Union Home Minister, Shri Amit Shah paid tributes to Swami Vivekananda on his punyatithi

Press, Share | Jul 04, 2020

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये “स्वामी विवेकानंद जी एक राष्ट्रभक्त संत, महान विचारक और असाधारण वक्ता थे जिन्होंने न सिर्फ भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल दिया बल्कि संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के गुणों से पल्लवित किया” - श्री अमित शाह श्री अमित शाह ने कहा स्वामी विवेकानंद की शिक्षा, सार्वभौमिक भाईचारे और आत्म-जागृति के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा “स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं की क्षमता और परिवर्तनकारी शक्ति पर बहुत विश्वास था। उनका मानना था कि युवा वर्ग ही आने वाले समय में राष्ट्र के विकास को सही दिशा और शक्ति देगा” “स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन”- श्री अमित शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये हैं। अपने ट्वीट संदेश में श्री अमित शाह ने कहा कि “स्वामी विवेकानंद जी एक राष्ट्रभक्त संत, महान विचारक और असाधारण वक्ता थे जिन्होंने न सिर्फ भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल दिया बल्कि संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के गुणों से पल्लवित किया। उनकी शिक्षा, सार्वभौमिक भाईचारे और आत्म-जागृति के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक है।”
*********
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं की क्षमता और परिवर्तनकारी शक्ति पर बहुत विश्वास था। उनका मानना था कि युवा वर्ग ही आने वाले समय में राष्ट्र के विकास को सही दिशा और शक्ति देगा। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।”
*********
स्वामी विवेकानंद जी एक राष्ट्रभक्त संत, महान विचारक और असाधारण वक्ता थे जिन्होंने न सिर्फ भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल दिया बल्कि संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति के गुणों से पल्लवित किया। उनकी शिक्षा, सार्वभौमिक भाईचारे और आत्म-जागृति के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक है। pic.twitter.com/NnYrannTSX — Amit Shah (@AmitShah) July 4, 2020 स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं की क्षमता और परिवर्तनकारी शक्ति पर बहुत विश्वास था। उनका मानना था कि युवा वर्ग ही आने वाले समय में राष्ट्र के विकास को सही दिशा और शक्ति देगा। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। — Amit Shah (@AmitShah) July 4, 2020

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: