Salient points of speech of Hon’ble Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah in Daman

Press | May 04, 2024

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा दमन के दुनेठा में आयोजित जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

राहुल बाबा चुनाव लड़ने के लिए यहाँ से वहाँ भाग रहे हैं


राहुल जी सीट में कोई दिक्कत नहीं है, दिक्कत आप में हैं। आप जहाँ जाओगे वहाँ हारोगे


21वें ट्रायल में भी क्रैश होगा राहुल नाम का यान


भाजपा ने राम मंदिर बनाया, माँ काली का शिखर सजाया, काशी विश्वनाथ कॉरीडोर बनाया और अब सोमनाथ का मंदिर स्वर्ण का बन रहा है


कांग्रेस के कारण दमन को देर से स्वतंत्रता मिली और विकास नहीं पहुंचा


पूरे देश में है मोदी-मोदी की गूँज


माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी केवरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज शनिवारको दमन के दुनेठा में जनसभा को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्वमें भाजपा शासन में विगत एक दशक में हुए जन-कल्याणकारी और विकास कार्यों की सराहना की और कांग्रेस के भ्रष्टाचारऔर विभाजनकारी नीतियों पर करारा प्रहार किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर स्थानीय प्रत्याशीश्री लालू भाई पटेल एवं श्रीमती कलाबेन डेलकर सहित अन्य नेतागण मंच पर उपस्थित रहे।

 

श्री शाह ने कहा कि आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के शासन में आने के बाद इस संघ प्रदेश का अनेकद़ृष्टि से समग्र देश के आकर्षण का केंद्र बना है। 2024 के चुनाव के लिए इसदेश की जनता के पास दो विकल्प हैं। एक ओर चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए राहुल गांधीजी हैं और दूसरी ओर गरीब चाय बेचने वाले के घर पर पैदा हुए श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं।23साल तकमुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए दीपावली के दिन भी छुट्टी लिए बगैर सीमा पर सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने वाले श्री नरेन्द्र मोदी हैं और दूसरी ओर थोड़ी गर्मी बढ़ते ही थाईलैंड और बैंकाक छुट्टी पर जाने वाले राहुल बाबा हैं। एक ओर 12 लाख करोड़ रुपए के घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार करने वाली इंडी अलायंस औऱ कांग्रेस पार्टी है तोदूसरी ओर 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहने के बाद भी जिस व्यक्ति पर 25 पैसे का भी भ्रष्टाचारका आरोप भी नहीं है, ऐसे नरेन्द्र मोदी हैं। एक ओर तुष्टीकरण करके एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देने वाली कांग्रेस पार्टी है तो वहीं दूसरी तरफ एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को मजबूती के साथ बचाने वाली कांग्रेस पार्टी है। आप सभी भाई-बहनों को इन दो खेमों के बीच में चुनाव करना है। देश की जनता तय करकेबैठी है कि 400 सीटों के साथ नरेन्द्र मोदी जी को बहुमत देना है।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि देश की जनता अदारणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को 400 से ज्यादा सीटों परविजयी बनाने का तय कर चुकी है। श्री लालू भाई पटेल और श्रीमती कलाबेन डेलकर को दियाहुआ एक-एकवोट अदारणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने केलिए जाएगा। अदारणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब देश से हमेशा के लिए आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त करना है, भारत को दुनिया का तीसरे स्थान का अर्थतंत्र बनाना, देश के 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर मुहैया करवाना, 3 करोड़ गरीब बहनों को लखपति दीदी बनाना, 10 करोड़ गरीबों को सूर्य घर योजना से मुफ़्त बिजली देना और 11 करोड़ किसानों को 5 वर्ष में 3 लाख करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में भेजना है। अदारणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्रीबनाने का मतलब है मोदी की सभी गारंटियों को जमीनी स्तर पर लागू करना। भारतीय जनता पार्टीजो कहती है वह करती है।

 

श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सवाल करते हैं किधारा 370 का राजस्थान और दमन-दीव की जनता से क्या लेना देना है? दमन-दीव के लोग कश्मीर के लिए जान देने को तैयार हैं। कांग्रेससरकार ने तुष्टीकरण के लिए धारा 370 को बनाए रखा था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को समाप्त करके कश्मीर को सदैव के लिए भारत का अभिन्न अंग बना दिया है। कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक राम मंदिर के मुद्दे को अधर में लटकाएरखा, लेकिनआदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राम मंदिर का निर्माण करवाकर प्रभु श्रीरामको टेंट से निकालकर भव्य राम मंदिर में विराजमान किया। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने वोटबैंक के तुष्टीकरण की राजनीति के चलते राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अदारणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में करोड़ों गरीबों के जीवन में उजाला भरने का काम किया है। 80 करोड़ लोगों को प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज निःशुल्क मुहैया करवाया जा रहा है,  12 करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाया, 10 करोड़ लोगों को उज्ज्वलायोजना के तहत गैस कनेक्शन दिए, 14 करोड़ लोगों के घरों तक नल से जल पहुंचाया। कोरोना महामारी के समय आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सही समय पर सही फैसला लेकर जान है तो जहान हैके मंत्र पर काम करते हुए लॉकडाउन लगाकर140 करोड़ देशवासियों को बचाने का काम किया है। कांग्रेसका कहना था कि कोरोना की वैक्सीन मत लगवाओ यह मोदी का टीका है लेकिन इस देश की जनताने अदारणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पर भरोसा किया और कोरोना की लड़ाई लड़ी।आज के समय में कांग्रेस बिल्कुल पस्त हो चुकी है। पहले राहुल गांधी श्रीमती स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ते थे लेकिन हार के बाद वे वायनाड गए और वहां जोखिम को भाँपते हुए रायबरेली की तरफ अपने कदम बढ़ा रहे हैं। राहुल गांधी को समझना होगा कि दिक्कत सीटों में नहीं है दिक्कतउनके अंदर है। कांग्रेस रायबरेली में भी प्रचंड बहुमत से हारने वाली है। अदारणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक बार में ही चंद्रयान को लॉन्च कर के चंद्रमाके दक्षिणी ध्रुव पर उतारा लेकिन सोनिया गांधी राहुलयान को 20 बार लॉन्च कर चुकीहै लेकिन वह कभी धरती पर उतरा ही नहीं और अब 21 वें ट्रायल में भीकांग्रेस का राहुल यान फेल ही होगा।

 

श्री शाह ने कांग्रेसपर तंज कसते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के पर प्रधानमंत्री पद का कोई उम्मीदवार ही नहीं है।  इंडी गठबंधन के एक नेता का कहना है कि सभी लोग बारी-बारी से एक साल के लिए प्रधानमंत्री बन जाएंगे। लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि इस तरह से देश नहीं चलता। इस देश का नेतृत्व केवल आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ही कर सकते हैं। 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले करने वाला इंडी गठबंधन देश को नहीं संभाल सकता है। कांग्रेस केहाथ अगर गलती से भी देश पड़ गया और कोरोना जैसी महामारी आयी तो ये देश संभाल सकते है क्या? आतंकवाद को संभाल सकते हैं क्या? पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं क्या? चंद्रयान को चंद्रमा तक भेज सकते हैं क्या? वैक्सीन ला सकते हैं क्या? करोड़ों गरीबों का भला कर सकते हैं क्या? ये अगर कुछ कर सकते हैं तो केवल 12 लाख करोड़ का भ्रष्टाचारकर सकते हैं और कुछ नहीं कर सकते हैं और इसलिए आज पूरा देश आदरणीय मोदी जी को फिर सेप्रधानमंत्री बनाने का तय किया है। मैं आज बताना चाहता हूं कि कांग्रेस के कारण की दमन दीव को देर से स्वतंत्रता मिली थी और उनके कारण ही यहां विकास देर से पहुंचा।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दमनदीव के लिए कुछ नहीं किया लेकिन मोदी जी ने पर्यटन को बढ़ावा दिया, होम स्टेट कल्चर शुरू किया, ईज आफ टूरिज्म को बढ़ाया, एयरपोर्ट को बनवाया और दीव एक ऐसा पहला जिलाहै जिसमें दिन में शत प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा से चलता है। मल्टीस्पोर्टस के बीच गेम हुए, 1600 खिलाड़ियों ने हिस्सालिया, 300 बेड का नया सरकारी अस्पताल बना, मेडिकल कॅालेज बना, अहमदाबाद और सूरत के लिए हवाई सेवा शुरू हुई, 6000 यात्री अब तक उस परआवागमन भी कर चुके हैं,सोमनाथ और दमन से मुंबई के बीच में भी हवाई सेवा शुरू करने का काम भीनरेन्द्र मोदी जी ने किया है। दीव दमन के8000 मछुआरों को बायोमैट्रिक कार्ड देने का कार्यभी नरेन्द्र मोदी जी ने किया है और इस तरह से पूरे दमन दीव में विकास का कार्य हमारीसरकार ने किया है। श्री शाह ने दमन दीव की जनता से कमल के निशान पर बटन दबाकर श्रीनरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए दोनों प्रत्याशियोंश्री लालू भाई पटेल एवं श्रीमती कलाबेन डेलकर को विजयी बनाने की अपील की।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: