Press | Aug 20, 2023
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा भारतीय जनतापार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा भोपाल में ‘गरीब कल्याण महा-अभियान कीशुरुआत की और भाजपा सरकार के 20 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जारी करने के दौरान दिएगए उद्बोधन के मुख्यबिन्दु
भारतीयजनता पार्टी की सरकार ने एक समग्र दृष्टिकोण के साथ जिस प्रकार मध्य प्रदेश जैसेएक बीमारु राज्य को देश के विकसित राज्यों में पहुंचाने का प्रयास किया है, उसेप्रदेश की जनता महसूस कर रही है और आजादी के अमृत काल में इसी समग्र दृष्टिकोण केसाथ प्रदेश को आगे भी ले जाएंगे
मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के 20 साल गरीबी से मुक्ति के स्वर्णिम काल साबित हुए हैं, इन 20वर्षों में प्रदेश को आत्मनिर्भर व विकसित बनाने की नींव डालने का काम किया गया।
मैंमध्यप्रदेश की नौ करोड़ की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले अमृत काल के समयमें मध्यप्रदेश को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने एवं सम्पूर्णआत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में काम करते रहेंगे।
मोदीजी की गरीब कल्याण की हर योजना को जिस प्रकार से शिवराज जी ने नीचे तक पहुँचाया है, उस नींव परआने वाले समय में हम एक बड़ी इमारत खड़ी करने जा रहे हैं।
मोदीजी ने एक दशक में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, इसलिए जनतामोदी जी को गरीब कल्याण का पुरोधा मानती है।
उमाभारती जी, बाबू लाल जी और 2005 से अब तक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीयजनता पार्टी की सरकार ने इस ‘बीमारू’ शब्दसे मध्यप्रदेश को मुक्ति दिलाने का काम किया।
जोमध्य प्रदेश कभी ‘बीमारु’ राज्य कहा जाता था, आज बेमिशाल विकास वाला राज्य कहाजाता है। जिसे बंटाधार राज्य कहा जाता था वह आज अपने पैरों पर खड़ा है। कभी हरक्षेत्र में पिछड़ा माना जाने वाला मध्य प्रदेश आज विकास के प्रत्येक मानक पर आगेदिखाई दे रहा है।
लोकसभाचुनाव 2014 में 29 में से 27 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती। लोकसभा चुनाव 2019में 29 में से 28 सीटें भाजपा जीती। और यह विश्वास के साथ कह रहा हूं कि 2024 मेंमध्य प्रदेश की जनता एक सीट की कमी पूरी करते हुए सभी सीटों पर भाजपा को जीताएगी।
आगामीमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंटाधार से विकसित मध्य प्रदेश बनाने का, बीमारू दर्जेसे निकालकर विकास के पैमाने पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किये मध्य प्रदेश बनाने का औरगरीबी से संपूर्ण मुक्ति का चुनाव है।
मिस्टरबंटाधार और कमलनाथ इधर उधर की बात न करें, इसका जवाबदें कि आपके शासनकाल में मध्य प्रदेश काकाफिला क्यूं लूटा गया? बीच में 15 महीनेकांग्रेस की सरकार रही है। इन्होंने 15 महीने मेंक्या किया है? इसका जवाब दें।
श्रीमानबंटाधार और कमलनाथ जी इन सवालों का स्पष्ट जवाब दें कि उन्होंने 2002 में बजट काकुल आकार 23,100 करोड़ पर छोड़ा था और आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने बजट काआकार 3.14 लाख करोड़ पर पहुंचाया है।
बजटआकार वृद्धि दर में मध्य प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। यह परिवर्तन आखिर कैसेआया, इसका जवाब कांग्रेस पार्टी को देना होगा।
2002मे मध्य प्रदेश शिक्षा बजट आकार 2,456 करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपयेपर पहुंच गया है।
मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय ₹11,700 सेबढ़कर ₹1.40 लाखपहुंचना यह बताता है कि मोदी जी और शिवराज जी की जोड़ी ने सारे पैमानों पर रिकॉर्डतोड़ने वाला विकास किया।
जबकेंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार 2004 से 2014 तक थी, तब मध्य प्रदेश को इन दस वर्षोंमें मात्र 1.98 लाख करोड़ रुपये दिया गए। वहीं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीकी सरकार में 2014 से 2023 तक, मात्र 9 सालों में 8.33 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं।इसमें सिर्फ डिवैल्यूशन फंड और ग्रांट इन एड की राशि ही शामिल है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा भाजपा केवरिष्ठ नेता अमित शाह आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाउ ठाकरे सभागारमें प्रदेश सरकार के 20 वर्षों (2003-2023) का रिपोर्ट कार्ड ‘गरीब कल्याण महा-अभियान’ प्रस्तुत किया औरकांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वी डीशर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भीउपस्थित रहे.
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारतीयजनता पार्टी की सरकार ने एक समग्र दृष्टिकोण के साथ जिस प्रकार मध्य प्रदेश जैसेएक बीमारु राज्य को देश के विकसित राज्यों में पहुंचाने का प्रयास किया है, उसेप्रदेश की जनता महसूस कर रही है और आजादी के अमृत काल में इसी समग्र दृष्टिकोण केसाथ प्रदेश को आगे भी ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी जी ने देश के मध्य भाग, उत्तरी छोर और पूर्वी क्षेत्र को विकास के ‘थ्रस्ट एरिया’के रुप में पहचान करके जो विशेष प्रयास किए हैं, उसके परिणाम अब स्पष्ट देखने कोमिल रहे हैं.
मध्यप्रदेश के राजनैतिक इतिहास पर प्रकाश डालते हुए श्री शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्यका गठन 1956 में हुआ। 1956 से पहले विंध्यप्रदेश, मध्य भारत और भोपाल स्टेट में कांग्रेस का शासन था। 1950 से 2003 तक, बीचके 6-7 साल की अवधि छोड़कर, पूरा समय यहाँ कांग्रेस का शासन रहा। जो लोग आज दावे कररहे हैं, उन्हें उन 53 साल का हिसाब मध्य प्रदेश की जनता के समक्षरखना चाहिए। कांग्रेस के इन 53 वर्षों के शासनकल में मध्यप्रदेश को ‘बीमारू राज्य’ का दर्जा मिला।
1990 के दशकमें तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को प्रस्तुत अपने पेपर में एक प्रसिद्ध आर्थिकविश्लेषक आशीष बोस ने ‘बीमारु’ शब्द का प्रयोग किया था। बीमारू राज्य का प्रयोग इससंदर्भ में किया गया था कि देश के विकास दर को चार बीमारू राज्य- बिहार, संयुक्तमध्य प्रदेश (छतीसगढ़ सहित), राजस्थान और उत्तर प्रदेश, नीचे ला रहे हैं। उस समययूनाइटेड नेशन और विकास दर के मानक तय करने वाली अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां भी उससमय यही मानती थीं कि इन चार राज्यों में कुछ सुधार हो ही नहीं सकता है।
वर्ष2003 मेंश्रीमान बंटाधार की सरकार को हटाकर मध्य प्रदेश के जनता ने ऐतिहासिक निर्णय लेतेहुए उमा भारती के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई। उसके बाद, उमाभारती जी, बाबू लाल जी और 2005 से अब तक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीयजनता पार्टी की सरकार ने इस ‘बीमारू’ शब्दसे मध्यप्रदेश को मुक्ति दिलाने का काम किया है।
मध्यप्रदेशमें, बीते 20 साल गरीबी से मुक्ति का स्वर्ण काल साबितहुआ है और आगामी 25 साल में संपूर्णविकसित राज्य बनाने की नींव डालने का काम भी इन 20 वर्षों के दौरान हुआ है। साथही, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की नींव डालने का भी काम विगत 20 वर्षों में हुआ है। चाहेस्वास्थ्य क्षेत्र हो, औद्योगिक विकास हो, सिंचाई कारकबा हो,कृषिविकास हो,युवाओंकी पढ़ाई-लिखाई के सभी आयाम प्रदेश में उपलब्ध कराने की बात हो या फिर स्वभाषा मेंही मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने की बात हो- हर दृष्टिकोण से आत्मनिर्भरमध्य प्रदेश बनाने की नींव डालने का काम विगत 20 सालों मेंहुआ है।
मैंमध्यप्रदेश की नौ करोड़ की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले अमृत काल के समयमें मध्यप्रदेश को देश के सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने एवं सम्पूर्णआत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में काम करते रहेंगे।
माननीयकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि जो मध्य प्रदेश कभी ‘बीमारु’ राज्यकहा जाता था, आज बेमिशाल विकास वाला राज्य कहा जाता है। जिसे बंटाधार राज्य कहाजाता था वह आज अपने पैरों पर खड़ा है। कभी हर क्षेत्र में पिछड़ा माना जाने वालामध्य प्रदेश आज विकास के प्रत्येक मानक पर आगे दिखाई दे रहा है। जिस मध्य प्रदेशको कभी यह माना जाता था कि यहाँ कोई सुधार हो ही नहीं सकता, आज वह समृद्ध और खुशहालराज्य की श्रेणी में आ गया है।
पिछले20 साल मेंबिजली,पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, अर्थव्यवस्था, सुशासन औरकानून-व्यवस्था के क्षेत्र में अमूलचूल परिवर्तन लाये गए। चाहे बुंदेलखंड हो या बघेलखंड, चाहे निमाड़हो या मालवा,ग्वालियरचंबल संभाग हो या महाकौशल, भोपाल से लेकर प्रदेश की हर चौपाल तकभारतीय जनता पार्टी की सरकार ने खुशहाली और समृद्धि पहुंचाने का काम किया है।
श्रीशाह ने कहा कि इन 20 सालों में 10 साल डबल इंजन की सरकार रही है।2014 में,केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बनी औरप्रधानमंत्री जी ने मध्य प्रदेश को दिल खोलकर हर संभव सहायता दिया है। प्रदेश कीजनता ने भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल का जवाब झोलियां भर-भर करवोट और भरपूर समर्थन देकर निभाया है।
लोकसभाचुनाव 2014 में 29 में से 27 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीती। लोकसभा चुनाव 2019में 29 में से 28 सीटें भाजपा जीती। और यह विश्वास के साथ कह रहा हूं कि 2024 मेंमध्य प्रदेश की जनता एक सीट की कमी पूरी करते हुए सभी सीटों पर भाजपा को जीताएगी।
मध्यप्रदेश की जनता को आह्वान करते हुए श्री शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावमें बंटाधार से विकसित मध्य प्रदेश बनाने का, बीमारू दर्जे से निकालकर विकास केपैमाने पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किये मध्य प्रदेश बनाने का और गरीबी से संपूर्णमुक्ति का चुनाव है।
माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने हर योजना को जिस प्रकार से जमीनी स्तर पर पहुंचाया है, उस नींव पर,आने वाले समय में बहुत बड़ी इमारत खड़ी करनेजा रहे हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश की नौ करोड़ जनता के आशीर्वाद की कामना करते हैं।
माननीयप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 60 करोड़ से ज्यादा गरीबों का जीवनस्तर ऊपर उठाने का काम हुआ है। लगभग 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं।आजादी के बाद पहली बार दस साल के दौरान आबादी के 10 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से ऊपरआ चुके हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को देश के गरीब भाई-बहन गरीब कल्याणका पुरोद्धा मानते हैं। गरीब कल्याण का अधिकतम लाभ जिन दो-तीन राज्यों को मिलाहै, उसमें एक नौ करोड़ की आबादी वाला मध्यप्रदेषभी है।
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में ढेर सारे परिवर्तन आए हैं। श्रीमानबंटाधार और कमलनाथ जी इन सवालों का स्पष्ट जवाब दें कि उन्होंने 2002 में बजट काकुल आकार 23,100 करोड़ पर छोड़ा था और आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने बजट काआकार 3.14 लाख करोड़ पर पहुंचाया है। बजट आकार वृद्धि दर में मध्य प्रदेश देश मेंदूसरे स्थान पर है। यह परिवर्तन आखिर कैसे आया, इसका जवाब कांग्रेस पार्टी को देनाहोगा।
2002मे मध्य प्रदेश शिक्षा बजट आकार 2,456 करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपयेपर पहुंच गया है। जिस प्रदेश की सरकार शिक्षा पर उचित बजट आवंटन नहीं करसके, तो वह सरकार नए प्रदेश का निर्माण और विकास कतई नहीं कर सकती है। भारतीय जनतापार्टी की सरकारों ने इस चीज को पहचान कर इसे अमल में लाने का काम किया है.
मध्यप्रदेश का स्वास्थ्य बजट जो 580 करोड़ रुपये था, वह आज 16,000 करोड़ रुपये हो गयाहै, जबकि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की राशि इसमें शामिल नहीं है।
सर्वशिक्षा अभियान का बजट, जो प्राथमिक शिक्षा को इंगित करता है, 844 करोड़ रुपये सेबढ़ाकर 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है।
श्रीमानबंटाधार जी जब शासन से हटे, तो एससी, एसटी और ओबीसी काबजट केवल और केवल 1,056 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर प्रदेश की भाजपा सरकार ने64,390 करोड़ रुपये तक पहुँचाया है। श्रीमान बंटाधार और कमलनाथ जी को इस बात काजवाब देना होगा कि जिस मध्य प्रदेश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा एससी, एसटी औरओबीसी समुदाय का है, उनकी उपेक्षा क्यों की गई?
प्रतिव्यक्तिआय, जो किसी प्रदेश के सर्वांगीण विकास की द्योतक होती है, कांग्रेस के समय में मात्र11,700 रुपये थी, आज भारतीय जनता पार्टी के शासन में बढ़कर 1 लाख 40 हजार रुपये होचुकी है।
एमएसएमईक्षेत्र में, जो रोजगार के लिए महत्वपूर्ण होता है, कांग्रेस सरकार के कार्यकालमें 2002 तक सालाना रजिस्ट्रेशन 4,297 उद्योगों का ही होता था, आज 3 लाख 61 हजार545 उद्योगों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है।
कांग्रेससरकार के कार्यकाल में प्रदेश में जो सड़कें बनती थीं, उस वक्त सड़क में गढ्ढा होताथा या गढ्ढे में सड़क, पता ही नहीं चलता था। उस समय मात्र 60 हजारकिमी सड़कें ही निर्मित थीं। भाजपा शासन काल में आज मध्य प्रदेश में ग्रामीण सड़कोंको मिलाकर 5.10 लाख किमी सड़कें बना दी गयी है अर्थात 8 गुणी सड़कों की लंबाई बढ़ गयीहै। मध्य प्रदेश में नेशनल हाईवे 4,800 किमी से बढ़कर 13 हजार किमी हो गया है, जोलगभग 3 गुणा की वृद्धि है।
कृषिविकास दर साढ़े छह गुणा बढ़ी है। बंटाधार जी के शासनकाल में एमएसपी पर गेहूं कीखरीददारी 4.38 लाख मीट्रिक टन थी और आज 70.96 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गयी है।कांग्रेस शासन काल में धान की खरीददारी 95 हजार मीट्रिक टन थी। और धान की खरीददारी46.30 लाख मीटिक टन तक पहुंच गयी है। इसका जवाब श्रीमान बंटाधार और कमलनाथ जी कीजोड़ी को देना चाहिए कि आखिर क्यों उनके कार्यकाल में कम एमएसपी पर ही धान और गेंहूकी खरीदारी होती थी?
कांग्रेसशासन काल में 52 लाख परिवार राशन लाभार्थी थे और राशन वितरण होने पर उनके चट्टे-बट्टेखा जाते थे, किन्तु अब अंगुठे के निशान पर पूरी पारदर्शिता के साथ प्रदेश की जनताको राशन मिल रहा है। 52 लाख परिवारों की जगह अब 1.25 करोड़ परिवारों को राशन मिलरहा है।
कांग्रेसशासन काल में मध्य प्रदेश में मेडिकल की सीटें 620 थीं, जो आज बढ़कर 4 हजार सेज्यादा हो चुकी है। आदिवासी बच्चों के आवासीय एकलव्य आदर्श विद्यालय कांग्रेस के53 साल के शासन काल में एक भी नहीं बना, भाजपा के शासन काल में आज 63 एकलव्यआवासीय विद्यालय बन चुके हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आईटीआई की संख्या 159छोड़कर गए थे, आज इसकी संख्या बढ़कर 1,014 हो गई है।
अच्छीसड़क व्यवस्था और विकसित पर्यटक स्थलों की वजह से पर्यटकों की संख्या 64 लाख सेबढ़कर आज 9 करोड़ से ज्यादा हो गई है। दिल्ली इंदौर मुम्बई कॉरिडोर बनाया गया है।
कांग्रेसपार्टी निशाना साधते श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेतागण इधर उधर के आरोप मढ़करमध्य प्रदेश की जनता को गुमराह करने की जगह भाजपा की रिपोर्ट कार्ड का जवाब दें।कांग्रेस में यदि हिम्मत है, तो अपने कार्यकाल के 50 साल के रिपोर्ट कार्ड लेकर आएंऔर प्रदेश की जनता को हिसाब दें।
भारतीयजनता पार्टी ने सार्वजनिक जीवन में एक परंपरा खड़ी की है. भाजपा ने राजनीति केअंतर्गत एक जवाबदेही की परंपरा शुरू की है। जहां जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारहै,वहांवहां चुनाव में जाने के समय वे अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का रिपोर्टकार्ड लेकर जाती है।
कांग्रेसके नेतागण इसका भी जवाब दें कि उनके शासनकाल में मध्य प्रदेश की जनता के साथ क्याक्या अन्याय हुए? मध्य प्रदेशमें सालों तक राज्य और केन्द्र में भी कांग्रेस की सरकारें थीं, लेकिन मध्यप्रदेश को क्या दिया? कांग्रेस अपने कामों के आंकड़े लेकर जनता केसामने आएं और जवाब दें, लेकिन वे जवाब देंगे नहीं,, इसलिए उनकेकार्यों का लेखा-जोखा देना अत्यावश्यक लगता।
जबकेंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार 2004 से 2014 तक थी, तब मध्य प्रदेश को इन दस वर्षोंमें मात्र 1.98 लाख करोड़ रुपये दिया गए। वहीं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीकी सरकार में 2014 से 2023 तक, मात्र 9 सालों में 8.33 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं।इसमें सिर्फ डिवैल्यूशन फंड और ग्रांट इन एड की राशि ही शामिल है।
इसकेअलावा, इन 9 वर्षों में विकास की अनेक परियोजनाएं भी प्रदेश में लाई गई जिससे हरवर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो भीयोजनाएं बनाई हैं, डबल इंजन की सरकार ने उसे नीचे तक सफलतापूर्वक पहुँचाने का कामकिया है।
मोदीसरकार का लक्ष्य है कि किसी भी योजना का संपूर्ण सैच्यूरेशन। पहले योजनाएं टुकड़ोंटुकड़ों में आती था। पहले योजना आती थीं कि25 हजार शौचालय बनाने हैं, अब योजना आती है कि हर घर में शौचालय बनानी है। पहलेयोजना आती थी कि 10 हजार घरों में बिजली पहुंचानी है, अब प्रधानमंत्रीमोदी जी कहते हैं कि हर घर में बिजली होनी चाहिए। हर गरीब को घर मिलना चाहिए। हरगरीब को पीने का पानी मिलना चाहिए। हर गरीब के घर में गैस सिलिंडर पहुंचनी चाहिए।
स्वतन्त्रभारत में संपूर्ण सैच्यूरेशन की दिशा में गरीब कल्याण का कंसेप्ट लाने का कामप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है, इसलिए मोदी जी को बार-बार जनादेश प्राप्तहोता है। फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये का लाभ मिला है। आयुष्मानभारत योजना के 3.6 करोड़ लाभार्थी हैं, जिसमें से 30 लाख लाभार्थियों ने गंभीर बीमारीके लिए आपरेश न करा चुके हैं। लगभग 80 लाख शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है।अन्न योजना लगभग 1.2 करोड़ कार्ड मे 5.8 करोड़ लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 5 किलो अनाज मुफ्त दिया जा रहा है। लगभग 10.87 लाख गैस सिलिंडर वितरित किये गएहैं। जिसमें से 1.20 लाख एससी और एसटी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 42 लाखलोगों को घर दिया गया है।
5400करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली मुम्बई इंदौर औद्योगिक कॉरिडोर बनाया गया है। 31हजार करोड़ रुपये की लागत से 906 किलोमीटर लंबा नर्मदा एक्सप्रेस बनाने की योजनाअंतिम चरणों में है। 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से 300 किमी की भारत-माला परियोजनाआरम्भ हो रहे हैं। पिछले पांच वित्तीय वर्षों में 72 हजार किलोमीटर सड़कों की लंबाईबढ़ाने का काम किया गया है। रेलवे में 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 11 कॉरिडोर और35 से ज्यादा रेलवे स्टेशन का विकास किया जा रहा है। तीन नए हवाई अड्डे बनाए गए हैऔर इस साल के अंत तक 500 करोड़ की लागत वाली ग्वालियर हवाई अड्डा शुरु हो जाएगी।412 करोड़ रुपये की लागत से जबलपुर हवाई अड्डे का टर्मिनल बन रहा है। करीब 4,190करोड़ रुपये की लागत से पीथमपुर में ग्रीन फिल्ड एसईजेड बनाया जा रहा है। 3 हजारकरोड़ रुपये की लागत से 600 मेगावाट उर्जा उत्पादन वाला सबसे बड़ा सौर उर्जा प्लांटखंडवा में लगाया जा रहा है। 2400 करोड़ रूपये से आदि शंकर का अद्वैत स्मारक बनायाहै। ओंकारेश्व- खरगौन में अंतरराष्टीय अद्वैत वेदांत संस्थान का निर्माण हो रहाहै। 2648 अमृत सरोवर बना दिए गए हैं जबकि लक्ष्य 3900 अमृत सरोवर बनाने का है।
मध्यप्रदेश की पिछले 20 सालों की उपलब्धियों को देखें तो मध्यप्रदेश का विकास दर 16प्रतिशत से अधिक हुई है। प्रतिव्यक्ति आय 1.40 लाख रूप्ए हो गा है। सड़क नेटवर्क 5लाख से ऊपर पहुंचा है। उर्जा क्षमता से 29 हजार मेगावाट से आगे पहुँच गई है।सिंचाई क्षमता 47 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गयी है, जिससे किसानों को अत्यंत लाभपहुँच रहा है।
46लाख बेटियों को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा है। 53 लाख से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह सेआर्थिक सशक्तिकरण किया गया है। उज्जैन में महाकाल लोक का निर्माण किया गया है।भोपाल और इंदौर में मेट्रो रेल को सफलतापूर्वक रौल आउट किया है। आदिवासी के लिए पेशाकानून को स्थापित किया गया है, मध्यप्रदेश देश में इसमें दूसराराज्य है। आदिवासी के सम्मान के लिए स्वतंत्रता संग्राम संग्राहलय बनाये जा रहेहैं। मध्यप्रदेश आज देश में फेवरिट इन्वेस्टमेंट डेस्टीनेशन के रुप में चिन्हित हुआहै।
मोदीजी और शिवराज जी ने गरीब कल्याण की जो योजनाएं चलायी थी उन्होंने 15 महीनों में यातो बंद कर दिया या उसका पोषण करना बंद कर दिया। गरीब कल्याण के मुवमेंट कोकांग्रेस पार्टी ने लंगड़ा करने का काम किया है। सोषल मीडिया वाले कमलनाथ सरकार कोकरप्शननाथ की सरकार कहने लगे थे। इस्तीफा से 15 मिनट पहले कमलनाथ जी 63 हजार करोड़रूप्ए वाले मोबाइल घोटाले के आरोप वाले योजना पर हस्ताक्षर किया था। 350 करोड़रूप्ए का माउजर बियर का घोटाला हुआ। 24 करोड़ के अगस्टा वेस्टलैंड का घोटाले से वे जुड़ेहुए हैं। 600 करोड़ रूप्ए के इफको घोटाले से जुड़े हुए है। 25 हजार करोड़ के कर्जमाफी भी ढेर सारे घपले हुए हैं। 1178 बोनस के वादे को भी उन्होंने नहीं निभाया है।
शहरीया, बहरिया औरअहरिया समुदाय के महिलाओं के लिए शुरु की गयी योजनाओं को कमलनाथ जी ने बंद कर दियाथा। 800 से ज्यादा ट्रांसफर करके मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर इंडस्ट्रीजउन्होंने लगाने का काम किया था। उन्होंने 15 महीने के शासन के दौरान राजनीतिकविद्वेष को राज्य स्तर से लेकर तहसील स्तर तक पहुंचाने का काम किया था।
मिस्टरबंटाधार और कमलनाथ से इधर उधर की बात न करें, इसका जवाबदें कि आपके शासनकाल में मध्य प्रदेश का काफिलाक्यूं लूटा गया?बीचमें 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही है। इन्होंने 15 महीने में क्या किया है? इसका जवाबदें।
प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का, एक संपूर्णविकसित भारत के निर्माण का बीड़ा उठाया है। देशभर में अमूलचूल परिवर्तन हुआ है। देशकी अर्थव्यवस्था दसवें नम्बर पर थी और आज पांचवें नम्बर पर पहुंच गयी है। लगभग 14करोड़ लोग गरीबी रेखा से उपर उठ गए है। जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में भारत विश्वका नेतृत्व कर रहा है। आतंकवाद में जीरो टालेरेंस के क्षेत्र में भारत विश्व कानेतृत्व कर रहा है और ग्लोबल नैरेटीव सेट कर रहा है।
भारतमें जी-20 की बैठक हो रही है. यह बैठक भारत की संस्कृति, विविधता, भाषा औरविकास को दुनिया में पहुंचाने का जरीया बना है। पहली जी-20 समिट है, जिसमें सभी प्रदेशोंको मेजबान बनने का मौका मिला है। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश भी शामिल हैं। देश के59 स्थानों पर विश्व भर के नेताओं को पहुंचाया गया है।
14देशों ने नौ सालों में मोदी जी को अपने देश का सर्वोच्च सम्मान दिया है। यहनरेन्द्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी को नहीं, बल्कि भारत की विकास की गाथा औरदेश की 140 करोड़ लोगों को सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेसंकल्प लिया है कि जल्द ही भारत को पांच ट्रिलियनइकोनॉमी बनाएंगे। 2047 तक संपूर्ण आत्मनिर्भर विकसित राष्ट बनेंगे।
कांग्रेससरकार ने अपने कार्यकाल में अनेकों घोटाले किये- बोफोर्स घोटाला, टूजी स्पेक्ट्रमघोटाला,सत्यमघोटाला,कॉमनवेल्थगेम्स घोटाला, कोयला घोटाला, चौपर घोटाला, टेट्रा घोटाला, वोट केबदले नोट घोटाला, आदर्श घोटाला, नेशनलहेराल्ड घोटाला,डीएलएफघोटाला,चाराघोटाल,खाद्यसुरक्षा बिल का घोटाला, हर्षद मेहता का शेयर बाजार का घोटाला,एलआईसी हाउसिंग घोटाला किया इत्यादि। कांग्रेस ने 24 से अधिक घोटाले किए हैंकमलनाथ जी मध्यप्रदेश की जनता को जवाब दें।
प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज कई क्षेत्रों में नम्बर वन परपहुंचा है। डिजिटल लेन-देन, एलईडी वितरण, स्वच्छताकार्यक्रम,दालउत्पादन,दूग्धउत्पादन,जुटउत्पादन,बाजराउत्पादन,रेलइंजन बनाने में भारत नंबर वन है। मोबाइल, सीमेंट, स्टील और कॉटनउत्पादन में भारत दूसरे स्थान पर है। स्टार्टअप और ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में भारततीसरे स्थान पर है।
मध्यप्रदेशकी जनता को फैसला करना है कि 24 घोटालों की सूची में मध्य प्रदेश को शामिल होना हैया नम्बर वन या टू बनाने की सूची में। यदि घोटालों की सूची में शामिल होना है तोएक तरफ श्रीमान बंटाधार और कमलनाथ जी हैं, दूसरी ओर यदि भारत को विकसित बनाने में शामिलहोना है तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश मेंभारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी।