Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah hails India-Oman CEPA, calling it a win of Prime Minister Shri Narendra Modi Ji’s diplomacy for prosperity of farmers, artisans, women and MSMEs

Press | Dec 18, 2025

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने भारत-ओमान CEPA को किसानों, कारीगरों, महिलाओं और MSMEs की समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के राजनीतिक कौशल की जीत बताया


भारत-ओमान CEPA के तहत कुल भारतीय एक्सपोर्ट के 99.38% हिस्से पर ओमान की 98.08% टैरिफ लाइन्स पर ज़ीरो-ड्यूटी एक्सेस मिलेगी

यह समझौता प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारी व्यापार कूटनीति में आए बदलाव का प्रमाण है, जिसमें जनता के हित वैश्विक समझौतों में सबसे आगे रहते हैं


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने भारत-ओमान CEPA को किसानों, कारीगरों, महिलाओं और MSMEs की समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के राजनीतिक कौशल की जीत बताया है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि किसानों, कारीगरों, महिलाओं और MSMEs की समृद्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का राजनीतिक कौशल जीत गया। उन्होंने कहा कि भारत-ओमान CEPA के तहत कुल भारतीय एक्सपोर्ट के 99.38% हिस्से पर ओमान की 98.08% टैरिफ लाइन्स पर ज़ीरो-ड्यूटी एक्सेस मिलेगी, जो कि मील का पत्थर सिद्ध होगा। श्री शाह ने कहा कि हमारे मेहनती लोगों और उद्योगों के लिए नए अवसर खोलते हुए, यह समझौता प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारी व्यापार कूटनीति में आए बदलाव का प्रमाण है, जिसमें जनता के हित वैश्विक समझौतों में सबसे आगे रहते हैं।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: