Salient points of speech of Hon'ble Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah at Public Meetings Held in Bolpur, Birbhum, and Paschim Bardhaman, West Bengal

Press | Apr 13, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल केबोलपुर, बीरभूम और पश्चिम बर्धमान में आयोजित जनसभाओं में दिए गए संबोधन के मुख्यबिंदु


भाजपा सरकार TMC के कटमनी सिंडिकेट को उल्टा लटकाकरसीधा करेगी

भाजपा सरकार TMC शासन में हिंदुओं के साथ हुईहिंसा और अत्याचार की जांच करेगी

घुसपैठिए 5 मई से ही बंगाल छोड़कर वापस जानाशुरू कर दें

TMC के टोलबाजी, तानाशाही और तुष्टीकरण के 3T गवर्नेंस मॉडल का अंत आ गया है

TMC ने 'सोनार बांग्ला' को सिंडिकेट राज बना दिया, भाजपा कविगुरु के सपनों का बंगाल बनाएगी

बंगालवासी TMC के बम का जवाब बैलेट से और भयका जवाब भरोसे से देंगे

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितशाह ने आज सोमवार को पश्चिम बंगाल के बोलपुर, बीरभूम और पश्चिम बर्धमान में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया औरराज्य की जनता से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। श्रीअमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार में पश्चिम बंगाल में व्याप्त भ्रष्टाचार, हिंसा तथा घुसपैठ को लेकर ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की। श्री अमित शाह नेकहा पश्चिम बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और बंगाल की जनता, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास और सुरक्षा की नई व्यवस्था स्थापित करने के लिए निर्णायक जनादेशदेगी। कार्यक्रम के दौरान मंच पर उत्तर प्रदेश के सांसद श्री रमेश अवस्थी, जिला महासचिव श्री अभिजीत घोष, श्री विकास मिश्रा, श्री शुभाशीष चौधरी, मयूरेश्वर से भाजपा प्रत्याशी श्री दूध कुमार मंडल, लभपुर से भाजपा प्रत्याशी श्री देवाशीष ओझा, दुबराजपुर के भाजपा प्रत्याशी श्री अनूप शाह, सूरी से प्रत्याशी श्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, रानीगंज के प्रत्याशी श्री पार्थ घोष सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे। 

श्री शाह ने कहा कि 4 मई को बंगाल में भारतीयजनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी की तृणमूलसरकार को विदाई देने का मन बना लिया है। ममता बनर्जी के गुंडों द्वारा किए जा रहेबम धमाकों से अब बंगाल की जनता डरने वाली नहीं है, पश्चिम बंगाल की जनता बम काजवाब बैलेट से देगी और भय का जवाब भरोसे से देगी। वीरभूमि की जनता भाजपा केप्रत्याशी को विजयी बनाकर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना दे, सरकार बनने के बाद तृणमूलकांग्रेस के गुंडों के खिलाफ चुन-चुन कर कार्रवाई की जाएगी। वीरभूमि की जनता को इसबार सभी सीटों पर कमल खिलाकर, राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।

श्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनताकट मनी और सिंडिकेट व्यवस्था से त्रस्त है, यदि किसी गरीब को घर बनानाहोता है और ईंट या सीमेंट लेना होता है, तो ममता सरकार के सिंडिकेट के लोग उससे जबरन पैसे वसूलते हैं। भारतीय जनतापार्टी की सरकार बनने के बाद कट मनी और सिंडिकेट में शामिल लोगों के खिलाफ सख्तकार्रवाई की जाएगी। पश्चिम बंगाल में 4 मई के बाद बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनने वाली है और राज्य में विकास कानया दौर शुरू होने वाला है। तृणमूल कांग्रेस ने मयूरेश्वर क्षेत्र को बम और बारूदका केंद्र बना दिया है। 2013 से 2021 के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार परेशान किया गया है, जिसका जवाब पश्चिम बंगाल कीजनता अब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। टीएमसी के गुंडों को चेतावनी है कि 23 अप्रैल को अपने घरों मेंरहें, अन्यथा 4 मई के बाद चुन-चुन कर जेल भेजा जाएगा। कट मनी वसूलने वाले और कालेशीशों में घूमने वाले तृणमूल कांग्रेस के लोगों को मयूरेश्वर की पानी की समस्यानहीं दिखाई देती। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जल जीवन मिशन केतहत पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये भेजे, लेकिन यह धन जनता तक नहींपहुंचा और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। मयूरेश्वर में ऐसी सड़कों का निर्माण कियागया है, जो हाथ से ही उखड़ जाती हैं। बोलपुर नगरपालिका क्षेत्र में स्थितशांतिनिकेतन में अवनींद्र नाथ टैगोर के घर को तोड़ने की घटना को भी नगरपालिका रोकनहीं सकी, यह लोग बंगाल की अस्मिता का रक्षा नहीं कर सकते।  

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गुरुदेव के शांतिनिकेतन को यूनेस्को कीधरोहर सूची में शामिल कराने का कार्य किया और बंगाली भाषा को शास्त्रीय भाषा कादर्जा दिलाया। ममता बनर्जी ने अपने एक भाषण में बहुमत समाज को डराने का प्रयासकिया कि यदि टीएमसी नहीं रहेगी तो उनका अस्तित्व खत्म हो जाएगा। सदियों से यहांरहने वाले लोगों को डराने वाली ममता बनर्जी कौन होती हैं? ममता बनर्जी के शासन मेंमुर्शिदाबाद में दंगे हुए, रामनवमी पर हमले हुए और सरस्वती पूजा पर रोक लगी, उस समय ममता बनर्जी कहां थी? अब वीरभूम और पश्चिम बंगालकी जनता को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रहीहै।

श्री शाह ने कहा कि यह चुनाव घुसपैठियों कोबाहर निकालने का चुनाव है। ममता बनर्जी की सरकार यह कार्य नहीं कर सकती और न हीउनका नेतृत्व इसे करने में सक्षम है। पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल को बाड़लगाने के लिए ममता सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई लेकिन भारतीय जनतापार्टी की सरकार बनने के बाद 45 दिनों के भीतर बंगाल की सीमाओं पर बाड़ लगाने के लिए आवश्यक भूमि उपलब्धकराई जाएगी। भाजपा का संकल्प है कि न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश से घुसपैठियों कीपहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा। टीएमसी के शासन में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दाबनकर उभरा और ममता बनर्जी कहती हैं कि उन्हें भ्रष्टाचारियों से परहेज नहीं हैं।पश्चिम बंगाल में कैश फॉर क्वेरी घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, एसएससी घोटाला, नगरपालिका भर्ती, गौ-तस्करी, पीडीएस राशन घोटाला, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास में घोटाला हुआ। इन घोटालों के जरिए हजारोंकरोड़ रुपये का जो नुकसान हुआ, यह पैसा गरीबों के हक से छीना गया है। ममता बनर्जी की सरकार इसे नजरअंदाजकर रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हर घोटाले की जांच की जाएगीऔर भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई की वसूली कर जनता को लौटाया जाएगा।  

श्री अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में एसआईआरकी प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी चुनावआयोग का विरोध कर रही हैं क्योंकि वे घुसपैठियों को बचाना चाहती हैं। बंगाल कीजनता ने 2019 और 2024 में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र मेंमजबूत सरकार बनाई तो अयोध्या में 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बनाने का कार्यआदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा हुआ। ममता बनर्जीने राम मंदिर का भी विरोध किया था। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का पुराना करीबीबाबरी मस्जिद बनाने की बात कर रहा है, हम बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे। कांग्रेस, टीएमसी, सपा और डीएमके की सरकारों केदौरान आए दिन आतंकवादी हमले होते थे और ये सरकारें उसका कोई ठोस जवाब नहीं देतीथीं। लेकिन देश की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्रीबनाया, जिसके बाद उरी हमले के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक की गई, पुलवामा हमले के बाद एयरस्ट्राइक की गई और पहलगाम में हुए हमले के बादऑपरेशन सिंदूरके तहत आतंकवादियों को घरमें घुसकर करारा जवाब दिया गया। तृणमूल कांग्रेस, सपा, बसपा, कांग्रेस और डीएमके जैसीपार्टियों ने वर्षों तक धारा 370 को हटाने का साहस नहीं दिखाया। लेकिन देश की जनता ने आदरणीय श्री नरेन्द्रमोदी जी को पूर्ण बहुमत दिया और 5 अगस्त 2019 को केन्द्र सरकार ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को पूरी तरह भारत की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया।नक्सलवाद, जिसकी शुरुआत बंगाल के नक्सलबाड़ी से हुई थी, उसे समाप्त करने की दिशा मेंभी निर्णायक कार्य किया गया है और अब बारी बंगाल की है, जहां दीदी और उनकेभाईपोके गुंडों के खिलाफ कड़ीकार्रवाई कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सीबीआई ने सूरीके एक कोऑपरेटिव बैंक पर छापा मारा, जहां सैकड़ों खातों में करोड़ों रुपये पाए गए। यह पैसा बंगाल के गरीबों काहै, जो अवैधबालू, कोयला कारोबार और कट मनी के माध्यम से एकत्र किया गया है। जिन्होंनेभ्रष्टाचार किया है, वे यह न समझें कि अब कुछ नहीं होगा, भारतीय जनता पार्टी की सरकारबनने के बाद ऐसे सभी भ्रष्टाचारियों से गरीबों का एक-एक पैसा वापस लेकर वीरभूम केगरीबों को लौटाने का कार्य किया जाएगा। ममता बनर्जी की राजनीति केवल जिम्मेदारी सेबचने की रही है। दंगे होते हैं तो वे उसे किसी और पर थोप देती हैं, बलात्कार की घटनाएं होती हैंतो माताओं-बहनों को घर से बाहर न निकलने की सलाह देती हैं। उन्होंने कहा कि बंगालकी जनता अब यह समझ चुकी है कि राज्य की स्थिति के लिए पूरी तरह ममता बनर्जी औरउनके भतीजे की जिम्मेदारी है। ममता बनर्जी की राजनीति का उद्देश्य केवल अपने भतीजेको आगे बढ़ाना है और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में काम करना है, जबकि भारतीय जनता पार्टी कालक्ष्य बंगाल के समग्र विकास और जनता के कल्याण को सुनिश्चित करना है।

श्री अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी कहती हैंकि महिलाओं को शाम के 7 बजे के बाद घर से नहीं निकलना चाहिए, ऐसे बयान देते हुए ममताबनर्जी को शर्म करनी चाहिए। एक महिला मुख्यमंत्री होकर ममता बनर्जी, बंगाल की माताओं-बहनों कीसुरक्षा नहीं कर सकतीं। यदि पश्चिम बंगाल की जनता कमल के निशान पर मतदान कर भारतीयजनता पार्टी की सरकार बनाती है, तो ऐसा सुरक्षित वातावरण बनाया जाएगा जहाँ रात के समय भी बच्ची स्कूटी सेबिना किसी भय के बाहर निकल सके। भाजपा सरकार में कोई संदेशखाली की घटना नहीं होगी, कोई आर.जी.कर की घटना नहींहोगी, कोई दुर्गापुर लॉ कॉलेज की घटना नहीं होगी और कोई साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज कीघटना नहीं होगी, हमारी बेटियां हर जगह सुरक्षित रहेंगी। भारतीय जनता पार्टी ने यह तय कियाहै कि पश्चिम बंगाल में UCC लागू किया जाएगा, UCC लागू होने के बाद चार-चार शादियों की प्रथा पर भी रोक लग जाएगी। सभी सरकारीकर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा, महिलाओं के बैंक खातों मेंहर महीने ₹3,000 जमा किए जाएंगे, गर्भवती माताओं को ₹21,000 की सहायता प्रदान की जाएगी और इसके साथ ही बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹3,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हम बुज़ुर्ग, दिव्यांग और विधवा महिलाओंको ₹2,000 प्रतिमाहदेंगे, किसानों को वर्तमान में मिल रहे ₹6,000 के बजाय ₹9,000 प्रतिवर्ष देने का काम किया जाएगा और सभी बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्कयात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, हर गरीब को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, चाय बागान के श्रमिकों कोभूमि का मालिक बनाया जाएगा और बंद पड़ी जूट मिलों को फिर से शुरू किया जाएगा।बंगाल में माफिया राज का भी पूरी तरह अंत किया जाएगा। श्री अमित शाह ने जनता सेआह्वान किया कि वे स्थानीय प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाकर राज्य मेंभारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित करें, ताकि विकास, सुशासन और सुरक्षा का एक नयायुग बंगाल में आरंभ हो सके।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: