Union Home Minister Shri Amit Shah congratulated all security personnel, Shri Amarnath Ji Shrine Board, Jammu-Kasmir Administration and voluntary organisations for successful completion of Shri Amarnath Yatra

Press | Aug 21, 2024

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने श्री अमरनाथ जी यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी सुरक्षाकर्मियों, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं को बधाई दी


श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने में सभी का अद्वितीय योगदान रहा है -  गृह मंत्री

52 दिनों तक चली इस पवित्र यात्रा में इस बार रिकॉर्ड 5.12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा के दर्शन किये, जो कि बीते 12 वर्षों की सर्वाधिक संख्या है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी सुरक्षा कर्मियों, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं को बधाई दी।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा कि “श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। 52 दिनों तक चली इस पवित्र यात्रा में इस बार रिकॉर्ड 5.12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा के दर्शन किये, जो कि बीते 12 वर्षों की सर्वाधिक संख्या है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए हमारे सभी सुरक्षा कर्मियों, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं को बधाई देता हूँ। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने में आप सभी का अद्वितीय योगदान रहा है। बाबा सभी पर अपनी कृपा बनाये रखें। जय बाबा बर्फानी!

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: