Union Home Minister and Minister of Cooperation, Shri Amit Shah, expresses happiness over the surrender of 50 Naxalites in Bijapur, Chhattisgarh, and welcomes them into the mainstream

Press | Mar 30, 2025

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यधारा में उनका स्वागत किया


गृह मंत्री ने बाकी नक्सलियों से भी हथियार त्याग कर मुख्यधारा में आने की अपील की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीति स्पष्ट है कि हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाने वाले नक्सलियों का पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा

हमारा संकल्प है कि 31 मार्च 2026 के बाद देश में नक्सलवाद केवल इतिहास बनकर रह जाएगा


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 50 नक्सलियों द्वारा हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यधारा में उनका स्वागत किया है। बाकी नक्सलियों से भी हथियार त्याग कर मुख्यधारा में आने की अपील करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीति स्पष्ट है कि हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाने वाले नक्सलियों का पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 के बाद देश में नक्सलवाद केवल इतिहास बनकर रह जाएगा।

X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “बहुत हर्ष का विषय है कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में 50 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया। हिंसा और हथियार छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होने वालों का मैं स्वागत करता हूँ। मोदी जी की नीति स्पष्ट है कि जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाएँगे, उनका पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। बाकी लोगों से भी मैं पुनः अपील करता हूँ कि वे हथियार त्याग कर मुख्यधारा में आएँ। 31 मार्च 2026 के बाद देश में नक्सलवाद केवल इतिहास बनकर रह जाएगा, यह हमारा संकल्प है।”

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: