Press | Mar 23, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने डॉ. राममनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर सादर नमन किया।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “डॉ. राममनोहर लोहिया जी आजादी के आंदोलन से लेकर समाज सुधार तथा गरीबों, वंचितों के लिए आजीवन समर्पित रहे। समानता, शिक्षा और स्वभाषा के लिए कटिबद्ध डॉ. राममनोहर लोहिया जी सामाजिक जीवन में शुचिता के आदर्श बने। डॉ. राममनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर सादर नमन करता हूँ।”