Salient points of the Speech of by Hon’ble Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah while addressing a public meeting at Narela, Delhi

Press | Jan 26, 2025

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा दिल्ली के नरेला में आयोजित जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिन्दु

 

8 फरवरी को अरविंदकेजरीवाल के कुशासन का अंत होगा और दिल्ली आप-दा से मुक्त हो जाएगी


अरविंद केजरीवालने पूर्वांचालियों का अपमान किया, उन्हें फर्जी वोटर कहा और कोरोना के समय दिल्ली से भगाया


'आम आदमी पार्टी' मतलब 'अवैध आमदनी पार्टी'


अरविंद केजरीवालने दिल्ली के पैसों से पंजाब, गुजरात और गोवा का लड़ा चुनाव


दिल्ली के शिक्षामंत्री ने स्कूलों, मंदिरों और गुरुद्वारों के पास शराब की दुकान खोलकर दिल्ली के युवाओं का भविष्यबर्बाद किया


दिल्ली में भाजपासरकार बनने पर 3 साल में यमुनासाफ हो जाएगी और 2 साल में ही दिल्लीरोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुक्त होगी

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली की नरेलाविधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के 10 वर्षों के शासन में दिल्लीकी स्थिति बद से बदतर हो गई है। इन 10 वर्षों के दौरान दिल्ली में गंदे पानी और जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रही है।दिल्ली में कचरे, जर्जर बाग-बगीचों, खराब स्कूलों और अस्पतालों में सुविधाओं की कमी से त्रस्त है। उन्होंने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान मंच पर लोकसभा सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया और विधानसभा प्रत्याशीश्री राज करण खत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

 

श्री शाह ने कहा कि आज 76वां गणतंत्र दिवस है, और हमारा संविधान 75 वर्ष पूरे करके 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इन 75 वर्षों में देश की जनता ने लोकतंत्र की जड़ों को पाताल तक गहरा करने का कामकिया है। यही हमारे लोकतंत्र की ताकत है कि एक गरीब चायवाले का बेटा, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। संविधान की वजह से ही आज एक गरीब आदिवासी बेटी, माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, देश की राष्ट्रपति बनकर राष्ट्रपति भवन को सुसज्जितकर रही हैं। एक सामान्य किसान परिवार से आने वाले जाट समाज का बेटा आज देश के उपराष्ट्रपतिहैं। इससे पहले, एक गरीब दलित वर्ग से आने वाले श्री रामनाथ कोविंद भी देश के राष्ट्रपति रहचुके हैं। यह सब हमारे संविधान की शक्ति और लोकतंत्र की देन है। इसी संविधान के तहत, दिल्ली की जनता एक उम्मीद लगाए बैठी है कि 5 फरवरी को अपने मत का सही उपयोग करेगी और 8 फरवरी को मतगणना के बाद दिल्ली को आप-दा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी। अरविंद केजरीवाल के कुशासन का अंत 8 फरवरी को तय है।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि नरेला विधानसभा के तहत आने वालेबकतावरपुर, अलीपुर, नरेला, बाकडेर, होलम्बी कलांजैसे सभी वार्ड अरविंद केजरीवाल को सत्ता से हटाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।अरविंद केजरीवाल के 10 वर्षों के शासन में दिल्ली की स्थिति बद से बदतर हो गई है। वहीं, 10 वर्षों में भाजपाशासित डबल इंजन की सरकारों ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्वमें विकास के नए आयाम छुए हैं। लेकिन इन 10 वर्षों के दौरान दिल्लीमें गंदे पानी और जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रही है। दिल्ली में कचरे, जर्जर बाग-बगीचों, खराब स्कूलों और अस्पतालों में सुविधाओं की कमी सेत्रस्त है। नरेला विधानसभा की बात करें तो यहां कचरा नहीं उठाया जाता, पीने के लिए 24 घंटे स्वच्छ पानी उपलब्ध नहींहै, स्कूलोंकी हालत बेहद खराब है और केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लीनिक किसी उपयोग के नहीं हैं। अरविंद केजरीवाल ने केवल अव्यवस्थाओं को जन्म नहीं दिया है, बल्कि देश में भिन्न जगहों पर जाकर अपने परिश्रमसे देश के विकास में योगदान देने वाले पूर्वांचल समाज का अपमान किया है। केजरीवालने पूर्वांचलियों को फर्जी वोटर करार दिया, कोरोना के वक्त पूर्वांचलियों को दिल्ली से भगाने कीबात कही। केजरीवाल ने यहां तक कहा कि पूर्वांचली लोग 500 रुपए का टिकट लेकर 5 लाख रुपए का इलाज करवाने दिल्ली आ जाते हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने वादा किया है कि दिल्ली में सरकार बनने पर 5 लाख नहीं बल्कि 10 लाख रुपए का निशुल्क इलाज मुहैया कराया जाएगा। अरविंदकेजरीवाल ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देशभऱ में दी गई आयुष्मानभारत योजना के तहत पांच लाख रुपए तक निशुल्क इलाज की सुविधा से दिल्ली की जनता को वंचितरखने का पाप किया है। “आप” ने लोगों को मोहल्ला क्लीनिक का झुनझुना पकड़ा दिया, जिनमें मोतियाबिंद और किडनी ट्रांसप्लांट तक जैसी कोईसुविधा नहीं है।

 

श्री शाह ने कहा कि केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषण मुक्त करने का वादा कियाथा, लेकिन10 वर्षोंके शासन काल में भी यमुना को प्रदूषण मुक्त नहीं बनाया, इसके विपरीत यमुना काप्रदूषण का स्तर इतना खतरनाक हो गया कि दिल्ली की जनता छठ पूजा पर यमुना में डुबकीनहीं लगा सकते। आम आदमी पार्टी ने सिर्फझूठ पर झूठ बोलकर वोट बटोरने और आगे बढ़ने का काम किया है। आम आदमी पार्टी का असलीनाम है - अवैध आमदनीवाली पार्टी। ये लोग दिल्ली के पैसों से पंजाब, गुजरात और गोवा का चुनाव लड़ते हैं। कांग्रेस ने हालही एक ऑडियो टेप जारी कर केजरीवाल पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं जिसमें आम आदमी पार्टीके विधायक शरद चौहान ने मनीष सिसोदिया से शराब नीति को लागू न करने की बात कही जिसपर मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर इसे लागू नहीं किया तो पंजाब, गुजरात और गोवा के चुनाव लड़ने के लिए पैसे कहां सेआएंगे। आम आदमी पार्टी ने अब तक इस ऑडियो का खंडन नहींकिया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री ने स्कूलों, मंदिरों और गुरुद्वारों के पास शराब के ठेके खोल करयुवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिया, हजारों करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया और अंत में केजरीवाल और सिसोदिया दोनोंको जेल जाना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट की बेल मिलने पर केजरीवाल उन्हें क्लीन चिट मिलनेका भ्रम फैला रहे हैं।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पूरे देश में उच्च न्यायालयसे सबसे ज्यादा फटकार आम आदमी पार्टी की सरकार को पड़ी है। आप सरकार को वायुप्रदूषण, यमुनाप्रदूषण, बिजलीकटौती, कोविडप्रबंधन के लिए फटकार पड़ी और इसके अलावा जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा विज्ञापन मेंखर्च के लिए 97 करोड़ रुपए हर्जाना भरने का आदेश भी उच्च न्यायालय ने दिया है। केजरीवाल ने अन्ना हजारे के आंदोलन में उनके साथ आंदोलन किया और राजनीतिक पार्टीन बनाने की बात कही थी लेकिन अन्ना हजारे वापस रालेगांव सिद्धी पहुंचे भी नहीं थे केजरीवालने राजनीतिक पार्टी का गठन कर दिया। उसके बाद केजरीवाल ने कांग्रेस का समर्थन नलेने की बात कहने के बावजूद कांग्रेस का समर्थन लिया। गाड़ी, घोड़ा, सिक्योरिटी नहीं लेने की बात कहने वाले लोगों ने गाड़ियां और सिक्योरिटी भीली एवं सरकारी आवास लेने से इनकार करने वाले केजरीवाल ने 4 बंगले तोड़ कर 51 करोड़ रुपए का शीशमहल बनालिया। केजरीवाल के इस शीशमहल में 6 करोड़ रुपए के मार्बल, 4-6 करोड़ के स्वचालित पर्दे, 70 लाख के स्वचालित दरवाजे, 64 लाख की 16 स्मार्ट टीवी, 50 लाख की कालीन, 15 करोड़ की पानी प्रणाली और 10 लाख के रेक्लाइनर सोफे लगाए गए हैं।

 

श्री शाह ने कहा कि केजरीवाल ने अनेकों वादे कर दिए लेकिन एक भी पूरा नहीं करपाए जिनमें अस्पतालों मे बिस्तरों की संख्या दोगुनी करने का, 24 घंटे पानी मुहैया करवाने का, दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने का, कूड़ा मुक्त दिल्ली बनाने का, टैंकर माफिया खत्म करने, स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने और फास्ट ट्रैक कोर्टबनाने के वादे शामिल हैं। केजरीवाल ने वादे पुरे नहीं करने के बाद हजारों करोड़रुपए को घोटाले किए। केजरीवाल ने 28 हजार करोड़ रुपए का जल बोर्ड में,5400 करोड़ रुपए का राशन वितरण, 4500 करोड़ रुपए का डीटीसी बस और 1300 करोड़ रुपए का क्लासरूम घोटाला किया।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाओं पर प्रकाशडालते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर माताओं को 2500 रुपए प्रतिमाह, गर्भवती माता को 21 हजार रुपए, 500रुपए में एलपीजी सिलेंडर, आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख रुपए तक निशुल्क स्वास्थ्य बीमा, तीन वर्षों में यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण, वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं की पेंशन में बढ़ोतरी, गरीबों के लिए 5 रुपए में थाली, ऑटो, टैक्सी चालकों को 10 लाख का जीवन बीमा एवं 5 लाख का दुर्घटना बीमा, अनाधिकृत कॉलोनियों का मालिकाना हक, 13 हजार सील दुकानों को खोलने और शरणार्थियों को मिली लीज होल्ड संपत्तियों कोफ्री होल्ड में बदलने का कार्य करेगी।

 

श्री शाह ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने पर भाजपा मात्र 2 वर्षों में दिल्ली को बांग्लादेशी रोहिंग्याओं से मुक्तकर देगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जोकहते हैं, वह करकेदिखाते हैं। भाजपा ने भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाने का वादाकिया था, और पिछले 500 वर्षों से टेंट में विराजमान राम लला को अयोध्या मेंभव्य राम मंदिर बनाकर प्रतिष्ठित किया है। जब उरी और पुलवामा की आतंकी घटनाओं के बादमाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइककी, तो अरविंदकेजरीवाल ने सबूत मांगे और सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में देश में बम धमाके बंद हो गएहैं, और 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद भी पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को सुरक्षित बनाया, ट्रिपल तलाक को खत्म किया, देश में यूसीसी लाने की दिशा में कदम उठाए, और अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने यह विश्वास भी जतायाकि अगले 2 वर्षोंमें भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने देश में नई कार्य संस्कृति की शुरुआत की है। अब चुनाव जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आधार पर नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस की राजनीति के आधार पर जीते जा रहेहैं। आज पूरा भारत माननीय नरेन्द्र मोदी जी को आशीर्वाद दे रहा है, और 40 वर्षों बाद कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बना है। महाराष्ट्र, हरियाणा के बाद अब दिल्ली की बारी है। भाजपा दिल्लीको दुनिया की सबसे बेहतरीन राजधानी के रूप में स्थापित करेगी। श्री शाह ने दिल्लीविधानसभा चुनावों में कमल के निशान पर वोट देकर भाजपा और उसके प्रत्याशियों को विजयीबनाने की अपील की।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: