Press | May 15, 2024
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल के हुगलीमें जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिन्दु
भ्रष्ट और अपराधियों को ममता दीदी कहीं भीछिपा लें, भाजपाउनको सजा दिलाकर रहेगी
तुष्टीकरणके लिए ममता दीदी राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं गईं, लेकिन मौलवियों के साथ सद्भावना यात्रा मेंचली गईं
ममतादीदी चाहे जितना जोर लगा लें, लेकिन हम एक-एक शरणार्थी को नागरिकता देंगे
मोदीजी द्वारा बंगाल के लिए भेजे गए चावल को दीदी का सिंडिकेट खा गया
मोदीसरकार में कश्मीर में नहीं, PoK में आजादी के नारे लग रहे हैं
केन्द्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आजबुधवार को पश्चिम बंगाल के हुगली में जनसभा को संबोधित करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को रेखांकित किया एव कांग्रेसऔर तृणमूल कांग्रेस के कुशासन और वर्षों तक देश में व्याप्त भ्रष्टाचार की जमकर आलोचनाकी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री व हुगली लोकसभा प्रभारी श्रीभूपेन्द्र सिंह, श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री कबीरशंकर बोस, जिलाध्यक्ष श्री मोहन चंद अटक सहित अन्य नेतागण मंचपर उपस्थित रहे।
केन्द्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि यह चुनाव दो खेमों के बीच है। एक ओर, परिवारवादीपार्टियां है, जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं, शरद पवार अपनी बेटी को मुख्यमंत्रीबनाना चाहते हैं, उद्धव ठाकरे अपने बेटे कोमुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहतीहैं। वहीं दूसरी ओर, गरीब चाय वाले के घर पर जन्मे इस देश के महान नेता आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। यह जनता को फैसला करना है कि इस देश की बागडोर किसकोसौंपनी है। एक तरफ 12 लाख घपले-घोटालेकरने वाले इंडी एलायंस के भ्रष्टाचारी लोग हैं और दूसरी तरफ 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के बावजूद 25 पैसे का भी आरोप नहीं है। एकओर थोड़ी गर्मी बढ़ते ही छुट्टी मनाने के लिए विदेश जाने वाले राहुल गांधी हैं और वहींदूसरी ओर 23 वर्षोंसे एक भी छुट्टी नहीं लेने वाले और सैनिकों के साथ दिवाली मनाने वाले आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। श्री कबीर शंकर बोस को दिया हुआ एक-एक वोट आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जाएगा।यह जनता को तय करना है कि उन्हें खुद को करोड़पति बनाने वाला इंडी गठबंधन चाहिए या 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी चाहिए, इंडी गठबंधन की चीनी गारंटीचाहिए या आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मजबूत वादे चाहिए, घुसपैठिए चाहिए या सीएए से शरणार्थीयों को नागरिकतादेने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी चाहिए, वोट फॉर जिहाद चाहिएया वोट फॉर विकास चाहिए।
श्री शाहने कहा कि यह भाजपा की गारंटी है श्री कबीर शंकर बोस के जीतने के बाद बंगाल में घुसपैठिएछोड़िए, एक परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के तीसरी बार जीतने के बाद सिंडीकेट पर लगाम लगाएंगे, माफियाराज खत्म और कटमनी को भी समाप्त करने का कामकिया जाएगा। कांग्रेस, वामपंथीऔर तृणमूल कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को पिछले 70 वर्षों से अधर में लटका रखा था लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने अपने कार्यकाल में न्यायालय के माध्यम से राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त भीकिया, भूमि पूजन भी किया और 22 जनवरी भगवान श्री राम की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कर दी। लेकिन ममता बनर्जी मुल्ला और मौलवियोंके साथ मिलकर यहाँ सद्भावना यात्रा निकाल रही थी। कांग्रेसऔर तृणमूल कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति के चलते राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोहका भी बहिष्कार किया। कश्मीर भारत का अखंड हिस्सा है लेकिन ममता बनर्जी और कांग्रेसका कहना है कि धारा 370 को नहीं हटाना चाहिए, यहाँ खून की नदियां बह जाएंगी, लेकिन उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि यह श्री नरेन्द्रमोदी जी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार है, खून कीनदियां छोड़िए यहाँ किसी में एक कंकड़ मारने का भी साहस नहीं है। आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 को समाप्त कर के कश्मीर कोभारत का एक अभिन्न अंग बना दिया।
केन्द्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने बताया कि जब इंडी अलायंस का शासन था, तो हमारे कश्मीरमें हड़तालें होती थी। आज मोदी जी के प्रभाव से कश्मीर का जो हिस्सा भारत में है उसमेंहड़तालें नहीं, बल्कि सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीरमें हड़तालें होती हैं। पहले भारत के कश्मीर में आजादी के नारे लगते थेअब पाक अधिकृत कश्मीर में नारे लगते हैं। पहले भारत के कश्मीर में पत्थरबाजी होती थीलेकिन अब सिर्फ पाक अधिकृत कश्मीर में पत्थरबाजी होती है। हमारे कश्मीर में 2 करोड़ 11 लाख पर्यटकों ने कश्मीर जाकर एक नया रिकार्ड बनाया और पाक अधिकृत कश्मीर मेंआटें के भाव ने रिकार्ड बना दिया है। “पाक अधिकृत कश्मीर की बात मत करो क्योंकि पाकिस्तान के पास एटम बम है”, यह बताकर मणिशंकर अय्यर और फारूख अब्दुल्ला जैसे लोगदेश को डराने का काम कर रहे हैं। मैं आज कहता हूं कि राहुल बाबा और ममता जी आपको डरनाहै तो डरिए लेकिन पाक अधिकृत कश्मीर हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगें।
श्री शाहने कहा कि बांग्लादेश से जो हिंन्दु, बौद्ध,सिख और जैन शरणार्थी आए हैं, उन्हें भारत की नागरिकता देना ममता जी को पसंद नहींहै लेकिन उनको रोहिंग्या घुसपैठिए पसंद हैं उन्हें नागरिकता दे दी है। मेरा ममता जीऔर उनके भतीजे से कहना है कि आप पूरा जोर लगाकर देख लो लेकिन हम एक-एक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देकर रहेंगे। श्री शाह ने बताया कि सत्यजीत रे बहुत बड़े फिल्म कलाकार थे और उन्होंने एकबहुत प्रसिद्ध फिल्म बनाई थी “हिरक राजार देशे” और जब ममता जी का शासनआया, तब वो नहीं थे वरना हिरक राजार देशे की जगह “हिरक रानी” नाम कीफिल्म बनाते। हिंसा, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण जो बंगाल वंदे मातरम बनाया, जो बंगाल जन गण मण दिया, जिस बंगाल ने आजादी के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई उस बंगाल से राष्ट्रभक्तिको खत्म करने का काम कम्यूनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस ने किया है। ममता ने गरीबों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक मारकर घुसपैठियों को देनेका काम किया है। गत विधानसभा चुनाव के बाद इन लोगों ने 53 लोगों को मार दिया था। हमारे प्रत्याशी कबीर शंकर बोसने खुद के पैसों से ममता के हिंसा और अत्याचार के शिकार हुए एक एख परिवार को सुप्रिमकोर्ट से न्याय दिलाने का काम किया है और इसीलिए भाजपा ने इस युवा प्रत्याशी को टिकटदिया है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मां,माटी और मानुष के नारे के साथ ममता दीदी सत्ता मेंआई थी, लेकिन मां, माटी और मानुष का नारा तोगुम हो गए और मुल्ला, मदरसा और माफिया का नारा आजबंगाल की जमीन पर है। हाईकोर्ट के मना करने के बावजूद भी वक्फ बोर्डके द्वारा इमाम और मुल्लाओं को बंगाल की तिजोरी से सैलेरी देने का काम किया गया।श्री शाह ने बताया कि बंगाल में रोहिंग्या घुसते हैं लेकिन ममता दीदी नहीं रोकती हैं, राम मंदिर का विरोध करती है, दुर्गा विसर्जन की अनुमति नहीं देती हैं लेकिन रमजान में मुस्लिम कर्मचारियोंको छुट्टी देती हैं। श्री अमित शाह ने कहा कि मुझे ममता दीदी के रमजान पर छुट्टीदिये जाने से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन दुर्गा पूजा में छुट्टी क्यों नहीं देती हैंइसका जवाब तो उन्हें देना पड़ेगा। ममता दीदी खुद संविधान की धज्जियां उड़ातीहैं और इनके टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद का मजाक उड़तेहैं। खुद एक सासंद होते हुए उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पर का मजाक उड़ते हुएकल्याण बनर्जी को शर्म आनी चाहिए।
श्री शाहने कहा कि आदरणीय मोदी जी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर किसान को 6000 रूपए प्रतिमाह दिया, लेकिन ममता दीदी इसमें से सिर्फ 1-2 हजार रूपए ही पहु्ंचने देती हैं। मोदी जी पूरे देशमें 5 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दे रहे हैं लेकिन ममतादीदी आप तक इऩ योजनाओं का लाभ पहुंचने नहीं देती हैं। श्रीरामपुर में ड्रेनभर जाता है, अंडरपास भर जाता है और ड्रेनेज रिपेयर नहीं होती हैलेकिन दीदी के लोग भ्रष्टाचार करने में व्यस्त हैं। इनके नेता पार्थ चटर्जी के घर से 50 करोड़ रूपए मिलते हैं जो कि उन्होने श्रीरामपुर कीजनता से घूस लेकर उठाया था और जब ईडी उनपर कार्रवाई करती है तो ममता दीदी कहती हैंकि ईडी का दुरूपयोग हो रहा है लेकिन ममता दीदी एक बात जान लीजिए जो भ्रष्टाचार करेगीउसे जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता।
केन्द्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसदेश की जनता को वादा किया है कि 12 लाख करोड़ के घपले घोटाले करनेवाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिर चाहे वह मामला गौ तस्करी, घुसपैठ, कोयलातस्करी या फिर खनन तस्करी का मामला क्यों ना हो, ममता बनर्जी किसी भ्रष्टाचारी को संरक्षण दे नहीं पाएंगी। आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने श्रीरामपुर के लिए अनेकों विकास कार्य किए हैं, 2900 किलोमीटर ग्रामीण विकास सड़क बनाई, 80 हजार लोगों को घर दिया, 8 लाख लोगों को गैस का सिलिंडर दिया, मनरेगामें 12 लाख लोगों को रोजगार दिया। वाराणसी-रांची-कलकत्ता 6 लेन एक्स्प्रेसवे शुरू किया गया, उलुबेरिया रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग पर अन्डर पास बनाया, दिल्ली से हावड़ा हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन का कॉरीडोर और 2 वंदे भारतट्रेन हावड़ा से जलपाईगुड़ी और हावड़ा से जगन्नाथ पूरी के लिए शुरू की गई हैं, हावड़ा मैदान से सॉल्ट लेक तक नई मेट्रो बनाने का काम, संतरा गाची रेलवे स्टेशन पर 3 ट्रैक डालना और हावड़ा रेलवे संग्राहलय का निर्माण किया गया। आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर गरीब को 5 किलो अनाज निःशुल्क मुहैया करवाया है। लेकिन ममता बनर्जी आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भेजे गए अनाज पर अपनी तस्वीर लगाकर जनता के बीच भ्रमका माहौल पैदा कर रही है। ममता बनर्जी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वाराभेजा गया चावल अपने सिंडीकेट के बाजार में बेच देती है।
श्री शाहने ममता बनर्जी से सवाल पूछे कि 10 साल तक वे केंद्र सरकार में रहीं, सोनिया-मनमोहनसरकार में उनके लोग मंत्री रहे, लेकिन पश्चिम बंगाल के विकास के लिए उन्होंने क्याकिया है? बंगाल के विकास के लिए सोनिया-मनमोहन सरकार ने केवल 2 लाख करोड़ रुपए दिए थे, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेपिछले 10 वर्षों में उस राशि को बढ़ाकर 9 लाख 25 हजार करोड़ रुपए कर दिया। श्रीशाह ने जनता से श्री कबीर शंकर बोस को विजयी बनाने और 400 से ज्यादा सीटों पर कमल खिला कर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीको तीसरी बनाने की अपील की।