Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah condoles the demise of former Union Minister Shivraj Patil Chakurkar Ji

Press | Dec 12, 2025

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर जी के निधन पर दुख व्यक्त किया


दशकों के सार्वजनिक जीवन में, पाटिल जी अपने ज्ञान और समर्पित सेवा के लिए जाने जाते थे

उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर जी के निधन पर दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि पाटिल जी कई दशकों के सार्वजनिक जीवन में अपने ज्ञान और समर्पित सेवा के लिए जाने जाते थे। श्री शाह ने उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: