Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah, extends greeting to the countrymen on 'Makar Sankranti', a festival of energy, enthusiasm, and festivity

Press | Jan 14, 2026

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने देशवासियों को ऊर्जा, उमंग और उत्साह के पर्व ‘मकर संक्रांति’ की शुभकामनाएं दी

गृह मंत्री ने कर्नाटक के लोगों को भी मकर संक्रांति और आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के लोगों को भोगी, संक्रांति और कनुमा, गुजरात के लोगों को उत्तरायण और असम के लोगों को माघ बिहू की शुभकामनाएं दी

यह उत्सव आप सभी के जीवन में असीम खुशियाँ और समृद्धि लेकर आए

भोगी, संक्रांति और कनुमा के त्योहार हर घर में खुशहाली, सुख और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद बरसाएँ

भगवान सूर्य नारायण से सभी के कल्याण की कामना

फसल का त्योहार माघ बिहू हमारी एकता को मज़बूत करे और सभी को समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशी का आशीर्वाद दे


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देशवासियों को ऊर्जाउमंग और उत्साह के पर्व मकर संक्रांति’ की शुभकामनाएं दी। गृह मंत्री ने कर्नाटक के लोगों को भी मकर संक्रांतिआंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के लोगों को भोगीसंक्रांति और कनुमागुजरात के लोगों को उत्तरायण और असम के लोगों को माघ बिहू की भी शुभकामनाएं दी।

पर किए गए एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहाऊर्जाउमंग और उत्साह के पर्व मकर संक्रांति’ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह उत्सव आप सभी के जीवन में असीम खुशियाँ और समृद्धि लेकर आए।

एक अन्य पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर कर्नाटक के हमारे सभी बहनों और भाइयों को शुभकामनाएँ। मैं प्रार्थना करता हूँ कि यह पवित्र त्योहार नई उमंग लाए और हमारे रिश्तों को मज़बूत करेमैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूँ।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि हमारे तेलुगु बहनों और भाइयों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ। भोगीसंक्रांति और कनुमा के त्योहार हर घर में खुशहालीसुख और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद बरसाएँ।

श्री अमित शाह ने एक अन्य पोस्ट में उत्तरायण के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वह भगवान सूर्य नारायण से सभी के कल्याण की कामना करते हैं।

पर किए गए एक और पोस्ट में गृह मंत्री ने असम के लोगों को माघ बिहू की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असम में हमारे सभी बहनों और भाइयों को माघ बिहू की हार्दिक शुभकामनाएँ। यह फसल का त्योहार हमारी एकता को मज़बूत करे और सभी को समृद्धिअच्छे स्वास्थ्य और खुशी का आशीर्वाद दे।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: