Union Home Minister Shri Amit Shah pays tribute to Pandit Ram Prasad Bismil, Ashfaqulla Khan and Roshan Singh on their Balidaan Diwas

Press | Dec 19, 2025

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने स्वाधीनता संग्राम को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के माध्यम से नई ऊर्जा देकर ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले वाले पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी, अशफाक उल्ला खां जी और रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया


देश के संसाधनों और मेहनतकश देशवासियों के श्रम से बनी वस्तुओं पर यहाँ के लोगों का ही अधिकार हो सकता है, इस संकल्प को इन सेनानियों ने साकार किया

वे क्रांतिकारियों के लिए साहस और पराक्रम की प्रेरणा भी बने

देश इन बलिदानियों को कभी भूल नहीं पाएगा


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने स्वाधीनता संग्राम को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के माध्यम से नई ऊर्जा देकर ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले वाले पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी, अशफाक उल्ला खां जी और रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “स्वाधीनता संग्राम को ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ के माध्यम से नई ऊर्जा देकर ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले वाले पं. राम प्रसाद बिस्मिल जी, अशफाक उल्ला खां जी और रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करता हूँ। देश के संसाधनों और मेहनतकश देशवासियों के श्रम से बनी वस्तुओं पर यहाँ के लोगों का ही अधिकार हो सकता है, इस संकल्प को इन सेनानियों ने न केवल साकार किया, बल्कि क्रांतिकारियों के लिए साहस और पराक्रम की प्रेरणा भी बने। देश इन बलिदानियों को कभी भूल नहीं पाएगा।”

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: