Press | May 10, 2024
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल के राणाघाटएवं बीरभूम में आयोजित जनसभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
TMC का मतलब - तुष्टीकरण, माफिया और करप्शन...
भ्रष्टाचार केमामले में नंबर 1 है ममता सरकार
ममता दीदी ने माँ, माटी और मानुष के नारे को मुल्ला, मदरसा और माफिया में बदल दिया है
सोनार बांग्लाके निर्माण के लिए 30 से अधिक सीटों पर कमल खिलाएगी बंगाल की जनता
मोदी जी को30 सीटें मिलीं तो बंगाल से ममता दीदी के भतीजे के सिंडिकेट को जेल भेज देंगे
माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज शुक्रवार कोपश्चिम बंगाल के राणाघाट एवं बीरभूम में जनसभाओं को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेसऔर ममता सरकार के भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार किया एवं साथ ही भाजपा को 400 से अधिक सीटों पर विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रमके दौरान मंच पर पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री सुकांता मजूमदार, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती प्रतिमा भौमिक, राणाघाट प्रत्याशी श्री जगन्नाथ सरकार बीरभूम से प्रत्याशीश्री देबतनु भट्टाचार्य सहित अन्य पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्री जगन्नाथसरकार को दिया गया एक-एक वोट प्रत्यक्ष रूप माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बारविजयी बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। ममता दीदी बंगाल से आए हिन्दू, बौद्ध और जैन शरणार्थी आए हैं, उन्हें नागरिकता देने वाले सीएए का विरोध कर रही है, लेकिन मोदी सरकार एक-एक शरणार्थी को नागरिकता देने का काम करेगी। कांग्रेस, टीएमसी और लेफ्ट पार्टियों ने 70 वर्षों तक राम मंदिर निर्माण को लटकाए रखा, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेदूसरी बार कार्यभार संभालने के बाद राम मंदिर निर्माण का मार्ग न्यायालय के माध्यमसे प्रशस्त भी किया, भूमि पूजन भी किया और 22 जनवरी 2024 को भव्यप्राण प्रतिष्ठा कर राम लला को भव्य मंदिर में विराजमान भी कर दिया। आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने इन 10 वर्षों में 80 करोड़ गरीबोंको नि:शुल्क राशन मुहैयाकराया है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी झूठ बोल रही है कि ये चावल उनकी सरकार दे रहीहै, लेकिन सत्य यहहै ये चावल केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा मुहैया कराए जा रहे हैं। इसके अलावा भाजपासरकार ने देश में 12 करोड़ घरों मेंशौचालय एवं 4 करोड़ घर बनाएहैं, 10 करोड़ से अधिकनिशुल्क गैस कनेक्शन दिए हैं और 14 करोड़ लोगों तक नल से जल पहुंचाया है।
श्री शाह ने कहा कि भाजपा सरकार सीएए लागू कर मतुआ समाज के शरणार्थियों को नागरिकतादेना चाहती है, लेकिन घुसपैठियोंको पनाह देने वाली ममता सरकार सीएए को वापस लेने की मांग कर मतुआ समाज को नागरिकतादेने का विरोध कर रही है। परन्तु देश में कोई ताकत सीएए को लागू होने से नहीं रोक सकतीहै। ममता बनर्जी अपनी वोटबैंक के लिए सीएए का विरोध कर रही हैं।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि बीरभूम में पांच पवित्र नदियांहैं लेकिन यह सभी नदियां अवैध रेत खनन का अड्डा बनी हुई हैं। टीएमसी की सिंडीकेट अवैधकोयला खनन, पत्थर खनन औरपशु तस्करी में लिप्त है और ममता बनर्जी के भतीजे की सह पर चलती है। पश्चिम बंगाल मेंभारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इन सभी सिंडीकेट को चुन-चुन कर जेल में डाला जाएगा। ममता बनर्जी भी यह समझलें कि इस बार यह सिंडीकेट उन्हें नहीं जिता पाएगी, इस बार लाल मिट्टी पर भगवा तूफान आने वाला है। पश्चिमबंगाल में 15 वर्षों तक टीमसीकी सरकार रहने के बाद भी आज भी लोगों को राज्य का औधोगिक विकास नहीं हुआ, युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है, पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। बीरभूम जिले में चिकित्सासुविधाएं नहीं है।
श्री शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने कटमनी, फिरौती, घुसपैठ और बम धमाकों से बंगाल को बर्बाद कर दिया है। एक महिला मुख्यमंत्री रहतेहुए वर्षों तक धर्म के आधार पर हुए महिलाओं के शोषण पर ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए।बंगाल की माताओं-बहनों को डरनेकी आवश्यकता नहीं है, भारतीय जनता पार्टी संदेशखाली के गुनहगारों को उल्टा लटकाकर, सीधा करने का काम करेगी। ममता बनर्जी ने बंगाल मेंबेहिसाब भ्रष्टाचार किया है। ममता सरकार के मंत्री के घर से 50 करोड़ रुपए बरामद किए गए। कांग्रेस और टीएमसी ने 12 लाख करोड़ के घोटाले और घपले किए, मगर मोदी सरकार में भ्रष्टाचार करने वाले सभी लोगोंको जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। ममता सरकार ने राशन वितरण, नगर पालिका, शिक्षक भर्ती, सिविल सेवा भर्ती घोटालों के साथ-साथ गाय और कोयले की तस्करी करने का काम भी किया। बंगाल की टीएमसी सरकार, पूरे देश की सबसे भ्रष्टाचारी सरकार है। ममता बनर्जीबम-धमाके कर लोगोंको डराने का प्रयास कर रही है, मगर बंगाल की जनता को ममता के गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि चुनावआयोग ने बंगाल में केंद्रीय बल की तैनाती हुई है और वे सुनिश्चित करेंगे कि हर व्यक्तिअपने मताधिकार कर प्रयोग कर सके। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी कहते हैं किजम्मू-कश्मीर और बंगालका क्या लेना-देना। शायद कांग्रेसको यह पता नहीं है कि बंगाल समेत देश का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार है। आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 को समाप्त कर, देश से आतंकवाद को खत्म करने का काम किया है।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि ममता दीदी मां, माटी और मानुष की बात करके आई थी, लेकिन मुल्ला, मदरसों और माफियाओं की सरकार बन गई। टीएमसी के नेतागौ तस्करी में लिप्त पाए गए और आज तिहाड़ जेल की हवा कहा रहे हैं। भाजपा की सरकार आनेके बाद कटमनी और सिंडीकेट की सरकार चलाने वाले को उलट लटकाकर सीधा करने का काम करेगी।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्तकिया है। वोट बैंक की राजनीति के कारण राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री के होते हुएभी माताओं और बहनों का शोषण हुआ। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पश्चिमबंगाल के लिए अनेकों विकास कार्य किये, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 2300 किमी सड़क का निर्माण किया गया, नेशनल हाइवे बनाए गए, रेल्वे स्टेशनों नवीनीकरण हुआ, विश्व भारती यूनिवर्सिटी को दुनिया का पहला लिविंगहेरिटिज यूनिवर्सिटी बनाई गई, रवींद्रनाथ टेगौर के शांति निकेतन को विश्व धरोहर की सूची में सम्मलित कियागया, बीरभूम में मेडिकलकॉलेज बनाया गया, 37 हजार गरीबों कोघर, 8 लाख माताओं कोगैस कनेक्शन, जन-धन योजना और 9 लाख लोगों को मनरेगा के तहत 9 लाख लोगों को लाभ मिला और अन्न योजना के तहत प्रतिमाह 5 किलो चवाल दिया जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी ने कोरोनाकाल में देश के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण कर पूरे देश को महामारी से सुरक्षितकिया है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है। माननीय प्रधानमंत्रीजी के नेतृत्व में भारत चंद्रयान-3 के माध्यम से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बना।
माननीय केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि केवल भाजपाही पश्चिम बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बना सकती है। बंगाल में 30 से अधिक सीटों पर कमल खिलते ही, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बंगाल में बम-धमाके समाप्त कर, भ्रष्टाचार को समाप्त कर देंगे और राज्य में सीएए कानूनको भी लागू करेंगे। श्री शाह ने स्थानीय भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयीबनाने और आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।