Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah extends greetings to the States of Manipur, Meghalaya and Tripura on their Statehood Day

Press | Jan 21, 2026

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी


एक जीवंत संस्कृति और प्रतिभाशाली लोगों से धन्य, मणिपुर हमेशा से हमारा गौरव रहा है

विकास की नई ऊंचाइयों को छूते हुए त्रिपुरा ने आज खुद को भारत के विकास में एक गौरवशाली योगदानकर्ता के रूप में स्थापित किया है

समृद्ध जैव विविधता का केन्द्र, संस्कृतियों और रीति-रिवाजों का संगम, मेघालय भारत की स्पिरिट को अपार शक्ति प्रदान करता है


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी है।

X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट्स की श्रृंखला में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि मणिपुर के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि एक जीवंत संस्कृति और प्रतिभाशाली लोगों से धन्य, मणिपुर हमेशा से हमारा गौरव रहा है। आने वाले समय में यह राज्य नई ऊंचाइयों को छुए।

श्री अमित शाह ने कहा कि मेघालय के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध जैव विविधता हॉटस्पॉट और संस्कृतियों और रीति-रिवाजों का संगम, मेघालय भारत की स्पिरिट को अपार शक्ति प्रदान करता है। यह राज्य प्रगति में नए मील के पत्थर हासिल करे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि विकास में नई ऊंचाइयों को छूते हुए, त्रिपुरा ने आज खुद को भारत के विकास में एक गौरवशाली योगदानकर्ता के रूप में स्थापित किया है। श्री शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा जी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए आगे बढ़ते रहें।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: