Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah, visits New Delhi World Book Fair

Press | Jan 17, 2026

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का अवलोकन किया


गृह मंत्री ने वंदे मातरम पवेलियन और ऑपरेशन सिंदूर पवेलियन का भी दौरा किया

पुस्तकें ज्ञान प्राप्त करने का सर्वोत्तम माध्यम, उम्र चाहे जो भी हो, पढ़ते रहना चाहिए

बच्चों को ‘आनंद मठ’ की प्रतियां भेंट कीं ताकि उनके मन में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों की ज्योति जलाई जा सके

‘आनंद मठ’ ने लाखों भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम छेड़ने और ब्रिटिश शासन को समाप्त करने के लिए प्रेरित कर इतिहास रचा

वंदे मातरम पवेलियन हमारे राष्ट्रीय गीत की गौरवशाली गाथा को प्रदर्शित कर रहा, जिसने स्वतंत्रता सेनानियों में औपनिवेशिक शासन को उखाड़ फेंकने की देशभक्ति की भावना जगाई थी

गृह मंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और योगदान पर बनी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया

टुकड़ों-टुकड़ों में बँटे देश को एकीकृत कर एक भारत का निर्माण करने वाले सरदार साहब का 150वाँ जयंती वर्ष मनाकर मोदी सरकार उनके महान व्यक्तित्व व विशाल कृतित्व को नई पीढ़ी में अजर-अमर बना रही

यह प्रदर्शनी युवाओं में देश की रक्षा व अखंडता के संकल्प को और भी मजबूत बनाएगी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री मोदी जी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, हमारी सशस्त्र सेनाओं की निर्णायक प्रहार क्षमता और सटीक खुफिया जानकारी से संचालित भारत की अजेय सैन्य शक्ति का प्रमाण

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पवेलियन युवा पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है

पढ़ने की आदत तेजी से कम होती जा रही; डिजिटल हो या प्रिंट, पुस्तकें अभी भी ज्ञान अर्जित करने का सबसे अच्छा तरीका


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज भारत मंडपम में आयोजित नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का अवलोकन किया। गृह मंत्री ने वंदे मातरम पवेलियन और ऑपरेशन सिंदूर पवेलियन का भी दौरा किया। गृह मंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और योगदान पर बनी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।  

X पर किए गए सिलसिलेवार पोस्ट्स में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “पुस्तकें ज्ञान प्राप्त करने का सर्वोत्तम माध्यम हैं, और उम्र चाहे जो भी हो, पढ़ते रहना चाहिए। पढ़ने की आदत तेजी से कम होती जा रही है, और मुझे विश्वास है कि डिजिटल हो या प्रिंट, पुस्तकें अभी भी ज्ञान अर्जित करने का सबसे अच्छा तरीका हैं। आज भारत मंडपम में आयोजित नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का अवलोकन किया।”

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बच्चों को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की आनंद मठ’ की प्रतियां भी वितरित कीं। उन्होंने कहा, “बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित साहित्यिक कृति आनंद मठ’ ने लाखों भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम छेड़ने और ब्रिटिश शासन को समाप्त करने के लिए प्रेरित कर इतिहास रचा। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में बच्चों को आनंद मठ’ की प्रतियां भेंट कीं ताकि उनके मन में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों की ज्योति जलाई जा सके।”

श्री अमित शाह ने आगे कहा, “आज विश्व पुस्तक मेले में नेशनल बुक ट्रस्ट के वंदे मातरम पवेलियन का दौरा किया। जब राष्ट्र वंदे मातरम के 150 वर्ष मना रहा हैयह पवेलियन हमारे राष्ट्रीय गीत की गौरवशाली गाथा को प्रदर्शित कर रहा हैजिसने स्वतंत्रता सेनानियों में औपनिवेशिक शासन को उखाड़ फेंकने की देशभक्ति की भावना जगाई थी।

श्री अमित शाह ने पुस्तक मेले में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और योगदान पर बनी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा, “आज 'नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला' में सरदार साहब के जीवन और योगदान पर बनी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। टुकड़ों-टुकड़ों में बँटे देश को एकीकृत कर एक भारत का निर्माण करने वाले सरदार साहब का 150वाँ जयंती वर्ष मनाकर मोदी सरकार उनके महान व्यक्तित्व व विशाल कृतित्व को नई पीढ़ी में अजर-अमर बना रही है। यह प्रदर्शनी युवाओं में देश की रक्षा व अखंडता के संकल्प को और भी मजबूत बनाएगी।”

गृह मंत्री ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री मोदी जी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, हमारी सशस्त्र सेनाओं की निर्णायक प्रहार क्षमता और सटीक खुफिया जानकारी से संचालित भारत की अजेय सैन्य शक्ति का प्रमाण था। नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पवेलियन का दौरा किया। यह पवेलियन युवा पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।”

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: