Union Home and Cooperation Minister, Shri Amit Shah hoisted the National Tricolour at his residence in New Delhi today on the clarion call of Har Ghar Tiranga by Prime Minister Narendra Modi

Press, Share | Aug 13, 2022

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लगाया

तिरंगा हर भारतवासी का अभिमान है, यह देश की समस्त विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोकर अद्भुत राष्ट्रभक्ति का सृजन करता है

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज अपने आवास पर तिरंगा लगा कर देश के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरों को नमन किया

समस्त देशवासियों से अपील करता हूँ कि आप भी अपने घर पर तिरंगा लगाकर हर दिल में देशभक्ति की जागृति के इस अभियान से जुड़ें व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें

साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो http://harghartiranga.com पर अपलोड करें

 
 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा लगाया।

 

अपने ट्वीट्स में श्री अमित शाह ने कहा कि “तिरंगा हर भारतवासी का अभिमान है। यह देश की समस्त विविधताओं को एकता के सूत्र में पिरोकर अद्भुत राष्ट्रभक्ति का सृजन करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज अपने आवास पर तिरंगा लगा कर देश के लिए सर्वस्व अर्पण करने वाले वीरों को नमन किया।”

 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने यह भी कहा कि “मैं समस्त देशवासियों से अपील करता हूँ कि आप भी अपने घर पर तिरंगा लगाकर हर दिल में देशभक्ति की जागृति के इस अभियान से जुड़ें व अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी फोटो http://harghartiranga.com पर अपलोड करें।”

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: