Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah pays heartfelt tribute to the brave son of Mother India, Ras Behari Bose, on his death anniversary

Press | Jan 21, 2026

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने माँ भारती के वीर सपूत रास बिहारी बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया


गदर क्रांति से लेकर ‘आजाद हिंद फौज’ की स्थापना तक, रास बिहारी बोस जी ने देश के स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा दी

‘इंडियन इंडिपेंडेंस लीग’ के माध्यम से उन्होंने विदेशों में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए समर्थन और संसाधन जुटाकर आजादी की लड़ाई को और भी विस्तार दिया

प्रविष्टि तिथि: 21 JAN 2026 12:58PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने माँ भारती के वीर सपूत रास बिहारी बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “गदर क्रांति से लेकर ‘आजाद हिंद फौज’ की स्थापना तक, रास बिहारी बोस जी ने देश के स्वाधीनता संग्राम को नई दिशा दी। ‘इंडियन इंडिपेंडेंस लीग’ के माध्यम से उन्होंने विदेशों में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए समर्थन और संसाधन जुटाकर आजादी की लड़ाई को और भी विस्तार दिया। माँ भारती के वीर सपूत रास बिहारी बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।”

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: