Salient points of speech of Hon'ble Union Home Minister and Minister of Cooperation Shri Amit Shah addressing public meetings in Rajasthan

Press | Nov 17, 2023

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा राजस्थान केमसूदा औरनसीराबाद की जनसभाओं में संबोधन के मुख्यबिन्दु


कांग्रेसने राजस्थान में इतने पेपर लीक किये है कि जनता ने कांग्रेस की हार और भाजपा की जीतका पेपर लीक कर दिया है


राजस्थानका विकास लाल डायरी में हिसाब लिखने वाली कांग्रेस नहीं मोदी जी के नेतृव में भाजपाकी सरकार ही कर सकती है


भाजपासरकार राजस्थान को दंगा मुक्त प्रदेश बनाएगी


आजादीके बाद की सभी सरकारों ने जितना 'टोटल भ्रष्टाचार' नहीं किया होगा, उतना घोटाला तोगहलोत सरकार ने सिर्फ 5 साल में कर दिया।  


अशोक गहलोतने राजस्थान को गांधी परिवार का एटीएम बना दिया है, जब भी कांग्रेस पार्टी को पैसेकी जरूरत होती है तो वे राजस्थान आते हैं, कार्ड स्वाइप करते हैं और पैसे लेकर चलेजाते हैं।


अशोक गहलोतने राजस्थान को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, महिला पर अत्याचार, बिजली की दरों मे, साइबरक्राइम में, महंगाई इंडेक्स में, पेपर लीक के मामलों में नंबर 1 बना दिया है।


परिवारवादीकांग्रेस पार्टी का लॉन्चिंग पैड ही खराब हो चुका है।


आपका एकवोट राजस्थान और देश का भविष्य सुनिश्चित करेगा। आपका एक वोट राजस्थान की सीमाओंको सुरक्षित करेगा। आपका एक वोट भारत कोमहान भारत बनाएगा


अगर कांग्रेससत्ता में वापस आती है तो PFI संगठन को खुली छूट मिल जाएगी। राजस्थान कभी सुरक्षितनहीं रह पाएगा।


अशोक गहलोतने अपनी तुष्टिकरण की राजनीति की सारी हदें पार कर दी, 2019 में टोंक, 2020 में डूंगरपुर,2021 में झालावाड़, 2022 में करौली, जोधपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नोहर, मेवात, मालपुराऔर जयपुर में सांप्रदायिक हिंसा हुई। पीएफआई वालों की देशभर में बाहर निकालने की हिम्मतनहीं है, पर कोटा में वह रैली निकालने की हिम्मत करते हैं।


अशोक गहलोतकी सरकार में हिंदू त्योहारों पर धारा 144 लगाई गई, अलवर में 300 साल पुराना शिव मंदिरतोड़ा गया, झालावाड़ में कृष्ण वाल्मिकी की हत्या की गई और सालासर में श्री राम दरबारपर बुलडोजर चलाया गया।

आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राजस्थान के मसूदा विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। श्री अमितशाह ने राजस्थान की जनता से कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के दिन किसी को विधायकबनाने या भाजपा की सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेंडबल इंजन की सरकार बनाकर राजस्थान और देश को खुशहाल करने के लिए मतदान करें। कांग्रेसने 5 साल के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार ही किया है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आपलोग अशोक गहलोत की सभा में लाल रंग की जर्सी और शर्ट पहनकर न जाएं, क्योंकि जैसे सांड लाल रंग देखकर दौड़ता है, वैसे ही गहलोतसाहब भी दौड़ते हैं। लाल डायरी में गहलोत सरकार के करोड़ों के भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठाछिपा है।

 

श्री अमित शाह ने राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेसपार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि आजादी से अबतक जितनी सरकारों ने ‘टोटल भ्रष्टाचार’ नहीं किया होगा, उतना घोटाला अकेले गहलोत सरकारने केवल 5 वर्षों में किया है। सबसे भ्रष्ट सरकार कहीं पर रही है तो राजस्थान कीकांग्रेस सरकार सबसे भ्रष्ट है। गहलोत सरकारने खनन विभाग में ₹66000 करोड़, खनन के पट्टे देने में ₹1000 करोड़, उदयसागर झील में₹2000 करोड़, प्रतापगढ़ की चुना पत्थर खदान में ₹1000 करोड़, कालीसिंध बांध में ₹250 करोड़और गेहू-बाजरे के आवंटन में भी ₹1000 करोड़ का घोटाला किया। गहलोत सरकार के सचिवालयकी अलमारियों से ₹2 करोड़ और किलो के हिसाब में सोना जब्त किया गया। जो गरीबों कोराशन नहीं दे सकते, जिनके शासन में अवैध खनन रोकने के लिए किसी संत को आत्महत्या करनीपड़ी, वे राजस्थान का भला कभी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है गहलोतसरकार को उखाड़कर, भाजपा की डबल इंजन की सरकार को राजस्थान के विकास के लिए लाया जाए।अशोक गहलोत ने राजस्थान को दिल्ली में बैठीगांधी परिवार का एटीएम मात्र बना दिया है। कांग्रेस पार्टी को जब भी पैसा चाहिए होता है, दिल्ली के नेता राजस्थान आकार,कार्ड स्वाइप कर, पैसा लेकर चले जाते है। भ्रष्टाचार में तो राजस्थान नंबर एक पर ही थी, साथ ही यह अशोक गहलोत की वजहसे तुष्टीकरण और महिला- अत्याचार में भी नंबर एक पर है। आज राजस्थान बिजली की दरों,साइबर क्राइम, महंगाई इंडेक्स, पेपर लीक मामलों में सभी बुराइयों में नंबर 1 पर है।अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान की जनता का जीना हराम कर रखा है।

 

श्री अमित शाहने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेसपार्टी परिवारवादी पार्टी है राजस्थान में अशोक गहलोत वैभव गहलोत को लॉन्च करना चाहतेहैं और केंद्र में सोनिया गांधी राहुल गांधी को लॉन्च करना चाहती है। उन्होंने कहाकांग्रेस का लॉन्चिंग पैड ही खराब हो गया है राहुल बाबा को 15 साल से लॉन्च कर रहेहै मगर रॉकेट वापसी आता है उठाता ही नहीं इनका लॉन्चिंग पैड खत्म हो गया है। कांग्रेसकी अशोक गहलोत सरकार ने सरकारी पदों की भर्ती में इतने घोटाले किए हैं कि इस बार राजस्थानकी जनता उनका साथ नहीं देने वाली है बल्कि जनता जिसके हाथ में कमल है उसको वोट देकरविधानसभा में एंट्री देगी।

 

श्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोतपर तंज कसते हुए कहा राजस्थान के 1 करोड़40 लाख युवा का ज़िंदगी बर्बाद कर दिए है। 5 साल में जितने पेपर लीक हुए हैं राजस्थानके एक करोड़ 40 लाख युवाओं का जीवन गहलोत सरकार ने बर्बाद किया है। कांस्टेबल की भर्तीका पेपर लीक हो गया, हाई कोर्ट एलसीडी की भर्ती, चिकित्सा अधिकारी का पेपर, जेईई एंडसिविल डिग्री का पेपर, रीट लेवल 2, वनरक्षक की भर्ती,  बिजली विभाग के टेकनीशियन की भर्ती, इतने सारे पेपरलीक हुए है। श्री अमित शाह ने जनता से कहा कि जिन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया,पेपर लीक करवाए वह कभी भी राजस्थान के युवाओं का भला नहीं कर सकते। गहलोत सरकार केराज्य में माताएं बहने, संत आदि कोई भी सुरक्षित नहीं है। गहलोत सरकार के राज में कन्हैयालालजैसे साधारण व्यक्ति को भी को मार डाला जाता है। कांग्रेस सरकार ने वोट बैंक की राजनीतिमें राजस्थान में सभी सीमाएं लंबी जिस प्रकार से उदयपुर में कन्हैयालाल तेली की दिनदहाड़े हत्या की गहलोत जी जवाब दीजिए राजस्थानकी जनता को 2019 में टोंक में दंगा हुआ, 2020 में डूंगरपुर, 2021 में झालावाड़,2022 में करौली, 2022 में जोधपुर, और समग्र राज्य में भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़,नोहर, मेवाड़, मालपुर, और जयपुर प्रदेश को ग्रस्त करने का काम अशोक गहलोत ने किया है।पीएफआई वाले देश भर में चुपचाप बैठे रहते हैंदेश भर में किसी की हिम्मत नहीं है बाहर निकालने की और कोटा में वह रैली निकालने कीहिम्मत करते हैं।

 

श्री अमित शाह ने कहा चित्तौड़गढ़ में रतन सोने की हत्याहुई और बाद में वहां पर हिंदू त्योहारों पर144 की धारा लगा दी गई, अलवर में 300 साल पुराना शिव मंदिर तोड़ा गया, झालावाड़ मेंकृष्ण वाल्मीकि को रोड पर पीट-पीट कर मार दिया और सालासर में राम दरबार पर बुलडोजरचलाने का काम किया अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो अजमेर वालों समझ के चलनापीएफआई जैसे संगठनों को खुली छूट मिल जाएगी हमारा राजस्थान सुरक्षित नहीं रह पाएगा।

श्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोतपर तंज कसते हुए कहा रिसोर्ट में रहने वालीसरकार है अपनी ही सरकार बचाने के लिए बार-बार एमएलए को उठाकर रिसोर्ट में ले जाते है।उन्होंने जनता से पूछा जो अपनी सरकार नहीं बचा सकते क्या वह देश की सीमाओं को बचा सकतेहैं ?

 

श्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत सेही तुष्टीकरण की राजनीति की है। श्री अमित शाह ने जनता से पूंछते हुए कहा कि नावांके लोग मुझे बताएं कि क्या अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं? 550 सालों से प्रभु श्री राम अपमानित अवस्था मेंथे, 70 सालों से कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लटका, अटका, भटका रही थी। मोदी जी नेइसका भूमिपूजन किया और 22 जनवरी को इसकी प्राण प्रतिष्ठा भी करने वाले हैं। उन्होंनेजनता से 22 जनवरी को पुनः दीपावली मनाने के लिए आग्रह किया, क्योंकि उसी दिन श्री नरेंद्रमोदी, अयोध्या में राम लाल की प्राणप्रतिष्ठा करेंगे। राजस्थान के चुनाव पत्र का हवालादेते हुए उनहीने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद, राम भक्तों को बारीबारी अयोध्या ले जाने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। मोदी जी ने तीन तलाक, पीएफआईपर प्रतिबंध लगाया। कश्मीर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हिम्मतनहीं हुई की कश्मीर से 370 धारा हटा सके। वही दूसरी ओर 2019 में मोदी जी प्रधानमंत्रीबने और 5 अगस्त 2019 को मोदी जी धारा 370 समाप्तकर दी। श्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर व्यंगयात्मक प्रहार करते हुए कहा कि उस व्यक्तराहुल बाबा संसद में कहते थे कि धारा 370 मत हटाओ खून की नदियां बह जाएंगी, जिसपर उन्होंनेकहा कि राहुल बाबा खून की नदियां छोड़ो मोदी सरकार में किसी की कंकर मरने की भी हिम्मतनहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने धारा 370 को समाप्त कर के हमेशाके लिए हमारे कश्मीर भारत के साथ जोड़ने का काम किया है। देश के 200 करोड़ लोगों को कोरोनाका टीका लगाकर पूरे देश को कोरोना से सुरक्षित करने का काम मोदी जी ने किया है। जहांसब मिलकर मोदी जी के इसस कार्य की सराहना कर रहे थे, वही दूसरी ओर राहुल गांधी लोगोंको भड़क रहे कि यह टीका न लगाया जाए। लोगों को भड़ककर भी एक दिन चुपके से खुद जाकर टीकालगवा लिया। ऐसी हरकत करने पर राहुल गांधी को शर्म महसूस करनी चाहिए। 4 करोड़ 20 लाख गरीबों को प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 5 किलो अनाज नि:शुल्क में देने का काम मोदी सरकार ने किया है। और हाल ही में मोदीजी ने घोषणा की है कि 5 किलो नि:शुल्क अनाज की योजना 5 साल तक और चलने वाली है।  राजस्थान के 80 लाख किसानों को हर साल 6000 केंद्र सरकार देती आई है, जिसकी रकम को दुगना कर अब किसानोंको 12000 दिए जाएंगे। मोदी जी की राजस्थानवासियोंको गारंटी है कि हर किसान से प्रति ऐकड़, प्रति क्विंटल गेहू , 2700 में खरीदा जाएगा।

 

श्री अमित शाह ने राजस्थान कि जनता को आश्वासन देते हुएकहा की महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखतेहुए हर जिले में महिला थाना खोला जाएगा, हर थाने में महिला डेस्क खोला जाएगा। महिलाओंको सशक्त बनाने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना को प्रारंभकिया जाएगा, जिसके तहत सरकार द्वारा बेटी के जन्म के समय ₹2 लाख का सेविंग बॉन्डदिया जाएगा और उसे सुरक्षित करते हुए जीवन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। केजी-टू-पीजी मुफ़्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।फ्री स्कूटी स्कीम के तहत मेधावी छात्राओं को बारहवीं कक्षा पास करने पर फ्री स्कूटीदी जाने की व्यवस्था की जाएगी। ये सभी योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें मुख्यधारामें लाने के लिए, जो भी अड़चने आती हैं, उन्हें विस्तार से समझकर उनसे निपटने का प्रयासहैं। भाजपा सरकार द्वारा उज्जवला धारकों को प्रत्येक सिलिन्डर पर ₹450 का सब्सिडी अगले 5 वर्ष तक दिया जाएगा, जिससे घरों में राहतऔर महिलाओं के विकास का प्रयास किया जाएगा।

 

श्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोतपर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार 10 वर्ष तक थी, फिरभी राजस्थान को केवल ₹1 लाख 10 हजार करोड़ आवंटित किये गए। वही दूसरी ओर मोदी जी ने9 वर्षों में ₹8 लाख 71 हजार करोड़ राजस्थान के विकास के लिए आवंटित किये हैं । राजस्थानका विकास लाल डायरी में हिसाब रखने वाली कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती। राजस्थान काविकास केवल और केवल मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ही कर सकती है। श्री अमितशाह ने अंत में राजस्थान की जनता से निवेदन करते हुए कहा कि राजस्थान को विकास की राहपर अग्रसर करने के लिए कमल के फूल की सरकार बनाना बहुत जरूरी है।  

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: