Press | Apr 14, 2026
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल के गंगारामपुर, मानिकचक और गाज़ोल में आयोजित जनसभाओं में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु
ममता दीदीऔर हुमायूं कबीर कान खोलकर सुन लें… यह भारत की भूमि है, यहां अब कोई माई का लाल बाबरीमस्जिद नहीं बना सकता
ममता के गुंडेइस बार किसी को परेशान नहीं कर पाएंगे… अगर किया, तो उनकी खैर नहीं
भाजपा पश्चिमबंगाल में चार शादियां, लैंड जिहाद और लव जिहाद पर रोक लगाएगी
SIR से घुसपैठियों के नाम निकल रहे हैं, तो ममता दीदी छाती पीट-पीटकररो रही हैं, भाजपा चुन-चुनकर घुसपैठियों को निकालेगी
भाजपा उत्तरबंगाल को AIIMS, IIT, IIM, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और इको-एडवेंचर का हब बनाएगी
मोदी जी नेमालदा बाढ़ राहत के लिए करोड़ों रुपये भेजे थे, जो TMC के घोटालेबाजों की भेंट चढ़ गए
मालदा के विश्व-प्रसिद्धआम किसानों की समृद्धि के लिए ममता ने कुछ नहीं किया, भाजपा हर मंडल में एक कोल्ड स्टोरेजबनाएगी
TMC नॉर्थ ईस्ट को ‘चिकन नेक’ से अलग करने की बात करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंगकी सरगना है
भाजपा कार्यकर्ताबंगाली नववर्ष (पोइला बैसाख) से घर-घर जाकर युवाओं व महिलाओं को प्रतिमाह ₹3000 दिलाने के लिए फॉर्म भरवाएँगे
केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री श्री अमित शाह ने आज मंगलवार को पश्चिम बंगाल के गंगारामपुर, मानिकचक और गज़ोल में आयोजितविशाल जनसभाओं को संबोधित किया और तृणमूल कांग्रेस की सरकार में पश्चिम बंगाल मेंव्याप्त भ्रष्टाचार, हिंसा तथा घुसपैठ को लेकर ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की और प्रचंड बहुमतके साथ भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रमों के दौरान मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीसुकांत मजूमदार, भाजपा प्रत्याशी श्री सत्येन्द्रनाथ राय, श्री बुद्धदेव टुडू, श्री गौर चंद्र मंडल, श्री चिनमय देब बर्मन औरश्री निवारण घोष सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
श्री अमित शाह ने कहा कि आजअंबेडकर जयंती है। बाबासाहेब ने हमें विश्व का सबसे अद्भुत संविधान देने काकार्य किया और आज हम बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर को मनपूर्वक प्रणाम करते हैं। कल 15 अप्रैल को पोइला बैसाख है, जो बंगाली नव वर्ष की शुरुआतका दिन है। इस अवसर पर ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने कासमय है। भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया है कि 5 मई को भाजपा की सरकार बननेके बाद पूरे बंगाल और देशभर से घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकाला जाएगा। येघुसपैठिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं, युवाओं की रोजगारी छीन रहेहैं और गरीबों के चावल व धान में हिस्सेदारी भी बांट रहे हैं। ममता बनर्जी 600 एकड़ भूमि बीएसएफ को बाड़लगाने के लिए नहीं दे रही हैं, भाजपा ने यह तय किया है कि सरकार बनते ही 45 दिनों के भीतर बाड़ के लिएभूमि देने का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहाकि बंगाल की जनता सिंडिकेट से परेशान है। बालू लेने पर सिंडिकेट को टैक्स देनापड़ता है, ईंट और सीमेंट लेने पर भी सिंडिकेट को टैक्स देना पड़ता है। बंगाल की जनता 23 अप्रैल को कमल के निशान परबटन दबाएगी और 4 तारीख के बाद सिंडिकेट वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।पूरे बंगाल से सिंडिकेट का राज खत्म हो जाएगा, ममता बनर्जी का भ्रष्टाचारसमाप्त होगा और प्राचीन बंगाल के प्रवेश द्वार बाणगढ़ को फिर से उसकी गरिमा दिलानेका काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। साथ ही खान नृत्य और गोमीरा मुखौटे को पूरे देशमें पुनः सम्मान दिलाने का कार्य भी भारतीय जनता पार्टी करेगी। बंगाल में ममताबनर्जी के शासन में स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर तहस-नहस हो गया है। भाजपा सरकारबनने के बाद उत्तर बंगाल के लिए दार्जीलिंग से सुंदरबन तक एक बहुत बड़ा राष्ट्रीयराजमार्ग बनाकर समग्र उत्तर बंगाल का विकास किया जाएगा। उत्तर बंगाल में एक नयाएम्स बनाया जाएगा, क्योंकि कल्याणी का एम्स दूर पड़ता है, और उत्तर बंगाल में नया एम्सबनाने का कार्य हमारे नेता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे।उत्तर बंगाल के लिए 600 बेड का, सभी आधुनिक तकनीक से युक्त कैंसर अस्पताल बनाने का कार्य भी भारतीय जनतापार्टी करेगी। मालदा से गुजरात लगभग 2,000 किलोमीटर दूर है, लेकिन गुजरात के बाजार मेंभी मालदा के आम पहुँचते ही तेजी से बिक जाते हैं। टीएमसी के शासन में आम के किसानों की समृद्धि के लिए जो कोल्ड स्टोरेजबनाए जाने चाहिए थे, वह कार्य नहीं किया गया। बंगाल की जनता यदि भाजपा की सरकार बनाती है, तो हर मंडल में एक कोल्डस्टोरेज बनाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी करेगी। उत्तर बंगाल के लिए चार बड़ेइंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाकर युवाओं को रोजगार देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी कीसरकार करेगी। सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए 45 दिनों के भीतर सातवां वेतनआयोग लागू किया जाएगा। हर गरीबको ₹5 लाख तक कामुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को₹15,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आम के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे और धान केकिसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल का दाम दिलाया जाएगा। किसी भी तरह के कट मनी की व्यवस्था कोसमाप्त किया जाएगा और बिचौलियों को पूरी तरह रोका जाएगा।
श्री शाह ने कहा कि हम उत्तरबंगाल में युवाओं के लिए आईआईटी बनाएंगे और युवाओं के लिए एक विश्व प्रसिद्धआईआईएम भी उत्तर बंगाल के किसी जिले में स्थापित किया जाएगा। उत्तर बंगाल में एकखेल विश्वविद्यालय की स्थापना भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। राजवंशी समाजकी पुरानी मांग को ध्यान में रखते हुए राजवंशी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिलकरने का कार्य किया जाएगा। उत्तर बंगाल के लिए एक ट्राइबल यूनिवर्सिटी भी बनाईजाएगी। दार्जीलिंग को एक प्रमुख इको एडवेंचर हब के रूप में विकसित किया जाएगा।उत्तर बंगाल में चार बड़े औद्योगिक शहर स्थापित किए जाएंगे। हर महिला के बैंक खातोंमें हर महीने ₹3000 ट्रांसफर करने का कार्य भाजपा सरकार करेगी और हर गर्भवती महिला को ₹21000 तथा छह पोषण किट प्रदान कीजाएगी। 5 मई से महिलाओं के लिए सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था कीजाएगी। टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी है, भाजपा सरकार हर बेरोजगारयुवा को हर महीने ₹3000 देने का कार्य करेगी। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हरकिसान को ₹6000 दिए जा रहे हैं और बंगाल में भाजपा सरकार इसमें ₹3000 और जोड़कर हर किसान को सालाना₹9000 देने काकार्य करेगी। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ स्वरोजगार और रोजगार के अवसर उत्पन्नकिए जाएंगे। आलू के किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए आलू को हर राज्य मेंभेजने की व्यवस्था को मुक्त किया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मालदा राहत से जुड़ाघोटाला, भूतनी दियारा और पंचानन्दपुर जैसे क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पर भीगंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। सीएजी रिपोर्ट में बताया गया है कि बाढ़ के लिएआदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भेजे गए करोड़ों रुपए घोटालेबाजोंकी भेंट चढ़ गए। इस पर ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए, क्योंकि मालदा में बाढ़ राहतका पैसा कटमनी के माध्यम से हड़प लिया गया। ये लोग सोचते हैं कि उन्हें कुछ नहींहोगा, लेकिन अब समय बदल रहा है। कट मनी लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कीजाएगी। ममता बनर्जी के शासन में घोटालों में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है, जिनमें कैश फॉर क्वेरीघोटाला, 23,000 शिक्षकों की भर्ती से जुड़ा घोटाला, एसएससी घोटाला, नगरपालिका और नगर निगमघोटाला, गाय तस्करी घोटाला, पीडीएस घोटाला, मनरेगा घोटाला तथा पीएम आवास योजना से जुड़ा घोटाला शामिल है। ये लोग यहसमझते हैं कि घोटाले करके बच जाएंगे। 5 मई के बाद घोटाले करने वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाला जाएगा। 4 मई कोभाजपा सरकार बनने के बाद बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाएगा और बंगालमें कोई भी चार शादी नहीं कर पाएगा। लव जिहाद और लैंड जिहाद दोनों को पूरी तरह सेबंद करने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। ममता बनर्जी के गुंडे माताओं और बहनोंको परेशान करते हैं। संदेशखाली, आर.जी. कर, दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज और साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में बलात्कार जैसी घटनाओंमें टीएमसी से जुड़े लोगों का नाम सामने आता है। ममता बनर्जी स्वयं महिलामुख्यमंत्री होने के बावजूद वे यह कहती हैं कि “सात बजे के बाद महिलाओं कोबाहर नहीं निकलना चाहिए”। बंगाल में कमल फूल की सरकार बनने के बाद रात को 12 बजे भी महिलाओं को कोई हाथ नलगा सकेगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहाकि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण बहुत पहले ही होना चाहिए था, लेकिन साढ़े पांच सौ वर्षोंतक कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, सपा, बसपा और डीएमके ने रामलला को टेंट में रखा। अंग्रेजों से लेकर कांग्रेस तकसभी ने राम मंदिर का विरोध किया, लेकिन 2019 में जनता ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पूर्ण बहुमतदिया और उनके नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। ममता बनर्जीअपने पुराने साथी हुमायूं कबीर को साथ में रखकर पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिदबनाना चाहती हैं, लेकिन भाजपा स्पष्ट करती है कि बंगाल की भूमि पर बाबरी मस्जिद नहीं बनने दीजाएगी। हुमायूं कबीर, ममता बनर्जी के इशारे पर यह काम कर रहा है, लेकिन अब उनका समय समाप्त होचुका है और बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कश्मीर भारत का अभिन्नहिस्सा है, धारा 370 को कांग्रेस और अन्य दलों ने 75 वर्षों तक बनाए रखा। देश की जनता ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया और 5 अगस्त को धारा 370 को धराशायी कर दिया गया। कांग्रेस के समय आतंकवादी घटनाएं होती थीं और आतंकवादियोंको संरक्षण मिलता था, मोदी सरकार ने उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा हमले के बाद एयरस्ट्राइक की और पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों को घरमें घुसकर खत्म किया।
श्री अमित शाह ने कहा किकांग्रेस, कम्युनिस्ट और टीएमसी देश को सुरक्षित नहीं रख सकते। मोदी सरकार ने देश मेंनक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया है और आगे भी पूरे देश से घुसपैठियों कोचुन-चुन कर बाहर निकालने का कार्य किया जाएगा। टीएमसी ने पुनर्भवा नदी को डंपिंगग्राउंड बना दिया है, जिसे साफ कर पुनः उसमें जल प्रवाह बहाल करने का कार्य भारतीय जनता पार्टीकरेगी। तटबंध टूटने की समस्या के समाधान के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी, ताकि किसानों के खेतों कोजलभराव से बचाया जा सके। सोने की तस्करी और गौ तस्करी जैसी गतिविधियों को उत्तरबंगाल से पूरी तरह रोका जाएगा और क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाएगा। कुछ लोगसिलीगुड़ी से चिकन नेक काटने जैसी बात करते हैं, इस प्रकार की विभाजनकारीमानसिकता के पीछे दीदी और भाईपो हैं। बंगाल की जनता इस चुनाव में परिवर्तन के लिएतैयार है और इस बार जनता इन्हें सत्ता से बाहर करने जा रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहाकि ममता बनर्जी का लक्ष्य बंगाल के युवाओं को रोजगार देना नहीं है, बंगाल को समृद्ध करना नहींहै और न ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बढ़ाना है। उनका एकमात्र लक्ष्य अपने भतीजे कोमुख्यमंत्री बनाना है और इसके लिए वे लोगों को गुमराह कर रही हैं कि बाहरी लोग आकरशासन चलाएंगे। हम बंगाल की जनता को यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि बंगाल कामुख्यमंत्री बंगाल में ही जन्मा हुआ, बंगाली भाषी और बंगाली माध्यम में पला-बढ़ा भाजपा का नेता होगा। चुनाव मेंहर बार ममता बनर्जी के गुंडे डराते हैं, लेकिन इस बार डरना नहीं है। टीएमसी और उनके, गुंडों के सामने खड़े हो जाइए, इनका समय समाप्त हो चुका है। इस बार चुनाव आयोग द्वारा शांतिपूर्ण व्यवस्थासे मतदान कराया जाएगा। टीएमसी के गुंडे, ममता बनर्जी के इशारे पर सड़क पर उतरने की कोशिश न करें, वरना 5 तारीख के बाद कानून अपना कामकरेगा और कोई भी बच नहीं पाएगा। श्री शाह ने लोगों से अपील की कि भयमुक्त होकर कमलके निशान पर बटन दबाएं, भाजपा की सरकार बनाएं और कवि गुरु की कल्पना का सोनार बांग्ला साकार करें।बंगाल की जनता सभी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताएगी, कमल के निशान पर बटन दबाएगी, माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी के हाथ मजबूत करेगी और भाजपा की सरकार बनाएगी।