Press | Nov 27, 2025
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने टोक्यो में 25वें समर डेफलिम्पिक्स 2025 में भारतीय टीम को 20 पदक जीतने की शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है। भारतीय टीम द्वारा जीते गए 20 पदकों में 9 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं।
X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “हमारे डेफलिम्पियंस द्वारा खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन। टोक्यो में 25वें समर डेफलिम्पिक्स 2025 में भारतीय टीम को 20 पदक जीतने की शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई, जिसमें 9 स्वर्ण, 7 रजत और 4 कांस्य शामिल हैं। आपकी अभूतपूर्व सफलता हमारे खिलाड़ियों में उत्साह की नई ऊर्जा जगाती है। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”