Union Home Minister Shri Amit Shah expresses gratitude and thanks Doctors on occasion of Doctor’s Day

Press, Share | Jul 01, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘डॉक्टर दिवस’ के अवसर पर बधाई देते हुए डाक्टरों का आभार व्यक्त किया केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्र को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए हमारे डॉक्टरों की प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार देश के डॉक्टरों के साथ मजबूती से खड़ी है जो निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं हमारे बहादुर कोरोना योद्धाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी प्रार्थना करता हूं, आज डॉक्टर्स डे पर पूरा राष्ट्र उनकी भक्ति और बलिदान को सलाम करता है - श्री अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री ने डाक्टरों के परिजनो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा इस मुश्किल घड़ी में आपके इस साहस व समर्पण को पूरा देश नमन करता है

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘डॉक्टर दिवस’ पर बधाई देते हुए कहा कि “मैं देश के बहादुर डॉक्टरों को सलाम करता हूं जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।”
*********
श्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि “इस चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्र को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए डाक्टरों की प्रतिबद्धता वास्तव में असाधारण है।” श्री अमित शाह ने कहा कि “मोदी सरकार देश के डॉक्टरों के साथ मजबूती से खड़ी है जो निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं। मैं हमारे बहादुर कोरोना योद्धाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी प्रार्थना करता हूं, आज डॉक्टर्स डे पर पूरा राष्ट्र उनकी निष्ठा और बलिदान को सलाम करता है।”
*********
केंद्रीय गृह मंत्री ने डाक्टरों के परिजनो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में आपके इस साहस व समर्पण को पूरा देश नमन करता है।
*********
On Doctor’s Day, I salute our brave Doctors who have been leading the battle against COVID-19 at the forefront. Their uttermost commitment to keep the nation safe and healthy in these challenging times is truly exceptional. Nation salutes their devotion and sacrifice. — Amit Shah (@AmitShah) July 1, 2020
*********

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: