Press | Mar 05, 2024
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा जलगांव(महाराष्ट्र) में आयोजित ‘युवा सम्मेलन' में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
ये लोकसभा चुनावयुवाओं के उज्जवल भविष्य और महान भारत की रचना के लिए है
घमंडिया घठबंधनसिर्फ अपने परिवार के लिए है, देश के 130 देशवासियों के लिए मोदी जी हैं
युवाओं का वोटउस पार्टी को हो जो देश को विश्वगुरु के स्थान पर पहुंचाए
मोदी जी के बायोडाटामें है 10 साल का हिसाब और 25 साल का विज़न
मोदी सरकार नेयुवाओं के लिए स्पेस से लेकर सेमीकंडक्टर, डिजिटल से लेकर ड्रोन तक, AI से लेकर वैक्सीनतक और 5जी से लेकर फिनटेक तक दरवाजे खोले
मोदी जी का लक्ष्यहै देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना, 2035 तक अंतरिक्ष में स्टेशन स्थापितकरना, 2036 में ऑलंपिक आयोजन और 2040 में चांद पर भारतीय एस्ट्रोनॉट भेजना
महाविकास अघाड़ीमहाराष्ट्र का विकास नहीं कर सकती, उनके ऑटो के तीनों पहिए पंक्चर हैं
भाजपा को वोट मतलब- युवाओं का उज्ज्वल भविष्य, महान भारत की रचना और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्रीबनाना
एनसीपी 50 साल तोदूर, पिछले 5 साल का भी हिसाब नहीं देसकती
जो पार्टी अपने परिवारको बढ़ावा देती है वह देश का लोकतंत्र को मजबूत नहीं कर सकती। INDI गठबंधनके सभी दल परिवारवाद से ग्रसित हैं
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज मंगलवारको महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित विशाल युवा सम्मेलन को संबोधित किया और जातिवाद,परिवारवाद एवं तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर कांग्रेस एवं महाविकास अघाड़ी पर जम कर हमला बोला। उन्होंने युवाओं से आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण में आगे बढ़ कर अपना योगदानकरने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्रफड़णवीस, महाराष्ट्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर बावनकुले और महाराष्ट्र केग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरीश महाजन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताएवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्री शाह ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीके नेतृत्व में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को युवाओं के समक्ष रखा और साथ ही कांग्रेससरकार के भ्रष्टाचार और परिवारवादी राजनीति के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंनेयुवाओं के साथ देशभर में एनडीए को 400 से अधिक सीटों पर विजयी बनाने का संकल्प लिया।
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मराठा सम्राट शिवाजीमहाराज लंबे कालखंड की पराधीनता के बाद देशवासियों में स्वतंत्रता की भावना जगाई थी,और आज जिस सम्मान के साथ भारत पूरे विश्व में खड़ा है उसकी नींव शिवाजी महाराज ने हीरखी थी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बात करते हुए श्री शाह ने कहा कि ये चुनाव आदरणीयप्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने या भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनानेका नहीं, अपितु ये चुनाव 2047 तक देश को आत्मनिर्भरऔर विकसित भारत बनाने का चुनाव है। ये चुनाव भारत के युवाओं और देश के भविष्य काचुनाव है।
श्री शाह ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी को वोट देना मतलब युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए, महानभारत की रचना के लिए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्रीबनाने के लिए वोट देना है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को यहसोचना चाहिए उनका मत भारत माता को विश्व गुरु के स्थान पर ले जा सकता है, जिससे महानभारत की रचना हो सकती है। जो पार्टी अपने परिवारको बढ़ावा देती है वह देश का लोकतंत्र को मजबूत नहीं कर सकती। आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले इंडी गठबंधन के सभी दल परिवारवाद से ग्रसित हैं। सोनिया गांधी, ममता बनर्जी,लालू यादव, शरद पवार, अखिलेश यादव और स्टालिन सहित तमाम विपक्षी नेता अपने बेटे भतीजेको मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं, अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैंलेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों का कल्याण चाहतेहैं।
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा देश के युवाओं के भविष्य के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी ने पूरे 130 करोड़ मतदाताओं के सामने विकसित भारत और महान भारत कालक्ष्य रखा है। कांग्रेस शासन में आए दिन पाकिस्तान के आतंकवादी भारत में आतंकवादीविस्फोट जैसी नापाक घटनाओं को अंजाम दे देते थे और सरकार कुछ नहीं करती थी। मगर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के10 वर्षों के कार्यकाल में भारतीय सुरक्षा बलों ने उरी और पुलवामा में हमला कर आतंकवादीहमले का उचित जवाब दिया और दस दिन के भीतर पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइकऔर एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। धारा 370 को हटाकर कश्मीरको भारत का अहम हिस्सा बनाया जिसको कांग्रेस ने 70 साल से लटकाकर रखा था। प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने आतंकवाद और नक्सलवाद से बचाने का काम किया है। उन्होंने कहापूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी जी भारतको ग्यारहवें नंबर की अर्थव्यवस्था बनाकर गए थे, मगर कांग्रेस ने 10 वर्षों में कोईविकास नही किया। कांग्रेस के बाद आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अर्थव्यवस्थाको ग्यारहवें स्थान से पाचवें स्थान पर पहुंचा दिया। मोदी की गारंटी है तीसरा टर्म में भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 10 साल के कार्यकालमें टेक्नोलॉजी, मेडिकल और सभी क्षेत्र में भारत के युवाओं के लिए दरवाजे खोल दिए है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पासरिपोर्ट कार्ड भी है और 25 साल का विजन भी है।
श्री शाह ने आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आज वैश्विकमानचित्र पर भारत ब्राइट स्पॉट बनके उबरा है।विगत 10 सालों में हर हफ्ते एक विश्वविद्यालय खोला गया है। हर दिन दो नए कॉलेज खोलेगए, 55 पेटेंट्स और 600 ट्रेडमार्क रजिस्टर किए गए, 1.50 लाख युवाओं को मुद्रा लोनदिए गए, 37 नए स्टार्टअप बने, 16 हजार करोड़ डिजिटल लेनदेन हुए, 3 सस्ती दवाई की दुकानेंखुलीं, 14 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बनाया गया, 50 हजार गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर दिए,75 हजार लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है और 10 साल तक हर सेकेंड एक गरीब केघर में नल से जल पहुंचाया गया है।
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा एनसीपी50 साल का तो दूर जनता को 5 साल का भी हिसाब नहीं दे सकती। भाजपा का तो 10 साल का हिसाबदेने आई है। केंद्रीय गृह मंत्री ने युवाओं से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी को तीसरी बार 400 सीट पार के बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। श्री अमित शाह नेकांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि इस देश में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोरपहले ही बन जाना चाहिए था लेकिन कांग्रेस नेवोटबैंक के डर से 70 वर्षों तक रामलला को टेंट में रखा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी ने भूमि पूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा कर अयोध्या में राम ललाको विराजमान भी किया। इसके अलावा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया। कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन 40 वर्षों से अटकारखा था लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस भी लागू किया। यशस्वीप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर विधानसभा औरलोकसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर देश की मातृशक्ति का सशक्तकिया है। तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं के साथ न्याय किया। माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी 80 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क खाद्यान्न दिया, 12 करोड़से अधिक शौचालय बनाकर महिलाओं और बच्चियों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया,12 करोड़ लोगों को सिलेंडर दिए, 4 करोड़ लोगों के आवास बनाए, 14 करोड़ लोगों को नलसे जल दिया और 11 करोड़ से अधिक किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपए किसान सम्मान निधिदेकर उन्हें सशक्त बनाया।
श्री शाह ने कहाकि भाजपा सरकार ने पूरे देश के 130 करोड़ लोगों को 200 करोड़ से अधिक निशुल्क वैक्सीनलगाकर कोरोना महामारी से सुरक्षित किया। इसके अलावा विश्व के 100 देशों में वैक्सीनभेजकर भारत को विश्वमित्र बनाया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य2030 तक भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना, 2035 तक अंतरिक्ष में भारतीय स्टेशनस्थापित करना, 2036 में ओलंपिक की मेजबानी और 2040 में चंद्रमा पर भारतीय को लैंड करमून मिशन को पूरा करने का है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने युवाओंके लिए कई उच्च संस्थान खोले, स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत 1 करोड़ 40 लाख युवाओंको प्रशिक्षित किया, आईआईटी सीटों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार की, इनकी नीतियोंके कारण 1 लाख से ज्यादा स्टार्टअप खुले और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत24 लाख करोड़ रुपए का लोन दिया गया। जनकल्याणकारी नीतियों को लागू कर देश को विकासके रास्ते पर आगे बढ़ाया है।
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि एक ओर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी चंद्रयानलॉन्च कर रहे हैं दूसरी ओर सोनिया गांधी 20वीं बार राहुल गांधी को लॉन्च कर रही हैं।ये राहुल यान 19 बार लॉन्च होकर असफल हो गया। श्री शाह ने महाविकास अघाड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि महाविकास अघाड़ी एक तीनपहिए वाला ऑटो है जिसके तीनों पहिए पंक्चर हो चुके हैं। इनकी सरकार कभी महाराष्ट्रका विकास नहीं कर सकती। आज युवाओं के सामने दो विकल्प हैं जिनमें एक ओर अपने बेटे,बेटी और भतीजे का कल्याण करने वाला इंडी गठबंधन है और दूसरी ओर आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभक्तों का गठबंधन एनडीए है। आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने तय किया है महान भारत की रचना करेंगे और इसकी एक छोटी सीतस्वीर जी-20 के आयोजन के दौरान भी प्रस्तुत हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री श्रीअमित शाह ने आह्वान किया कि सभा में उपस्थित सभी युवा अपने परिवार के साथ अगले चुनावमें मतदान कर भाजपा को 300 से अधिक सीटों पर जिताएंगे, महाराष्ट्र में 45 सीटों सेअधिक पर विजयी बनाएंगे और लगातार तीसरी बार आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्रीबनाएंगे।