Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah extends greetings on Sirhind Fateh Divas of Baba Banda Singh Bahadur Ji

Press | May 12, 2026

गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के ‘सरहिंद फतह दिवस’ पर शुभकामनाएँ दीं


बाबा बंदा सिंह बहादुर जी मन से वैरागी और धर्मरक्षा के लिए अदम्य योद्धा थे

असंख्य अत्याचार सहने के बावजूद बाबा बंदा सिंह बहादुर जी ने धर्मांतरण स्वीकार नहीं किया

उनका जीवन सदैव राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए प्रेरणाशक्ति बना रहेगा

प्रविष्टि तिथि: 12 MAY 2026 11:07AM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज बाबा बंदा सिंह बहादुर जी केसरहिंद फतह दिवसके हार्दिक अवसर पर शुभकामनाएँ दीं।

X पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “धर्म के प्रति अटूट निष्ठा, मातृभूमि के प्रति पूर्ण समर्पण और अन्याय के विरुद्ध अद्भुत साहस की प्रतिमूर्ति बाबा बंदा सिंह बहादुर जी केसरहिंद फतह दिवसकी हार्दिक शुभकामनाएँ। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी मन से वैरागी और धर्मरक्षा के लिए अदम्य योद्धा थे। उन्होंने किसानों को संगठित कर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया और मुगलों को पराजित कर स्वाभिमान, साहस एवं धर्मरक्षा का अमर संदेश दिया। असंख्य अत्याचार सहने के बावजूद उन्होंने धर्मांतरण स्वीकार नहीं किया। उनका जीवन सदैव राष्ट्र और धर्म रक्षा के लिए प्रेरणाशक्ति बना रहेगा।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: