Press | Mar 03, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर नागरिकों से प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की भारत की शाश्वत भावना को पुनः दृढ़ करने का आह्वान किया।
X पर जारी एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर आइए, प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की भारत की शाश्वत भावना को पुनः दृढ़ करें। भव्य बाघ से लेकर सबसे छोटी प्रजाति तक, प्रत्येक जीव हमारे पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में योगदान देता है। यह दिवस आने वाली पीढ़ियों के लिए वन्यजीवों के संरक्षण और संवर्धन के हमारे संकल्प को और सुदृढ़ करे।”