Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah addresses 57th annual conference of All Bodo Students' Union (ABSU) as the Chief Guest in Kokrajhar, Assam

Press | Mar 16, 2025

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कोकराझार, असम में ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया


बोडो शांति समझौता कर बोडोलैंड में शांति स्थापित करने में ABSU की महत्वपूर्ण भूमिका है

दिल्ली की एक प्रमुख सड़क बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा जी के नाम से पहचानी जाएगी

मोदी सरकार अगले दो वर्षों में BTR शांति समझौते को शत-प्रतिशत क्रियान्वित करेगी

मोदी सरकार और असम सरकार बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा जी का हर स्वप्न धरातल पर उतारेगी

बोडोलैंड में पहले उन्माद, उत्पात और अलगाववाद की बात होती थी, अब शिक्षा, विकास और उद्योग की बात होती है

एक जमाने में बोडोलैंड क्षेत्र में जहाँ गोलियां चलती थीं, वहाँ आज बोडो युवा तिरंगा लहरा रहे हैं

अब दिल्ली में भी मिल रहा है 'मशरूम फ्रॉम बोड़ोलैंड’, बोडोलैंड के एक दर्जन से अधिक उत्पादों को मिला GI Tag

400 बोडो युवाओं को असम कमांडो बटालियन में भर्ती करके नई शुरुआत की गई है



केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कोकराझारअसम में ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन (ABSU) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।


 इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमाविधानसभा अध्यक्ष श्री बिस्वजीत दैमारीकेन्द्रीय गृह सचिव और आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 


IMG_6287.JPG


अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज बोडोलैंड क्षेत्र में कायम शांतिविकास और उत्साह में ABSU की महत्वपूर्ण भूमिका है। ABSU की भूमिका के बगैर बोडो समझौता (Bodo Accord) नहीं हो पाता और बोडोलैंड में शांति स्थापित नहीं हो पाती। इस मौके परश्री शाह ने उन पाँच हजार शहीदों को भी याद किया जिन्होंने संघर्ष करके बोडोलैंड की शांति को प्रस्थापित करने का निर्णय किया।


श्री अमित शाह ने कहा कि आज जब पूरा बोडोलैंड अपने नेता बोडोफा उपेन्द्रनाथ ब्रह्मा के बताए रास्ते पर चल रहा हैऐसे समय में केन्द्र सरकार ने दिल्ली में एक प्रमुख सड़क का नामकरण बोडोफा उपेन्द्रनाथ ब्रह्मा के नाम पर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उपेन्द्रनाथ ब्रह्मा जी की प्रतिमा (Bust) का अनावरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और असम सरकार बोडोफा उपेन्द्रनाथ ब्रह्मा जी का हर स्वप्न धरातल पर उतारेगी।


IMG_6254.JPG


केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि ABSU शिक्षासशक्तिकरण और विकास को आगे ले जा रहा है। ABSU के प्रयास से ही आज बोडो भाषा माध्यम से विद्यार्थी 12वीं तक की परीक्षा दे पा रहे हैं। हमारी बोडो भाषा आठवीं वीं अनुसूची में शामिल हुई और आगामी कई वर्षों तक जीवित रहेगी। उन्होंने कहा कि आज आयोजित कार्यक्रम बोडोलैंड में स्थापित शांति का बहुत बड़ा संदेश है।


श्री अमित शाह ने कहा कि 27 जनवरी 2020 को जब Bodoland Territorial Region (BTR) शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए तो विपक्ष मजाक उड़ा रहा थालेकिन आज केन्द्र सरकार और असम सरकार ने इस समझौते की 82 प्रतिशत शर्तों को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार अगले दो वर्षों में इस समझौते को शत-प्रतिशत क्रियान्वित कर देगी। इसके बाद BTR में चिरकालिक शांति होगी।


CR3_5350.JPG


केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि BTR शांति समझौते के तहत सरकार ने 1 अप्रैल 2022 को पूरे BTR क्षेत्र से सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (AFSPA) हटा लिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के ‘वन डिस्ट्रिक्टवन प्रॉडक्ट’ (ODOP) कार्यक्रम के तहत आज दिल्ली के होटलों में कोकराझार का मशरूम “Mushroom From Bodoland” के नाम से सबके व्यंजनों में शामिल हो रहा है। यह बोडोलैंड में कायम शांति के कारण ही संभव हो सका है। शांति स्थापित होने के कारण ही बोडोलैंड ने ‘डुरंड कप’ टूर्नामेंट की मेजबानी की। उन्होंने बोडोलैंड के खिलाड़ियों से अपील की कि वे वर्ष 2036 में भारत में संभावित ओलंपिक के लिए आवश्यक तैयारियों में जुट जाएँ।


श्री अमित शाह ने कहा कि बोडोलैंड के एक दर्जन से अधिक उत्पादों को GI Tag मिल चुका है। इसके कारण पूरे BTR क्षेत्र में धीरे-धीरे औद्योगिक वातावरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब बोडोलैंड में उन्मादउत्पात और अलगाववाद की बात होती थीलेकिन अब शिक्षाविकास और उद्योग की बात होती है।


9B7A9801.JPG


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि बोडोलैंड के विकास के लिए मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार और असम सरकार ने 1500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैंजबकि इस क्षेत्र की आबादी मात्र 35 लाख है।


 उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार के समय बोडो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया। सोनितपुर और बिश्वनाथ जिले को BTR क्षेत्र में शामिल कर क्षेत्र का विस्तार किया गया। 


श्री अमित शाह ने कहा कि सैकड़ों युवाओं को समाज की मुख्य धारा में लाया गया है। कई सारे हथियार सरेन्डर हुए हैं और पिछले तीन साल में असम में नेशनल डेमक्रेटिक फ्रन्ट ऑफ बोडोलैंड (NDFB) के 4881 सदस्यों के पुनर्वास पर 287 करोड़ रुपए खर्च हुए हैंइसका 90 प्रतिशत हिस्सा मोदी सरकार ने दिया है। श्री शाह ने कहा कि रोजगार और कौशल विकास के लिए भी ढेर सारे काम किए गए। SIP&RD, KVK, KVIC, पशुपालनमत्स्यपालन और बागवानी सहित सभी क्षेत्रों में गैर-सरकारी संगठनों को साथ रख कर स्थानीय लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया गया है।


9B7A9738.JPG


केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री श्री हेमन्ता बिस्वा सरमा ने 400 बोडो युवाओं को असम कमांडो बटालियन में भर्ती करके एक नई शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने असम में कुल नौ उग्रवादी संगठनों से समझौते करके 10,000 से ज्यादा युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया है।


श्री अमित शाह ने कहा कि एक जमाने में जहां गोलियां चलती थींवहां आज बोडो युवा हाथों में तिरंगा लहरा रहे हैं। यह दृश्य पूरे देश के लिए एक संदेश है। उन्होंने कहा कि जब बोडो समझौता हुआतब  केवल बोडोलैंड और असमबल्कि पूरा देश खुश था। गृह मंत्री ने कहा कि जिस तरह बोडोलैंड के लोग देश से प्यार करते हैंउसी तरह पूरा देश बोडोलैंड और यहाँ के लोगों से प्यार करता है और यहाँ के युवाओं के विकास के लिए कटिबद्ध है।


केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बोडोलैंड के लोगों द्वारा माने जाने वाले बाथो (Bathou) धर्म में बहुत ऊंचाई है। उन्होंने कहा कि बाथो दो धातुओं के मेल से बना है और इसका अर्थ ‘पंचतत्व के निर्माता का गहरा रहस्य’ है। पंचतत्व में अग्निवायुपृथ्वीआकाश और जल शामिल हैं और यही इस महान धर्म की नींव हैं। उन्होंने कहा कि वह बाथो धर्म के संदेश का प्रसार करने का प्रयास करते हैं।   


श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे पूर्वोत्तर को उग्रवादआंदोलनब्लॉकेडबंद और हिंसा जैसी समस्याओं से मुक्त करा कर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम किया है।


 मोदी जी और हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में हाल में इनवेस्टमेंट समिट हुईजिससे पाँच लाख करोड़ रुपए का निवेश असम में  रहा है।


 उन्होंने बोडो युवाओं से पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देने और शांति प्रक्रिया को स्थापित करने में योगदान देने की अपील की।


 उन्होंने कहा कि बोडोलैंड में ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना है जिससे बोडो युवा विश्व के युवाओं से प्रतिस्पर्धा कर सकें।


 उन्होंने कहा कि भारत सरकार और असम सरकार बोडोलैंड के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।     

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: