Press | Nov 24, 2025
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने विश्व बॉक्सिंग कप के फाइनल्स में 9 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 20 पदक जीतने की शानदार उपलब्धि पर भारतीय दल को हार्दिक बधाई दी है।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा कि विश्व बॉक्सिंग कप के फाइनल्स में 9 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 20 पदक जीतने की शानदार उपलब्धि पर भारतीय दल को हार्दिक बधाई, जिसने हमारे देश के गौरव को और ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि आपके कठिन परिश्रम, प्रतिबद्धता और कौशल ने उभरते हुए एथलीट्स के लिए प्रेरणात्मक स्वर्णिम मार्ग प्रशस्त करने का काम किया है।