Press | Apr 14, 2024
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में आयोजित विशाल जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
कांग्रेस ने भगवान महादेव के नाम पर बेटिंग घोटाला किया
भूपेश कक्का का पेट नहीं भरा भ्रष्टाचार करके, अब सांसद बनना चाहते हैं
मोदी 3.0 में हम छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त राज्य बना देंगे
दो महीने में भाजपा सरकार में 54 से अधिक नक्सलियों को ढेर किया गया
काँग्रेस झूठ का व्यापार करती है
जब तक भाजपा राजनीति में है, आरक्षण को कोई नहीं हटा सकता
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्रीअमित शाह ने आज रविवार को छत्तीसगढ़ केखैरागढ़ में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और प्रदेश की जनता से छत्तीसगढ़ कीप्रत्येक सीट पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम के दौरानछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री नितिन नवीन और खैरागढ़ लोकसभासे भाजपा प्रत्याशी श्री संतोष पांडेय सहित अन्य नेतागण मंच पर उपस्थित रहे। श्री शाहने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की भूरि-भूरिसराहना करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने आदिवासीकल्याण, बुनियादी ढांचेके विकास और किसानों के समर्थन पर सरकार के फोकस पर प्रकाश डाला।
श्री शाह ने अपने वक्तव्य की शुरुआत संविधान के प्रणेता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकरको उनकी जयंती पर नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने हमेशादलित, पिछड़ा, आदिवासी और गरीबों की आवाज उठाई है। आज सभीलोग धरातल पर संविधान का पालन कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस आज भी देश की जनता के बीच भ्रम का माहौल बना रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी संविधान बदल देंगे और आरक्षण खत्म कर देंगे। लेकिन जब तक भारतीयजनता पार्टी राजनीति में है, तबतक आरक्षण की व्यवस्था को कभी खत्म होने देगी। कांग्रेस झूठ का व्यापार करती है। भूपेश कक्का का अभी भी घोटाले औरभ्रष्टाचार से मन नहीं भरा है, इसलिए वह अभी भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंनेजनता से पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद देकर श्री संतोष पांडेय को विजयी बनाने का आह्वानकिया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को विकास की दृष्टि हमेशासर्वोपरि रखा है। भाजपा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मेंपुनः सत्ता में आने पर छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद मुक्त राज्य बनाएगी।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री नेकहा कि भूपेश कक्का की कांग्रेस सरकार में नक्सलवाद पर कभी लगाम नहीं लगी लेकिन भाजपाके सत्ता में आते ही कांग्रेस के इरादे और 54 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर करके दिखाया है। 150 से ज्यादा नक्सलवाद से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कियागया और 250 से ज्यादा नक्सलियोंने आत्मसमर्पण किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में नक्सलवाद को पूरे देश से समाप्त किया है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में किसान कल्याण के लिए कईयोजनाएं लागू की गई हैं, कांग्रेस शासन में किसानों पर ₹22 हजार करोड़ खर्च किए गए थे लेकिन भाजपा सरकार ने इस बजट को 22 हजार करोड़ से बढ़ाकर ₹1 लाख 25 हजार करोड़ कर दिया है। प्रत्येक किसान को ₹6 हजार प्रतिवर्ष भेजे जा रहे हैं, कांग्रेस शासन में धान खरीदी की महत्तम सीमा 475 लाख मीट्रिक टन थी, मोदी सरकार ने उसे बढ़ाकर 830 लाख मीट्रिक टन किया है। माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने धान की कीमत को बढ़ाकर ₹ 2183 और राज्य सरकार द्वारा 2 साल का 13 हजार करोड़ का बोनस भी दिया गया है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना के तहत दो किस्त भेजी जा चुकीहैं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री नेबताया कि राजनांदगांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक शुगर फैक्ट्री की शुरुआत कीथी, जिसे भूपेश बघेलके शासन में बंद कर दिया गया, अब भाजपा सरकार फिर से शुगर फैक्ट्री का आरंभ करेगी। भाजपा सरकारने ₹ 3100 क्विंटल के भाव से धान खरीदने का निर्णय लिया और इस निर्णय से लगभग 24 लाख किसानों को लाभ मिला है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चाहे अटल जी को हो या माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी की, हमेशा ही देश के दलितों और शोषितों पर ध्यान केंद्रित किया है। पूर्व प्रधानमंत्रीश्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाकर, आदिवासियों को सम्मान दिया। माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने आदिवासियों को जल, जंगल औरजमीन की रक्षा के अलावा सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास दिया।
श्री शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 75 वर्षों के लंबे शासनकाल में विपक्ष ने कभी आदिवासियोंके विकास पर ध्यान नहीं दिया, परंतु आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उड़ीसा के गरीब परिवार कीबहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर जनजातीय समुदाय को सम्मान दिया। भारतीयजनता पार्टी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायागया और इसके साथ ही एकलव्य स्कूलों का निर्माण किया गया। कांग्रेस केकार्यकाल में अनुसूचित जनजाति बजट 24 हजार करोड़ था, मोदी सरकारने इस बजट को 1 लाख 25 हजार करोड़ तक बढ़ाया है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री नेकांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 10 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार होने के बाद राज्य कोक्या दिया? कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ के विकास हेतु मात्र ₹77 हजार करोड़ खर्च किये गए, जबकि मोदी सरकार ने इस बजट को बढ़ाकर ₹3 लाख 20 हजार करोड़ कर दिया। भारतीय जनता पार्टी की सरकर ने 72 हजार करोड़ के इन्फ्रास्ट्रक्चर केकाम किये गए, 25 हजार करोड़ के रोड बनाए गए, ₹45 हजार करोड़ रेल्वे और 250 करोड़ एयरपोर्ट के उत्थान में खर्च किया है। श्री शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में 38 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला, 40 लाख गरीबों के घर में नल से जल पहुंचा, 2 करोड़ नागरिकों का 5 लाख तक इलाज का खर्च, 38 लाख घरों में शौचालय बनाए गए, 38 लाख गैस कनेक्शन, 12 लाख आवास, 2 करोड़ लाभार्थियों को प्रति माह 5 किलो नि:शुल्क अनाज देनेका काम माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के सरकार द्वाराकिया गया है।
श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कभी सच नहीं बोलते।भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में शराबबंदी करने का प्रण लिया था, लेकिन उन्होंने शराब की नदियां बहा दी। भूपेश बघेल ने जूट उद्योग खोलने और महिलाओंको प्रति माह ₹5 हजार देने काझूठा वादा किया। भूपेश बघेल सरकार ने खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालयको रायपुर स्थानांतरित करने का प्रयास किया, जिसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा रोक दिया गया और विश्वविद्यालय के विकास हेतु कार्य किये जा रहे हैं। देश मेंकोई भी घोटाला भगवान के नाम से नहीं हुआ, लेकिन भूपेश कका ने महादेव को भी नही छोड़ा और ₹508 करोड़ का घोटाला किया। कांग्रेस ने बोफोर्स, कोयला, शराब, रेत, पीएससी औरगोबर घोटाले आदि अनेक घोटाले किए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश में अभूतपूर्व विकास कार्य करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। कांग्रेस सरकार ने तुष्टीकरणके लिए धारा 370 को बनाए रखा था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को सदैव के लिए भारत का अभिन्न अंग बनाया है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री नेकहा कि कांग्रेस ने कई दशकों तक राम मंदिर के मुद्दे को अधर में लटकाए रखा लेकिन आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 22 जनवरी 2024 को भव्यराम मंदिर का उद्घाटन कर प्रभु श्री राम को टेंट से भव्य मंदिर मे विराजमान किया। राम नवमीके दिन प्रभु श्री राम अपने भक्तों को टेंट में नहीं बल्कि भव्य राम मंदिर में दर्शन देंगे। भाजपाके घोषणापत्र में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि पूरे देशमें समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। देशभर में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ करवा कर ‘एक देश-एक चुनाव’ को धरातल पर लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे, गरीबों के घर पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे और 3 करोड़ नए घरों में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को वरीयता दी जाएगी। अब नल से पानी की तरह पाइपसे गैस पहुंचाई जाएगी। आदिवासी और पिछड़ा समाज से आने वाली 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी ने देश को समृद्ध और सुरक्षित बनाया है। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंहकी कांग्रेस सरकार में हर दिन पाकिस्तान से आकर देश में बम धमाके करते थे, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेसर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी इस देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों को आगे लेकर गए हैं। श्री शाह ने कमल के निशानका बटन दबाकर लोकसभा प्रत्याशी श्री संतोष पांडेय को विजयी बनाने और आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।