Salient points of speech of Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah while addressing a public rally in Sakoli, Maharashtra

Press | Apr 14, 2024

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा महाराष्ट्र के साकोली में आयोजित जनसभा में दिए गए उद्बोधन केमुख्य बिन्दु

 

महाराष्ट्र की जनता मोदी जी को तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनाएगी


कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया


भाजपा ने बहुमत का उपयोग देशहित में किया है


कांग्रेस 3-3 पीढ़ियों से गरीबी हटाओ का नारा देती आई है


उद्धव और पवार साहब के पुत्र-पुत्री मोह ने उनकी पार्टी को तोड़ा है


भाजपा देश में यूसीसी और वन नेशन-वन इलेक्शनलागू करेगी

 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रीश्री अमित शाह ने आज रविवार को महाराष्ट्रके साकोली में जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्रीश्री देवेन्द्र फड़णवीस, राज्यसभा सांसद श्री प्रफुल्ल पटेल, भाजपा प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा और भंडारा-गोंदिया प्रत्याशी श्री सुनील मेंढ़े सहित अन्य नेतागणमंच पर उपस्थित रहे। श्री शाह ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हेंनमन किया। श्री अमित शाह ने कहा कांग्रेस गरीबी हटाने का केवल वादा कर रही है, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेदेश के 25 करोड़ लोगों कोगरीबी रेखा के ऊपर उठाकर दिखाया है। उन्होंने मोदी सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कांग्रेसपर जनमकर निशाना साधा और भाजपा को 400 से अधिक सीटों पर विजय बनाने का आह्वान किया।

 

श्री अमित शाह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारत को विश्व कासर्वाधिक न्यायप्रिय और सबको समान अधिकार देने वाला संविधान दिया है। कांग्रेस आज घर-घर जाकर बाबा साहब के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन इसी कांग्रेस ने 1954 में बाबा साहब के खिलाफ मोर्चा खोला था और बाबा साहबको हराने के लिए कांग्रेस ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। इसी कांग्रेस नेपांच दशक तक शासन करने के बावजूद बाबा साहब को भारत रत्न देकर सम्मानित नहीं किया, लेकिन भाजपा ने बाबा साहेब से जुड़े हुए पांच तीर्थ स्थानों को सम्मानित कर, उन्हें युगों-युगों तक अमर किया है। कांग्रेस जनता में झूठ बोलकर भ्रम फैला रही है कि अगर भाजपा 400 सीटों पर जीत गई तो आरक्षण समाप्त कर देगी। सत्य तोये है कि भाजपा के पास दो कार्यकाल से पूर्ण बहुमत है, लेकिन भाजपा ने अपने पूर्ण बहुमत का उपयोग आरक्षण नहीं, धारा 370 और तीन तलाक को समाप्त करने के लिए किया है। जबतक भारतीय जनता पार्टी राजनीतिमें है, तबतक न तो भाजपाआरक्षण हटाएगी और न ही हटाने देगी। जनता का एक-एक वोट माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीको लगातार तीसरी बार विजयी बनाने के काम आएगा।

 

श्री शाह ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों कार्यकाल में अपने सभी वादों को पूरा किया है।लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर और देश के अन्य राज्यों के रिश्ते पर प्रश्नखड़े करते हैं, लेकिन खड़गे कोये नहीं पता कि भंडारा गोंदिया सहित पूरे महाराष्ट्र का एक-एक युवा कश्मीर के लिए अपनी जान दे सकता है। कांग्रेस नेवर्षों तक राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति की लेकिन भाजपा सरकार बनने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर, उन्हें भव्य मंदिर में विराजमान किया। आगामी 17 तारीख को 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्री राम अपना जन्मदिनअपने भव्य मंदिर में मनाएंगे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राम मंदिरके अलावा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, बद्रीनाथ, केदारनाथ और सोमनाथमंदिर का भी पुनरुत्थान किया है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारतकी सभी सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजते हुए देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाया है। कांग्रेसशासन में आए दिन देश में आतंकवादी हमले होते थे और कांग्रेस कोई कार्रवाई नहीं कर पातीथी, लेकिन आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल और एयरस्ट्राइककर 10 दिन के अंदर उरीऔर पुलवामा का जवाब दिया। भाजपा सरकार ने महाराष्ट्र, उड़ीसा, तेलंगाना, बिहार और झारखंडसे नक्सलवाद को भी समाप्त कर दिया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की तीसरी बार सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ से भी नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा, ये मोदी की गारंटी है।  

 

कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए श्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधीने अपने घोषणापत्र में गरीबी हटाने का संकल्प लिया है, जो विश्वसनीय नहीं है। कांग्रेस पार्टी पिछली तीन पीढ़ियों से गरीबी हटाने का वादा कर रही है, लेकिन इंदिरा गांधी और राजीव गांधी अपने कार्यकाल में गरीबी नहीं हटा पाए। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा के ऊपर उठाने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में 80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह प्रतिव्यक्ति नि:शुल्क राशन प्रदान किया है। मोदी सरकार द्वारा 12 करोड़ से ज्यादा घरों में शौचालय बनाने का काम, 4 करोड़ लोगों को घर देने का काम, 10 करोड़ से अधिक माताओं बहनों को उज्जला योजना के तहतगैस कनेक्शन दिया गया है। आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने संकल्प पत्र में 3 करोड़ और घर बनानेका वादा किया है और इसके साथ ही पाइपलाइन से गैस पहुंचाने का काम अगले 5 वर्षों में किया जाएगा। कांग्रेस के कार्यकाल में किसान कल्याण बजट 22 हजार करोड़ था, मोदी सरकार ने इस बजट को 1 लाख 25 हजार करोड़ तक बढ़ाया है।

 

श्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस शासन में धान खरीदी की महत्तम सीमा 475 लाख मीट्रिक टन थी, मोदी सरकार ने उसे बढ़ाकर 830 लाख मीट्रिक टन किया है। भारतीय जनतापार्टी की सरकार ने समृद्धि मार्ग को नागपुर से गोंदिया तक विस्तारित करने का कार्य किया है। दोनों जिलों में पक्की सड़क बनाने का काम किया, लगभग 1 लाख घर, 7 लाख आयुष्मानकार्ड, 100 बिस्तरोंकी क्षमता वाला अस्पताल बनाने का काम किया, 2 लाख 10 हजार माताओं कोगैस का कनेक्शन और 2 लाख 40 हजार लोगों को नल से जल देने का काम भारतीय जनता पार्टीकी सरकार ने किया है। श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवारपर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार का हिस्सा होने के बाद भी महाराष्ट्र के विकास के लिए क्या कदम उठाए? कांग्रेसने महाराष्ट्र के लिए 1 लाख 91 हजार करोड़ रुपयेखर्च किए  थे, इसके विपरीत माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले एक दशक में 7 लाख 15 हजार करोड़ देने का काम किया। 2 लाख 90 हजार करोड़ सड़क, रेल्वे और एयरपोर्ट के विकास के लिए आवंटित किए गएहैं।

 

इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए श्री शाह ने कहा कि उद्धव ठाकरे के पुत्रमोहने शिवसेना और शरद पवार के पुत्रीमोह ने एनसीपी का खंडन किया है। महाराष्ट्र में आधीशिवसेना और आधी एनसीपी ने पूरी कांग्रेस को आधा करने का काम कर दिया है। तीनआधी पार्टियां महाराष्ट्रका कैसे भला कर सकती हैं? महाराष्ट्र का विकास माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भाजपा, शिवसेना औरएनसीपी की सरकार मिलकर कर सकती है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने समग्र विश्व में भारत को आगे बढ़ाने का काम कियाहै, हाल में आयोजितजी20 में भारत की अध्यक्षताने देश की कूटनीति का परचम विश्व में लहराया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी के 10 वर्ष कांग्रेसके कुशासन को साफ करने में लगे हैं, अगले 5 वर्षों में महानभारत की रचना का कार्य आरंभ होगा और 2047 तक इसे पूर्ण किया जाएगा।  

 

श्री अमित शाह ने कहा कि देशमें भाजपा सरकार आने के बाद समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी, पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे, 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाया जाएगा, 3 करोड़ पक्के घर बनाए जाएंगे, पाइप लाइन का माध्यम से गैस हर घर पहुंचाने का कार्य शुरू होगा और पीएम सूर्य घर से गरीब के घर की बिजली का बिल शून्य करने का काम किया जाएगा। भाजपा सरकार पेपर लीक के खिलाफ कठोर कानून बनाकर नौकरी की पारदर्शी व्यवस्था बनाएगी। इसके अलावा भाजपा तीसरी बार सरकार में आने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर, इन्वेस्टमेंट, मैन्यूफैक्चरिंग, हाई वैल्यू सर्विसेज, स्टार्टअप, पर्यटन औरखेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए लाखों अवसर सृजित करेगी और 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत में होना सुनिश्चित करेगी।

 

श्री शाह ने कहा कि एक ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन है जो अपने बेटे, बेटी औरभतीजे को सत्ता तक पहुंचाना चाहते हैं और दूसरी ओर गरीब के घर में पैदा हुए माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी हैं, जिन्होंने 23 वर्षों से लगातार बिना कोई अवकाश लिए देशसेवा की है। एक ओर 12 लाख करोड़ रुपए को घोटाले करने वाली कांग्रेस है वहीं दूसरी ओर आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जिन पर 23 वर्ष तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद भी भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। एक ओर अपने वोट बैंक के लिएदेश की सुरक्षा को ताक पर रखने वाला घमंडिया गठबंधन है और दूसरी ओर सेना के जवानोंकोवन रैंक वन पेंशनदेकर आतंकवाद को समाप्त करने वाली मोदी सरकार है। श्रीशाह ने जनता को उनके मत की अहमियत समझाते हुए कहा कि स्थानीय प्रत्याशी श्री सुनीलमेंढ़े को दिया हुआ जनता का एक-एक वोट माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार विजयी बनातेहुए भारत को सुरक्षित और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएगा। श्री शाह नेस्थानीय प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर देश में फिर एक बार मोदी सरकार औरएनडीए को 400 पार कराने कीअपील की। 

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: