Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah pays tribute Lachit Barphukan Ji, on his Jayanti

Press | Nov 24, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री, श्री अमित शाह ने लाचित बोरफुकन जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी


हमारे इतिहास के सबसे महान योद्धाओं में से एक, अहोम सैन्‍य नायक लाचित बोरफुकन जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि

उनकी अटूट राष्‍ट्रभक्ति, अजेय वीरता और अद्वितीय सैन्य नेतृत्व ने न केवल असम और हमारे बाकी पूर्वोत्तर को मुगलों के हमले से बचाया बल्कि इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी सुरक्षित रखा

लाचित बोरफुकन जी का जीवन देशभक्तों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा


केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्रीश्री अमित शाह ने भारतीय इतिहास के सबसे महान योद्धाओं में से एकअहोम सैन्‍य नायक लाचित बोरफुकन जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। श्री शाह ने सोशल मीडिया साइट एक्‍स  पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे इतिहास के सबसे महान योद्धाओं में से एकअहोम सैन्‍य नायक लाचित बोरफुकन जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनकी अटूट राष्‍ट्रभक्तिअपराजेय वीरता और अद्वितीय सैन्य नेतृत्व ने असम और हमारे बाकी पूर्वोत्तर को मुगलों के हमले से बचायासाथ हीइस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी सुरक्षित रखा। उनका जीवन देशभक्तों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: