Press | Oct 07, 2025
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
गृह मंत्री ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुए बस हादसे से मन अत्यंत दुखी है। NDRF की टीमें घटना स्थल पर पहुँच चुकी हैं और बचाव कार्य में लगीं हैं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।