Salient points of speech of Union Home Minister Shri Amit Shah at inaugural of the fourth phase of Parivartan Yatra from Cooch Behar in West Bengal

Press, Share | Feb 11, 2021

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु

इस बार पश्चिम बंगाल की जनता को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास के मॉडल और ममता दीदी के विनाश के मॉडल के बीच में चुनाव करना है। ममता दीदी हर क्षेत्र में एक ‘फेल प्रशासक’ यानी ‘विफल मुख्यमंत्री’ हैं। उन्हें बदलने का समय आ गया है। चलो पलटाई।
*********
भाजपा की परिवर्तन यात्रा पश्चिम बंगाल को अवैध घुसपैठ से मुक्त कराने, बुआ-भतीजे के भ्रष्टाचार को समाप्त करने, पश्चिम बंगाल की बेरोजगारी ख़त्म करने, बम धमाकों को बंद कर रोजगार देने, किसानों की स्थिति में सुधार लाने और ‘सोनार बांग्ला’ के निर्माण की यात्रा है।
*********
मोदी सरकार ‘गरीब कल्याण' के लिए प्रतिबद्ध है जबकि ममता सरकार ‘भतीजा कल्याण' के लिए प्रतिबद्ध है। यदि भारतीय जनता पार्टी ममता सरकार के खिलाफ डट कर खड़ी न होती तो अब तक ममता दीदी भतीजे को अगला मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने की घोषणा भी कर चुकी होती लेकिन अब वह डर गई हैं।
*********
पश्चिम बंगाल में माहौल ऐसा कर दिया कि ‘जय श्री राम’ बोलने का मतलब गुनाह हो गया है। ममता दीदी, पश्चिम बंगाल में जय श्री राम नहीं बोला जाएगा तो और कहाँ बोला जाएगा?
*********
ममता दीदी को ‘जय श्री राम' नारे से तकलीफ इसलिए होती है क्योंकि उन्हें तुष्टीकरण करके एक वर्ग विशेष के वोट चाहिए। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि चुनाव समाप्त होते-होते ममता दीदी भी ‘जय श्री राम’ बोलने लगेगी।
*********
भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पहली ही कैबिनेट मीटिंग में किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के पिछले दो साले के बकाये ₹12000 और इस साल के ₹6000 अर्थात् कुल ₹18000 उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। सरकार बनने के एक सप्ताह में ही आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा।
*********
ममता दीदी, अगर आप ये सोचती हैं कि आप पश्चिम बंगाल की जनता को वोट नहीं करने देंगी और आप के संरक्षित गुंडे मतदान के दिन जनता को परेशान करेंगे तो मैं आपको बता देना चाहता हूँ कि इस बार भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में है, किसी में हिम्मत नहीं है कि चुनाव को प्रभावित कर दे।
*********
ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल देश में हत्या के मामले में चौथे स्थान पर, हत्या के प्रयास के मामले में पहले स्थान पर, राजनीतिक हत्या के मामले में पहले स्थान पर, गंभीर रूप से घायल करने में पहले स्थान पर, हिंसक अपराधों में तीसरे स्थान पर और महिला अत्याचार में पहले स्थान पर काबिज है।
*********
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 5 साल में बंगाल के विकास के लिए 3,59,000 करोड रुपये भेजे हैं लेकिन यहाँ के गांवों में कुछ भी नहीं आया क्योंकि ममता दीदी और उनके भतीजे के लोग तोलाबजी और करप्शन में पश्चिम बंगाल के विकास के पैसा खा गए।
*********
वीर चिला रॉय के नेतृत्व में नारायणी सेना ने जिस शौर्य का परिचय दिया, उसे नमन करते हुए हमारी मोदी सरकार पैरामिलिट्री फोर्स में “नारायणी बटालियन" की स्थापना करेगी। पैरामिलिट्री फोर्सेस के ट्रेनिंग सेंटर का नाम वीर चिला रॉय के नाम पर रखा जाएगा।
*********
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही 500 करोड़ रुपए की लागत से यहां पर एक राजवंशी सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की जायेगी। ठाकुर पंचानन बर्मन के जन्म स्थान पर 250 करोड़ रुपये की लागत से की लागत से ठाकुर साहब का एक बड़ा स्मारक बनाया जाएगा।
*********
पश्चिम बंगाल में भाजपा की बनने वाली सरकार एक टूरिस्ट सर्किट भी विकसित करेगी जिसमें कूचबिहार, श्री मदन मोहन मंदिर, कांतेश्वरी मंदिर और पंचानन बर्मन जी के जन स्थान को जोड़ा जाएगा।
*********
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस बजट में चाय बगान के मजदूरों के लिए 1,000 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है। मैं सभी मजदूर भाइयों को मैं भरोसा दिलाने आया हूं कि 70 साल से किसी ने आप की सुध नहीं ली, मैं वादा करता हूं कि आपकी सभी समस्याओं का समाधान भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।
*********
पश्चिम बंगाल की जनता एक ऐसी सरकार लाए जो मोदी सरकार की योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करे लेकिन ममता दीदी तो देश के प्रधानमंत्री जी से झगड़ा करने लग जाती हैं।
*********
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कार्यक्रम में भी उन्होंने झगड़ा कर दिया। ममता दीदी, कम से कम आप इस कार्यक्रम में तो राजनीति न करतीं! क्या पश्चिम बंगाल का इससे भला हो सकता है?
*********

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से राज्यव्यापी परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अपार भीड़ उमड़ी और ‘जय श्री राम' के नारे से पूरा कूच बिहार गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप घोष, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी श्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री सुश्री देबोश्री चौधरी, कूचबिहार से सांसद श्री निसिथ प्रमाणिक, श्री अरविंद मेनन, पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राहुल सिन्हा, श्री किशोर बर्मन, श्री सूर्यकांत मजूमदार एवं श्री जयंत रॉय सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

श्री शाह ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा किसी विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री को बदलने की यात्रा नहीं है, बल्कि यह पश्चिम बंगाल में परिवर्तन लाने की यात्रा है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा पश्चिम बंगाल को अवैध घुसपैठ से मुक्त कराने, बुआ-भतीजे के भ्रष्टाचार को समाप्त करने, पश्चिम बंगाल की बेरोजगारी ख़त्म करने और बम धमाकों को बंद कर रोजगार देने की यात्रा है। यह यात्रा किसानों की स्थिति में सुधार लाने, उनकी आय को बढ़ाने, हिंसा की जगह विकास की राजनीति को स्थापित कर सोनार बांग्ला के निर्माण की यात्रा है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज हमारी पार्टी के मूल संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है। उन्होंने भारतीय जन संघ और पार्टी के विचारों की नींव रखी थी। आज उनके बलिदान दिवस के पावन दिन पर कूच बिहार से परिवर्तन यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत हो रही है। हम उत्तर बंगाल के इसी कूच बिहार से पूरे पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की अलख जगायेंगे। यहाँ की नारायणी सेना ने बंगाल से लेकर गुजरात तक मुगलों को दिन में ही तारे दिखा दिए थे। वीर चिला रॉय ने मुगलों के घमंड को तोड़ उन्हें वापिस धकेल कर उस वक्त इस भूमि की रक्षा की थी। वीर चिला रॉय के नेतृत्व में राजवंशी समाज ने जिस शौर्य का परिचय दिया, उसे नमन करते हुए हमारी मोदी सरकार पैरामिलिट्री फोर्स में “नारायणी बटालियन" की स्थापना करके इसे चिर-स्मरणीय बनाएगी। पैरामिलिट्री फोर्सेस के ट्रेनिंग सेंटर का नाम वीर चिला रॉय के नाम पर रख कर हमेशा के लिए भाजपा उन्हें प्रसिद्ध करेगी।

श्री शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस, कम्युनिस्ट और कांग्रेस की सरकार रही लेकिन इनमें से किसी सरकार ने राजवंशी क्षेत्र के संस्कार, संस्कृति, साहित्य, नृत्य, संगीत और कला का कोई सम्मान नहीं किया। मैं राजवंशी समाज से वादा करता हूँ कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही 500 करोड़ रुपए की लागत से यहां पर एक राजवंशी सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की जायेगी। ठाकुर पंचानन बर्मन के जन्म स्थान पर 250 करोड़ रुपये की लागत से की लागत से ठाकुर साहब का एक बड़ा स्मारक बनाया जाएगा। पश्चिम बंगाल में भाजपा की बनने वाली सरकार एक टूरिस्ट सर्किट भी विकसित करेगी जिसमें कूचबिहार, श्री मदन मोहन मंदिर, कांतेश्वरी मंदिर और पंचानन बर्मन जी के जन स्थान को जोड़ा जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर हमला जारी रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी की सरकारों ने उत्तर बंगाल के इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। भाजपा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सूत्र ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के आधार पर काम करती है। ममता दीदी को भरोसा है कि चुनाव जीतने के लिए उन्हें जनता की जरूरत नहीं है क्योंकि वे मानती हैं कि उनके राज्य में संरक्षित अपराधी तत्व उन्हें चुनाव जिता देंगे लेकिन मैं कहता हूं ममता दीदी, इस बार बंगाल का चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहा है। आपके दंगा प्रमुख गुंडों के सामने मेरी भारतीय जनता पार्टी का बूथ प्रमुख और बूथ कार्यकर्ता लड़ाई लड़ने वाले हैं। ममता दीदी, आप यह लड़ाई नहीं जीत सकतीं क्योंकि पश्चिम बंगाल की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार हम राज्य में परिवर्तन करके ही रहेंगे।

श्री शाह ने कहा कि अभी हाल में ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बंगाल आए थे। उन्होंने यहाँ किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। देशभर के किसानों को मोदी जी हर साल ₹6000 सीधे उनके बैंक अकाउंट में पहुंचाते हैं लेकिन पश्चिम बंगाल के किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा क्योंकि ममता दीदी यहाँ के किसानों का लिस्ट ही नहीं भेजती हैं, उनका बैंक अकाउंट ही नहीं भेजती हैं। यहाँ की जनता ने तो ममता दीदी को मुख्यमंत्री बना दिया लेकिन वह गरीब किसानों के ₹6000 ले के बैठी हुई हुई हैं। चिंता मत कीजिए ममता दीदी, भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पहली ही कैबिनेट मीटिंग में किसानों के पिछले दो साले के बकाये ₹12000 और इस साल के ₹6000 अर्थात् कुल ₹18000 उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में माहौल ऐसा कर दिया कि ‘जय श्री राम’ बोलने का मतलब गुनाह हो गया है। ममता दीदी, पश्चिम बंगाल में जय श्री राम नहीं बोला जाएगा तो और कहाँ बोला जाएगा? सभा में उपस्थित अपार भीड़ ने जय श्रीराम के नारे से पूरा कूचबिहार गुंजायमान कर दिया। ममता दीदी यदि ‘जय श्री राम’ के नारे से अपमानित महसूस करती हैं तो हम क्या कर सकते हैं! जय श्री राम के नारे से देश और दुनिया के करोड़ों लोग अपने आराध्य श्री राम को याद करके गौरव की अनुभूति करते हैं लेकिन ममता दीदी, इससे आपको तकलीफ होती है क्योंकि आपको तुष्टीकरण करके एक वर्ग विशेष के वोट चाहिए। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि चुनाव समाप्त होते-होते ममता दीदी भी ‘जय श्री राम’ बोलने लगेगी।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लगभग 50 करोड़ लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना शुरू की जिसके तहत देश के हर गरीब को सालाना पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य खर्च मुफ्त उपलब्ध होता है लेकिन ममता दीदी की तृणमूल सरकार इस योजना को भी राज्य के गरीबों तक नहीं पहुँचने दे रही क्योंकि उन्हें लगता है कि इस योजना को लागू कर देने से पश्चिम बंगाल में मोदी जी की लोकप्रियता और बढ़ जायेगी। ममता दीदी, आप इस योजना को रोक नहीं सकती क्योंकि आपकी सरकार जाने वाली है। राज्य में हमारी सरकार आते ही एक सप्ताह के भीतर-भीतर आयुष्मान भारत योजना को पूरे पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा और राज्य के हर गरीब को इसका लाभ मिलेगा। ममता दीदी, आप और आपका भतीजा मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को रोक कर बैठे हुए हैं लेकिन अब आप ऐसा नहीं कर सकतीं। सरकारें गाँव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, बीमार, बुजुर्ग लोगों की भलाई के लिए होती हैं लेकिन आप इसमें रोड़ा अटकाती हैं ममता दीदी। मोदी सरकार ‘गरीब कल्याण' के लिए प्रतिबद्ध है जबकि ममता सरकार ‘भतीजा कल्याण' के लिए प्रतिबद्ध है। यदि भारतीय जनता पार्टी ममता सरकार के खिलाफ डट कर खड़ी न होती तो अब तक ममता दीदी भतीजे को अगला मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने की घोषणा भी कर चुकी होती लेकिन अब वह डर गई हैं। ‘माँ, माटी, मानुष' के नारे की जगह ममता दीदी के ‘तोलाबाजी, तानाशाही और तुष्टिकरण के नारे ने ले ली है। तृणमूल सरकार कारखानों में ताला लगाने का काम कर रही हैं। ममता दीदी हर क्षेत्र में एक ‘फेल प्रशासक’ यानी ‘विफल मुख्यमंत्री’ हैं। उन्हें बदलने का समय आ गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास के मॉडल और ममता दीदी के विनाश के मॉडल के बीच में चुनाव करना है। पश्चिम बंगाल में हमारे 130 से अधिक कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या तृणमूल कांग्रेस संरक्षित गुंडों द्वारा की गई है लेकिन न तो किसी को पकड़ा ही जाता है और न ही हत्यारों को सजा दिलाई जाती है। ममता दीदी, पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार आने वाली है। जिन्होंने भी हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की है, उन्हें चुन-चुन कर संविधान के दायरे में जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। अगर आप ये सोचती हैं कि आप पश्चिम बंगाल की जनता को वोट नहीं करने देंगी और आप के संरक्षित गुंडे मतदान के दिन जनता को परेशान करेंगे तो मैं आपको बता देना चाहता हूँ कि इस बार भारतीय जनता पार्टी दमखम के साथ चुनाव के मैदान में है, किसी में हिम्मत नहीं है कि चुनाव को प्रभावित कर दे। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूँ कि आप बिना किसी चिंता के घर-घर जाकर परिवर्तन का नारा बुलंद कीजिए, कोई भी जनता को वोट डालने से नहीं रोक सकता।

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए श्री शाह ने कहा कि लोक सभा चुनाव के पहले ममता दीदी कहती थीं कि भाजपा को अंडा आयेगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी को 18 सीटों पर विजयश्री मिली। अंडे की बात करने वाली ममता दीदी आज खुद अपनी सीट ढूंढ़ने में लग गई हैं कि कहाँ से चुनाव लड़ें। ये क्या हो गया ममता दीदी आपको?

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था को खराब करके रख दिया है। ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल देश में हत्या के मामले में चौथे स्थान पर, हत्या के प्रयास के मामले में पहले स्थान पर, राजनीतिक हत्या के मामले में पहले स्थान पर, गंभीर रूप से घायल करने में पहले स्थान पर, हिंसक अपराधों में तीसरे स्थान पर और महिला अत्याचार में पहले स्थान पर काबिज है। नंबर वन होना चाहिए था घर-घर शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने में, शौचालय बनवाने में, गरीबों को घर देने में, गैस का कनेक्शन देने में, स्वास्थ्य की योजनायें बनाने में और युवाओं को रोजगार देने में लेकिन ये सारे काम तो मोदी सरकार कर रही है जबकि ममता दीदी भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देने में व्यस्त हैं।

श्री शाह ने कहा कि पूरा उत्तर बंगाल चाय बगान के मजदूरों से भरा पड़ा है और इससे ढेर सारे लोगों को रोजगार मिलता है। मुझे यह कहते हुए आनंद है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस बजट में चाय बगान के मजदूरों के लिए हजार करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है। वहां पर अच्छे स्कूल बनेंगे, उनके लिए मकान होंगे, पब्लिक हेल्थ सेंटर बनेंगे और उनके बैंक खाते खोलकर उनकी मजदूरी को सीधे उनके अकाउंट में पहुंचाने का प्रबंध किया जाएगा। चाय बगान के सभी मजदूर भाइयों को मैं भरोसा दिलाने आया हूं कि 70 साल से किसी ने आप की सुध नहीं ली, एक बार आप पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने में मदद कीजिए, मैं वादा करता हूं कि आपकी सभी समस्याओं का समाधान भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। उत्तर बंगाल में टूरिज्म की अपार संभावना पड़ी है। हम उत्तर बंगाल को एक ऐसा स्थान बनाना चाहते हैं जहां देशभर से पर्यटक आयें। इससे यहाँ रोजगार का भी सृजन होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 5 साल में बंगाल के विकास के लिए 3,59,000 करोड रुपये भेजे हैं लेकिन यहाँ के गांवों में कुछ भी नहीं आया। ये भाइपो द्वारा संरक्षित गुंडों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। ममता दीदी और उनके भतीजे के लोग तोलाबजी और करप्शन में पश्चिम बंगाल के विकास के पैसा खा गए। पश्चिम बंगाल की जनता एक ऐसी सरकार लाए जो मोदी सरकार की योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करे लेकिन ममता दीदी तो देश के प्रधानमंत्री जी से झगड़ा करने लग जाती हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कार्यक्रम में भी उन्होंने झगड़ा कर दिया। ममता दीदी, कम से कम आप इस कार्यक्रम में तो राजनीति न करतीं! क्या पश्चिम बंगाल का इससे भला हो सकता है?

श्री शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता राज्य में एक ऐसी सरकार बनाये जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कंधे से कंधा मिलाकर काम करे न कि एक ऐसी सरकार बनाये जो हमेशा हड़ताल करने में व्यस्त हो, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में व्यस्त हो। क्या हमें ऐसी सरकार चाहिए जहां दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और रामनवमी मनाने के लिए कोर्ट में जाना पड़े? क्या बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा करेंगे तो शिक्षकों को मार डाला जाएगा? ममता दीदी, ऐसा नहीं चलेगा पश्चिम बंगाल में। यह हिंदुस्तान है, यहाँ दुर्गा पूजा भी धूमधाम से होगी, रामनवमी भी मनाई जायेगी और सरस्वती पूजा भी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब तक स्वच्छ भारत योजना में 1.40 करोड़ शौचालय का निर्माण हुआ है, लगभग 3.92 करोड़ जन-धन खाते खोले गए हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 लाख से अधिक गरीबों के घर बने हैं, मुद्रा योजना के तहत लगभग 26,000 करोड़ रुपये के लोन वितरित हुए हैं और मनरेगा के तहत डेढ़ करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। लगभग 8,000 करोड़ रुपये की लगत से ईस्ट वेस्ट मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है और लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की लगत से राज्य में लगभग 2900 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जा रहे हैं। चलो पलटाई का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि यदि हमें पश्चिम बंगाल को विकास की राह पर आगे ले जाना है तो हम सब मिल कर आज ये संकल्प लें कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन करना है।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: