Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah, extends warm greetings to the NCB personnel on their Raising Day

Press | Mar 17, 2026

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के कर्मियों को बल के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी


हमारे युवाओं को नशे की विभीषिका से बचाने के लिए समर्पित एजेंसी NCB अपनी जिम्मेदारी को कुशलता और दक्षता के साथ निभा रही है

मोदी जी के ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को NCB उल्लेखनीय गति से साकार कर रही

राष्ट्र NCB के समर्पण और देशभक्ति को सलाम करता है


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के कर्मियों को बल के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, NCB कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे युवाओं को नशे की विभीषिका से बचाने के लिए समर्पित एक प्रमुख एजेंसी एनसीबी अपनी जिम्मेदारी को कुशलता और दक्षता के साथ निभा रही है तथा मोदी जी के ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को उल्लेखनीय गति से साकार कर रही है। राष्ट्र उनके समर्पण और देशभक्ति को सलाम करता है।

 

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: