Union Home and Cooperation Minister Shri Amit Shah remembered the sacrifices made by the people of Assam during the Assam movement on Martyrs' Day.

Press | Dec 10, 2025

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने शहीद दिवस पर असम आंदोलन के दौरान असम के लोगों द्वारा किए गए बलिदानों को याद किया


उन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना किया और असम के इतिहास को नया आकार दिया, जिससे देशभक्ति का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया

मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सुनिश्चित कर रही कि उनकी आकांक्षाएं पूरी हों और राज्य को शांति, प्रगति तथा विकास के मार्ग पर ले जा रही


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज शहीद दिवस पर असम आंदोलन के दौरान असम के लोगों द्वारा किए गए बलिदानों को याद किया।

X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, शहीद दिवस पर असम आंदोलन के दौरान असम के लोगों द्वारा किए गए बलिदानों को याद कर रहा हूँ। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों का सामना किया और असम के इतिहास को नया आकार दियाजिससे देशभक्ति का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार सुनिश्चित कर रही कि उनकी आकांक्षाएं पूरी हों और राज्य को शांतिप्रगति तथा विकास के मार्ग पर ले जा रही है।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: