The Union Home Minister, Shri Amit Shah greeted the Indian Navy on the occasion of Navy Day today

Press, Share | Dec 04, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नौसेना दिवस पर देश के नौसनिकों को शुभकमनाएं दी “नौसेना दिवस के अवसर पर, मैं भारतीय नौसेना के हमारे साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकमनाएं देता हूँ” “भारत को हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा और आपदा के समय राष्ट्र सेवा करने वाली अपनी बहादुर नौसेना की दृड़ प्रतिबद्धता पर गर्व है"

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नौसेना दिवस पर देश के नौसनिकों को शुभकमनाएं दी हैं। अपने ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि “नौसेना दिवस के अवसर पर, मैं भारतीय नौसेना के हमारे साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकमनाएं देता हूँ। भारत को हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा और आपदा के समय राष्ट्र सेवा करने वाली अपनी बहादुर नौसेना की दृड़ प्रतिबद्धता पर गर्व है।“
*********
हर साल 4 दिसंबर का दिन नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्र और भारतीय नौसेना के इतिहास में यह दिन काफ़ी महत्वपूर्ण है। इसी दिन, भारत को 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान निर्णायक जीत हासिल हुई थी, जब भारतीय नौसेना की मिसाइल बोट्स ने ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत कराची में पाकिस्तान के जलपोतों, तेल भंडारों तथा समुद्री रक्षा ठिकानों पर सफलतापूर्वक अपनी मिसाइलें दाग़ी थीं। 1971 की लड़ाई में भारतीय नौसेना ने युद्ध सामग्री और अन्य संबंधित सामान ले जा रहे कई पाकिस्तानी जलपोतों को डूबा दिया था। आइएनएस (INS) विक्रांत की डेक से लड़ाकू विमानों ने चिटगाँव और खुलना में दुश्मन के बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर हमला करते हुए जलपोतों, रक्षा प्रतिष्ठानों और अन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया था। कराची पर और विक्रांत से किए गए मिसाइल हमलों की वजह से उस समय के पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेनाओं की करारी हार हुई थी।
*********

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: