Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah congratulates all Khadi producers on record sales of ₹2.01 crore at 'Khadi India' at Connaught Place, New Delhi on Gandhi Jayanti this year

Press | Oct 05, 2024

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस वर्ष गाँधी जयंती पर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'खादी इंडिया' में रिकॉर्ड ₹2.01 करोड़ की बिक्री होने पर सभी खादी उत्पादकों को बधाई दी


इससे खादी के कारीगरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की खादी व स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील अब एक क्रांति बन चुकी है और उनके नेतृत्व में खादी उद्योग आज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है – गृह मंत्री

लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति लगातार बढ़ रहा आकर्षण आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस वर्ष गाँधी जयंती पर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'खादी इंडिया' में रिकॉर्ड ₹2.01 करोड़ की बिक्री होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खादी उत्पादकों को बधाई दी।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा कि “मोदी जी की खादी व स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील अब एक क्रांति बन चुकी है और उनके नेतृत्व में खादी उद्योग आज नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस गाँधी जयंती पर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'खादी इंडिया' में रिकॉर्ड ₹2.01 करोड़ की बिक्री वास्तव में आनंद का विषय है। इससे खादी के कारीगरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। मैं खादी के सभी उत्पादकों को इसके लिए बधाई देता हूँ। लोगों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति लगातार बढ़ रहा आकर्षण आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है।”

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: