Salient points of speech of Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah address at a public rally in Agartala, Tripura

Press | Apr 15, 2024

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा त्रिपुरा के अगरतलामें आयोजित जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

श्रीनरेन्द्र मोदी सरकार ने आदिवासियों के सम्मान, सुरक्षा और विकास के लिए काम किया है


कम्युनिस्टसरकार ने गरीबी, भुखमरी और युवाओं के हाथ में हथियार दिये जबकि मोदी सरकार ने युवाओंके हाथ में लैपटॉप दिये


आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आदिवासी महापुरुषों के देशभर में संग्रहालयबनाकर उनका सम्मान बढ़ाया है


नॉर्थईस्ट में 10 से ज्यादा शांति समझौते करके हमने 10,000 लोगों के हाथ से हथियार छुड़ाए हैं


वामपंथियोंने विकास के नाम पर त्रिपुरा को शून्य दिया है


मोदीजी ने सत्यराम रियांग और बेनीचंद्र जमातिया को पद्म पुरस्कार देकर ट्राइबल लोगों कासम्मान किया है

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज सोमवार को त्रिपुरा केअगरतला में जनसभा को संबोधित किया तथा प्रदेश की जनता से प्रदेश की सभी की सभी लोकसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत से भाजपा को विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम मेंत्रिपुरा के मुख्यमंत्री श्री माणिक साहा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री राजीब भट्टाचार्य, पूर्व मुख्यमंत्री व पश्चिम त्रिपुरा से लोक सभा प्रत्याशीश्री बिप्लब कुमार देब, पूर्वी त्रिपुरा से भाजपा प्रत्याशी महारानी कृति सिंह देबबर्मा, राज्यमंत्री श्री टिंकू रॅाय सहित अन्य पदाधिकारीगणमंच पर उपस्थित रहे। संबोधन के दौरान श्री शाह ने त्रिपुरा में कांग्रेस और कम्युनिस्टसरकारों पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा शासन में हुए जनकल्याणकारी और विकासकार्योंका विस्तार से उल्लेख किया।

 

श्री शाह ने अपनी 2017 की त्रिपुरा रैली का स्मरण करते हुए कहा कि यहीं से त्रिपुरा को कम्युनिस्टोंसे मुक्त कराने की शुरुआत की गई थी। त्रिपुरा की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पर भरोसा करके विकास का एक नया रास्ता चुना है। कम्युनिस्टोंने महाराजा वीर विक्रम माणिक्य किशोर जी को भुलाने का कार्य किया जबकि आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने त्रिपुरा के एयरपोर्ट को महाराजा वीर विक्रम माणिक्य किशोरजी का नाम देकर और उनकी प्रतिमा स्थापित करके उनको सम्मान देने का कार्य किया है। आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बेनीचंद्र जमातिया और सत्यराम रियांग को पद्मपुरस्कार देकर आदिवासियों के सम्मान को बढ़ाया है। भाजपा सरकार ने आदिवासियों के सम्मान, सुरक्षा और समावेशी विकास के लिए देश भर में विकासकार्य किए हैं। कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने वर्षों तक शासन किया लेकिन किसी भी आदिवासीको देश का राष्ट्रपति नहीं बनाया, आजादी के 75 वर्षों बाद पहली बार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ओडिशा की गरीब बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया है। करोड़ों रुपये खर्च करके सरकार देशभर में आदिवासी पूर्वजों के सम्मान में संग्रहालयबना रही है। सभी संग्रहालयों में राजा वीर विक्रम माणिक्य किशोर जी की प्रतिमा को भीस्थान दिया जाएगा।


केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पहले जनजातीयमंत्रालय का बजट सिर्फ ₹24 हजार करोड़ का था लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसे बढ़ाकर ₹1 लाख 25 हजार करोड़ का कर दिया है। देश में 70 वर्षों में सिर्फ 90 एकलव्य मॉडल स्कूलों का निर्माण हुआ था लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा शासन में 740 एकलव्य स्कूलों को बनाने का कार्य किया गया है। त्रिपुरा पहले श्री बिप्लव देव और अब श्री मानिक साहा के नेतृत्व में विकासके रास्ते पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है। टूरिज्म, कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, नौकरियां और आधारभूत संरचना जैसे सभी क्षेत्रों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी की प्राथमिकता में त्रिपुरा राज्य है और त्रिपुरा में भी उनकी विशेषप्राथमिकता आदिवासी इलाके को लेकर है।


श्री शाह ने कहा कि भारत सरकार, राज्य सरकार और टिपरा मोथा ने मिलकर एक समझौता कियाहै जिसमें त्रिपुरा के लोगों की सभी समस्याओं का समाधान निहित है। त्रिपुरा की जातिऔर जनजाति दोनों के बीच में शांति हो, दोनो का विकास हो और संघर्ष की जगह विकास के रास्ते पर त्रिपुरा आगे बढ़े, इसका ध्यान इस समझौते में राजा साहब और आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरी तरह से रखा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशभर में 2 करोड़ 94 लाख घर बनवाए हैं और इसका सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को हुआ है, इनमें से 21 प्रतिशत घर अनुसूचित जनजाति लाभार्थियों को मिले हैं। भाजपा सरकार में देशभर में 14 करोड़ टॅायलेट बनवाए गए हैं और 70 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन प्रतिमाह दिया गया है । भाजपा सरकार ने 3 करोड़ और घरों को बनवाने का वादा किया है, अब प्रत्येकआदिवासी भाई के पास अपना घर होगा क्योंकि यह मोदी की गांरंटी है।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में सबरूम रेलवेस्टेशन का विस्तार किया गया है, अब कुल 23 ट्रेनें यहां चल रहीं हैं। भाजपा सरकार ने अगरतला-अखौरा रेलवे लाइन का विस्तार किया और त्रिपुरा में 9 हाईवे बनाने का कार्य किया है। विद्या ज्योतिस्कूल को भाजपा सरकार ने सीबीएसई बोर्ड से जोड़ा है, बमुटिया में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बन रहा है और नरसिंहगढ़ में अन्तर्राष्ट्रीय किक्रेटस्टेडियम बन रहा है जिससे आगे चलकर आईपीएल और राष्ट्रीय मैच भी यहां खेले जाएंगे। सबरूम में ₹1550 करोड़के खर्चे से जलेफा में स्पेशल इकोनॅामिक जोन बनाया जा रहा है जिससे उद्योग भी आएंगेऔर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है और सिर्फत्रिपुरा से अभी तक 87 हजार लखपति दीदी हैं जो इसके बाद बढ़कर साढ़े तीन लाख हो जाएंगी। त्रिपुरा में ₹140 करोड़ की लागत से एक अनूठा यूनिटी मॅाल भी भाजपा शासनमें बनाया जा रहा है।

 

कम्युनिस्ट सरकार के कार्यकाल में हुई दुर्दशा को याद करते हुए श्री शाह नेकहा कि कम्युनिस्ट जहां भी गए वहां गरीबी, भुखमरी, स्वास्थ्य और शिक्षा का अभाव हुआकम्युनिस्टों नेयुवाओं के हाथ में बंदूक देने का कार्य किया जबकि भाजपा शासन में युवाओं के हाथों में लैपटॉप पकड़ाने का कार्य किया गया है। पूरे पूर्वोत्तरमें 10 से अधिक समझौतेकरके भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनजातीय समुदायों के 10 हजार युवाओं के हाथों से हथियार छुड़वाकर उन्हें सफलतापूर्वकमुख्य धारा में लाने का कार्य किया है। ब्रू और रियांग परिवारों के 40 हजार लोग नर्क का जीवन व्यतीत कर रहे थे, भाजपा शासनमें सभी को अच्छे गांव बसाकर दिए गए जिससे उनके जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आए हैं। कम्युनिस्ट और कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए श्री अमित शाह ने कहाकि 10 वर्षों में सोनिया-मनमोहन ने त्रिपुरा को क्या दिया? 10 वर्षों में लगभग ₹40 हजार करोड़ त्रिपुरा को मिले जबकि आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी के शासन में ₹98 हजार करोड़ दिए गए हैं। इसके साथ ही ₹20 हजार करोड़ आधारभूत ढांचे के विकास के लिए दिए गए हैं जिसमें ₹17 हजार करोड़ सड़कों के विकास के लिए, ₹2 हजार करोड़ रेलवे के विकास के लिए और ₹1 हजार करोड़ एयरपोर्ट के विकास के लिए दिए गए हैं।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 70 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों के 5 लाख तक के स्वास्थ्य इलाज का खर्च अब भारतीय जनता पार्टी उठाएगी 3 करोड़ नए घर बनाएजाएंगे, गरीब के घरोंमें सूर्य बिजली उपकरण लगाकर उनके बिल माफ किए जाएंगे, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। कम्युनिस्टों नेवर्षों तक जनजातीय भाइयों के झगड़े कराए हैं और 20 की 20 सीटें लेकर भी विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं किया है।यदि त्रिपुरा की जनता आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पर भरोसा करके एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनादे तो आने वाले वर्षों में संम्पूर्ण त्रिपुरा को विकसित राज्य बनाने का कार्य कियाजाएगा। इन कम्युनिस्टों ने त्रिपुरा में घुसपैठ को बढ़ावा दिया जबकि भाजपा सरकार 90 प्रतिशत घुसपैठ रोकने में सफल हुई है। तीसरी बार आदरणीय श्री नरेन्द्रमोदी जी के प्रधानमंत्री बनते ही घुसपैठ शत-प्रतिशत रुक जाएगी ये मोदी की गारंटी है। श्री शाह ने कहा कि त्रिपुरा पर महाराजाविक्रम देव का बहुत बड़ा उपकार है। आज भारतीय जनता पार्टी ने उन्हीं के परिवार से श्रीकृति देब सिंह को टिकट दिया है। श्री शाह ने कृति देब सिंह और श्री बिप्लब कुमार देबको विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि श्री कृति देब सिंह और प्रत्याशी श्री बिप्लबकुमार देब को दिया गया हर वोट आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरीबार प्रधानमंत्री बनाने वाला है। 

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: