Union Home Minister Shri Amit Shah hails CCEA approval to the Central Sector Scheme for Industrial Development of Jammu & Kashmir

Press, Share | Jan 07, 2021

केन्‍द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कैबिनेट द्वारा जम्मू-कश्मीर के औद्योगिक विकास के लिए केंद्रीय क्षेत्रीय योजना को मंजूरी दिये जाने के फैसले का स्वागत किया “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू कश्मीर को आतंकवाद और अलगाववाद से दूर कर वहां विकासवाद की शुरुआत की है” कैबिनेट द्वारा जम्मू-कश्मीर के औद्योगिक विकास के लिए 28,400 करोड़ रुपये की केंद्रीय क्षेत्रीय योजना का निर्णय मोदी जी के हृदय में जम्मू कश्मीर के लिए विशेष स्थान को दर्शाता है” “यह मोदी जी का दूरदर्शी नेतृत्व ही है, जिसके परिणामस्वरूप पहली बार कोई योजना औद्योगिक विकास को ब्लॉक स्तर तक ले जा रही है” “इससे घरेलु मैन्युफैक्चरिंग को बल मिलेगा और ब्लॉक स्तर तक रोजगार सृजन का मार्ग खुलेगा, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनन्दन करता हूँ” “यह योजना जम्मू कश्मीर के गृह, हस्तशिल्प, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए एक वरदान साबित होगी” “योजना जम्मू-कश्मीर में समृद्धि का एक नया सवेरा लाएगी, इससे अभूतपूर्व निवेश आकर्षित होगा व लगभग 4.5लाख लोगों को रोजगार मिलेगा” “इससे युवाओं का कौशल विकास होगा व वर्तमान उद्योगों को मजबूती मिलेगी, जिससे जम्मू-कश्मीर देश के अन्य क्षेत्रों के समान सक्षम बन पाए”

केन्‍द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कैबिनेट द्वारा जम्मू-कश्मीर के औद्योगिक विकास के लिए केंद्रीय क्षेत्रीय योजना को मंजूरी दिये जाने के फैसले का स्वागत किया है। अपने श्रंखलाबद्ध ट्वीट्स में श्री अमित शाह ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू कश्मीर को आतंकवाद और अलगाववाद से दूर कर वहां विकासवाद की शुरुआत की है। कैबिनेट द्वारा जम्मू-कश्मीर के औद्योगिक विकास के लिए 28,400 करोड़ रुपये की केंद्रीय क्षेत्रीय योजना का निर्णय मोदी जी के हृदय में जम्मू कश्मीर के लिए विशेष स्थान को दर्शाता है”।

केन्‍द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि “यह मोदी जी का दूरदर्शी नेतृत्व ही है, जिसके परिणामस्वरूप पहली बार कोई योजना औद्योगिक विकास को ब्लॉक स्तर तक ले जा रही है। इससे घरेलु मैन्युफैक्चरिंग को बल मिलेगा और ब्लॉक स्तर तक रोजगार सृजन का मार्ग खुलेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनन्दन करता हूँ”।

श्री अमित शाह ने कहा कि “यह योजना जम्मू कश्मीर के गृह, हस्तशिल्प, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए एक वरदान साबित होगी। इससे मैन्युफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्र की नई MSME इकाइयां लगेंगी और साथ ही मौजूदा इकाइयों के विस्तार को भी सहायता मिलेगी”।

उन्होने यह भी कहा कि “यह योजना जम्मू-कश्मीर में समृद्धि का एक नया सवेरा लाएगी। इससे अभूतपूर्व निवेश आकर्षित होगा व लगभग 4.5लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे युवाओं का कौशल विकास होगा व वर्तमान उद्योगों को मजबूती मिलेगी, जिससे जम्मू-कश्मीर देश के अन्य क्षेत्रों के समान सक्षम बन पाए”।

मोदी जी ने जम्मू कश्मीर को आतंकवाद और अलगाववाद से दूर कर वहां विकासवाद की शुरुआत की है। कैबिनेट द्वारा जम्मू-कश्मीर के औद्योगिक विकास के लिए ₹28,400 करोड़ की केंद्रीय क्षेत्रीय योजना का निर्णय मोदी जी के हृदय में जम्मू कश्मीर के लिए विशेष स्थान को दर्शाता है। #TransformingJandK pic.twitter.com/CWqvxY81Zm — Amit Shah (@AmitShah) January 7, 2021

यह मोदी जी का दूरदर्शी नेतृत्व ही है, जिसके परिणामस्वरूप पहली बार कोई योजना औद्योगिक विकास को ब्लॉक स्तर तक ले जा रही है। इससे घरेलु मैन्युफैक्चरिंग को बल मिलेगा और ब्लॉक स्तर तक रोजगार सृजन का मार्ग खुलेगा। इसके लिए श्री @narendramodi जी का अभिनन्दन करता हूँ।#TransformingJandK pic.twitter.com/7AZeZUOhfw — Amit Shah (@AmitShah) January 7, 2021

यह योजना जम्मू कश्मीर के गृह, हस्तशिल्प, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए एक वरदान साबित होगी। इससे मैन्युफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्र की नई MSME इकाइयां लगेंगी और साथ ही मौजूदा इकाइयों के विस्तार को भी सहायता मिलेगी। #TransformingJandK pic.twitter.com/EptSOgFNih — Amit Shah (@AmitShah) January 7, 2021

यह योजना जम्मू-कश्मीर में समृद्धि का एक नया सवेरा लाएगी। इससे अभूतपूर्व निवेश आकर्षित होगा व लगभग 4.5लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे युवाओं का कौशल विकास होगा व वर्तमान उद्योगों को मजबूती मिलेगी, जिससे जम्मू-कश्मीर देश के अन्य क्षेत्रों के समान सक्षम बन पाए। #TransformingJandK pic.twitter.com/MeEpm27G7E — Amit Shah (@AmitShah) January 7, 2021

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: