Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah congratulates J&K for winning Ranji Trophy for the first time ever

Press | Feb 28, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी।


मैं क्षेत्र के प्रत्येक युवा को तथा विशेष रूप से टीम जम्मू-कश्मीर को, जिन्होंने यह इतिहास रचा है, हार्दिक बधाई देता हूँ

यह दर्शाता है कि जम्मू-कश्मीर में आए नए बदलाव अब वहां के युवाओं की नई पहचान बन चुके हैं

शांति, प्रगति और समृद्धि के मंत्र ही नए जम्मू-कश्मीर की प्रेरक शक्ति हैं

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी।

‘X’पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहाजम्मू-कश्मीर के पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर मैं क्षेत्र के प्रत्येक युवा को तथा विशेष रूप से टीम जम्मू-कश्मीर कोजिन्होंने यह इतिहास रचा हैहार्दिक बधाई देता हूँ। यह एक ऐसा क्षण है जो हर नागरिक को अपार गर्व से भर देता है और यह दर्शाता है कि जम्मू-कश्मीर में आए नए बदलाव अब वहां के युवाओं की नई पहचान बन चुके हैं। शांतिप्रगति और समृद्धि के मंत्र ही नए जम्मू-कश्मीर की प्रेरक शक्ति हैं।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: