Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah says it is a matter of profound spiritual significance that for the first time since 1947, the Navratri pujas have been held in the historic Sharda Temple in Kashmir this year

Press | Oct 16, 2023

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि यह आध्यात्मिक महत्व की बात है कि 1947 के बाद पहली बार इस वर्ष कश्मीर के ऐतिहासिक शारदा मंदिर में नवरात्रि पूजा आयोजित की गई


इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भी यहां पूजा की गई थी और अब शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भी मंदिर में पूजा के मंत्र गूंज रहे हैं
गृह मंत्री ने कहा कि पुनर्रुद्धार के बाद 23 मार्च, 2023 को उन्हें इस मंदिर को दोबारा खोलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था

यह न केवल घाटी में शांति लौटने का प्रतीक है बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक लौ के फिर से प्रज्वलित होने का भी प्रतीक है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा है कि यह आध्यात्मिक महत्व की बात है कि 1947 के बाद पहली बार इस वर्ष कश्मीर के ऐतिहासिक शारदा मंदिर में नवरात्रि पूजा आयोजित की गई है। X पर अपनी एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भी यहां पूजा की गई थी और अब शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भी मंदिर में पूजा के मंत्र गूंज रहे हैं। श्री अमित शाह ने कहा कि उन्हे पुनर्रुद्धार के बाद 23 मार्च, 2023 को इस मंदिर को दोबारा खोलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। यह न केवल घाटी में शांति लौटने का प्रतीक है बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक लौ के फिर से प्रज्वलित होने का भी प्रतीक है।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: