Union Home Minister Shri Amit Shah expresses heartfelt gratitude to Prime Minister Shri Narendra Modi for the historic step of publishing the Constitution of India in the Santhali language

Press | Dec 26, 2025

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने भारतीय संविधान का संथाली भाषा में प्रकाशन किए जाने के ऐतिहासिक कार्य लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक आभार प्रकट किया


यह भारतीय भाषाओं के सम्मान की दिशा में एक और बड़ा कदम है

हमारे संविधान का संथाली भाषा में प्रकाशन किया जाना, संथाली समाज के साथ ही पूरे देश के लिए गौरव की बात है

अलचिकि लिपि में प्रकाशित यह संविधान जनजातीय समाज तक हमारे संविधान के आदर्शों और मूल्यों को और भी स्पष्ट रूप में पहुँचाएगा तथा हमारे संविधान निर्माताओं का स्वप्न साकार करेगा


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने भारतीय संविधान का संथाली भाषा में प्रकाशन किए जाने के ऐतिहासिक कार्य लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक आभार प्रकट किया।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “भारतीय भाषाओं के सम्मान की दिशा में एक और बड़ा कदम! हमारे संविधान का संथाली भाषा में प्रकाशन किया जाना, संथाली समाज के साथ ही पूरे देश के लिए गौरव की बात है। अलचिकि लिपि में प्रकाशित यह संविधान जनजातीय समाज तक हमारे संविधान के आदर्शों और मूल्यों को और भी स्पष्ट रूप में पहुँचाएगा तथा हमारे संविधान निर्माताओं का स्वप्न साकार करेगा। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए मोदी जी का हार्दिक आभार।”

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: