Press | Apr 30, 2024
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगालके कटवा में आयोजित जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
ममता बनर्जीमोदी जी की योजनाएँ गरीबों तक पहुँचने नहीं देतीं
***************
मोदी जीने बंगाल के विकास के लिए 10 लाख करोड़ रुपये भेजे थे, उन्हें तृणमूल के गुंडे खा गए
***************
ममता दीदीडरी हुई हैं। हमारे जो होटल बुक होते हैं उसे उनके गुंडे खाली करवा देते हैं।
***************
जिन लोगोंने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की है, उन्हें पाताल से ढूँढकर जेल भेजेंगे
***************
मोदी जीकी योजनाओं को ममता बनर्जी अपने नाम से बदल रही हैं
***************
ममता बनर्जीके एक ही मंत्री के घर से 51 करोड़ रुपए मिले हैं
***************
महिलाओंका शोषण करने वालों को जेल में डालने पर ममता दीदी सवाल कर रही हैं
***************
असम मेंभाजपा सरकार बनी और घुसपैठ रुक गई, बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही परिंदा भी पर नहींमार पाएगा
***************
घुसपैठियोंके डर से ममता दीदी और उनके भतीजे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं गए
***************
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आजमंगलवार को पश्चिम बंगाल के कटवा में जनसभा को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावोंमें जीत सुनिश्चित कर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देशका प्रतिनिधि चुनने की अपील की। श्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममताबनर्जी पर तुष्टीकरण की राजनीति और राज्य में हुई जघन्य घटनाओं को लेकर जमकर निशानासाधा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, पश्चिमबंगाल भाजपा संयुक्त महासचिव श्री सतीश धोंड एवं कटवा के लोकसभा प्रत्याशी श्री अशीमकुमार सरकार सहित अन्य नेतागण मंच पर उपस्थित रहे।
श्रीशाह ने कहा कि कटवा से भाजपा प्रत्याशी श्री असीम सरकार को दिया एक-एक वोट माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी को जिताएगा। आगामी चुनावयह तय करने का चुनाव है कि देश को जनता को परिवारवाद चाहिए या देश में राम राज्य लानाचाहते हैं। कांग्रेस पार्टी, तृणमूल और कम्युनिस्ट मिलकर 70 वर्षों से राम मंदिरके मुद्दे को अटका, भटका और लटका रहा थे, माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राममंदिरका निर्माण करवाकर राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की। कई वर्षों से देश की जनता औरसभी रामभक्त चाहते थे कि देश में राम मंदिर का निर्माण हो। जब राम मंदिर बनकर तैयार हुआ तोममता दीदी और भतीजे दोनों को निमंत्रण दिया गया, लेकिन वह अपने वोटबैंक के डर से प्राण-प्रतिष्ठामें नहीं गए।
आदरणीयगृह मंत्री ने तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता दीदी कहती थी धारा 370 मत हटाओ, लेकिन बंगाल की जनता चाहती थी कि कश्मीरकी धरती पर भारत का तिरंगा लहराए। विपक्षी सरकारों ने तुष्टीकरण की राजनीति कीचलते धारा 370 को बनाए रखा, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 5अगस्त 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया और कश्मीर को भारत का एक अभिन्न अंग बनादिया। पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के विकास के लिए अनेकों काम किए हैं। करोड़ों लोगोंको निःशुल्क राशन मुहैया करवाया जा रहा है, 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाया गया,पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ आवास बनाए गए, 10 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिए गएऔर 14 करोड़ लोगों के घरों तक नल से जल भी पहुँच रहा है। लेकिन ममता बनर्जी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लागूकई गई योजनाओं को धरातल पर लागू नहीं होने देती। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद बंगाल में भी आयुष्मान भारत के तहत5 लाख रुपए तक का इलाज निःशुल्क मुहैया करवाया जाएगा।
श्रीशाह ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जीदोनों ही भाजपा से डरे हुए हैं। भाजपा के नेताओं को होटल बुकिंग नहीं करने देते,गाड़ी नहीं मिल पाती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसी से डरने वालेनहीं है। अब ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जीकी विदाई तय है। 2021 विधानसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर ममता बनर्जीके गुंडों ने हमला किया, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्वमें सरकार बनने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के नेताओं के खिलाफ मादक पदार्थ का सेवन करने का झूठा आरोप लगाया जाताहै। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू कि गई सभी योजनाओंको ममता बनर्जी नाम बदलकर, राज्य में लागू कर रही है। ममता बनर्जी ने पीएम फसल बीमा योजना को बांग्ला फसल बीमा योजना कर दिया, पीएमआवास योजना को बांग्ला आवास योजना कर दिया, स्वच्छ भारत अभियान को निर्मल बांग्ला करदिया, जल जीवन मिशन को जल स्वप्न परियोजना कर दिया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपए भेजे, लेकिन बंगाल में धरातल परकुछ लागू होता नहीं दिख रहा है।
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा ममता बनर्जीसीबीआई और ईडी की रेड पर सवाल उठाती हैं, लेकिन उन्हें याद करना चाहिए कि उनके पार्टीके नेता के घर से 51 करोड़ रुपए बरामद किए गए थे। जनता की मेहनत की कमाई पर जो भीडाका डालने की कोशिश करेगा उसे बक्षा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।संदेशखाली में हुई घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्णथी। वोट बैंक की राजनीति के कारण राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुए भी माताओंऔर बहनों का शोषण हुआ। जिन्होंने माताओं और बहनों के साथ अत्याचार किया है उन्हेंमाफ नहीं किया जा सकता और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा असम में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में घुसपैठबंद हो गई, और वह दिन दूर नहीं हैं जब पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार होगी और कोई परिंदाभी पर नहीं मार पाएगा। ममता दीदी बंगालसे आए हिन्दू, बौद्ध और जैन शरणार्थी आए हैं, उन्हें नागरिकता देने वाले सीएए का विरोधकर रही है, क्योंकि इससे उनकी घुसपैठिया वोटबैंक नाराज हो जाएगी। एक-एक शरणार्थी को नागरिकता देने का काम नरेन्द्रमोदी सरकार करेगी और ममता दीदी रोक नहीं पाएगी।
श्रीशाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा वर्धमान जिले में विकास कार्य तेजीसे हो रहे हैं। वर्धमान जिले में नया रेल्वे स्टेशन बन रहा है, नेशनल हाइवे-19 का चौड़ीकरणहो रहा है, हावड़ा-वर्धमान नई रेल्वे लाइन, दुर्गापुर और आसनसोल में नवीन रेल्वे स्टेशन,पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान, 7 लाख लोगों को गैस कनेक्शन, जन-धन योजना और अन्नयोजना के तहत प्रतिमाह 5 किलो चवाल दिया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी के नेतृत्व में आगामी 5 वर्षों में गरीब लोगों के लिए 3 करोड़ घर बनाए जाएंगे।
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में पूरे देश में विकास कीलहर चल रही है, लेकिन ममता सरकार के राज में बंगाल पिछड़ता जा रहा है। केवल माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ही पश्चिम बंगाल को नंबर एक राज्य बना सकते हैं।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ही सोनार-बांग्ला की कल्पना को साकार करसकते हैं। ममता दीदी मां, माटी और मानुष कीबात करके आई थी, लेकिन वर्ग विशेष, मदरसों और माफियाओं की सरकार बन गई। मां, माटी औरमानुष की सरकार केवल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वापस ला सकते हैं। श्रीअमित शाह ने बंगाल की जनता से संदेशखाली के अपराधियों को दंड देने और 30 से अधिक सीटोंपर जीत दिलाते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्रीबनाने का आग्रह किया।