Press, Share | Mar 31, 2021
माननीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा असम के चिरांग और कामरूप में आयोजित विशाल जन-सभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है क्योंकि हम जो कहते हैं, कर के दिखाते हैं। हमने असम को आतंकवाद, आंदोलनों और अवैध घुसपैठ से मुक्त किया है।
*********
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ‘आत्मनिर्भर असम’ का निर्माण करना चाहते हैं जबकि राहुल गाँधी, ‘मौलाना निर्भर असम’ चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि असम की महान जनता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर असम’ के निर्माण के पक्ष में मतदान करेगी।
*********
अलगाववाद की राजनीति कांग्रेस की संस्कृति है, भारतीय जनता पार्टी की नहीं। असम की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा। हमारी सरकार का मंत्र है – सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास।
*********
अभी कल ही बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि “सरकार की चाभी मेरे पास है, जिसे चाहूंगा उसे बनाउंगा और जैसे चाहूँ वैसे सरकार चलाऊंगा।” उन्हें लगता है कि कांग्रेस आई तो सीमा के ताले की चाभी उनके पास होगी। ऐसा कभी होने न पायेगा।
*********
बदरुद्दीन अजमल, लोकतंत्र में सरकार की चाभी केवल जनता के हाथ होती है। हम असम को अवैध घुसपैठ का अड्डा कभी नहीं बनने देंगे।
*********
कांग्रेस नामघरों की भूमि को कब्जाने वाले बदरुद्दीन अजमल को साथ लेकर इस बार चुनाव मैदान में आई है जबकि भारतीय जनता पार्टी ने असम में हर नामघर को ढाई-ढाई लाख रुपये देने का निर्णय लिया है। असम की संस्कृति बदरुद्दीन अजमल के हाथों में कदापि सुरक्षित नहीं रह सकती।
*********
कांग्रेस कभी भी हिंसा, आतंकवाद और आंदोलन समाप्त करना नहीं चाहती थी। कांग्रेस ने हमेशा बोडो एवं नॉन-बोडो, असम और बंगाल तथा अपर असम एवं लोअर असम के बीच झगड़ा लगाया। हमने असम में हिंसा का युग समाप्त कर शांति और विकास स्थापित किया है।
*********
हमने छः महीने में ही बोडो समझौते के लगभग दो-तिहाई वादों को पूरा कर दिया है। बाकी जो भी वादे बोडो समझौते में किये गए हैं, उसमें से हर एक वादे को 2022 तक पूरा कर दिया जाएगा।
*********
जिस कांग्रेस ने आंदोलन कर रहे युवाओं पर गोलियां चलाई, जिसने अपर असम और लोअर असम को लड़ाने का काम किया, उन्हें असम की जनता से वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।
*********
राहुल गांधी आज कल असम में एक टूरिस्ट के तौर पर पर्यटन के लिए आ रहे हैं। वे असम की रैलियों में कहते हैं कि बदरुद्दीन अजमल असम की पहचान है। राहुल गाँधी, जितना भी जोर लगाना है, लगा लीजिये लेकिन हम बदरुद्दीन अजमल को असम की पहचान नहीं बनने देंगे।
*********
हमें कांग्रेस और बदरुद्दीन अजमल के खेल से बाहर आना है और असम में विकास यात्रा को और गति देनी है। जब तक असम में भारतीय जनता पार्टी है, तब तक असम में घुसपैठ नहीं हो सकती।
*********
हमने काजीरंगा को अवैध घुसपैठ से मुक्त किया है और गैंडे के शिकार पर पाबंदी लगी है। हमने नामघरों और सत्रों की भूमि को भी अतिक्रमण से मुक्त किया है। अगले पांच वर्षों में हम असम को बाढ़-मुक्त प्रदेश बनायेंगे।
*********
हमारी सरकार आने पर प्रधानमंत्री कृषि सम्मान के तहत केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दिए जा रहे 6,000 रुपये सालाना के साथ-साथ असम सरकार की ओर से 2,000 रुपये वार्षिक और दिए जायेंगे।
*********
असम में पुनः भाजपा सरकार बनने पर आठवीं कक्षा के बाद छात्राओं को फ्री साइकिल और कॉलेज जा रही छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जायेगी।
*********
हमारी सरकार अगले पांच वर्षों में 10 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी जिसमें से दो लाख रोजगार सरकारी क्षेत्र में तो 8 लाख रोजगार प्राइवेट सेक्टर में उपलब्ध कराये जायेंगे। एक लाख सरकारी नौकरी तो अगले एक वर्ष में ही दे दिए जायेंगे।
*********
हम असम में एक एसईजेड विकसित कर असम को मेडिकल टूरिज का हब बनायेंगे। 2038 के एशियाई खेलों के लिए गुवाहाटी को तैयार किया जाएगा। हम गुवाहाटी को दक्षिण पूर्व एशिया की स्टार्ट-अप राजधानी बनाने की दिशा में काम करेंगे।
*********
असम की भाजपा-नीत एनडीए सरकार हिन्दुस्तान पेपर कॉर्पोरेशन और ब्रह्मपुत्र घाटी उर्वरक निगम को फिर से शुरू करेगी। हम 98 टाउनशिप को स्मार्ट टाउन के रूप में विकसित करेंगे और मॉडल गाँव का निर्माण भी करेंगे।
*********
एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में असम के विकास के लिए प्रतिबद्ध भाजपा-असम गण परिषद का एनडीए गठबंधन है, वहीं दूसरी ओर बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व में कांग्रेस-एआईयूडीएफ का गठबंधन है जो असम में फिर से अवैध घुसपैठ कराना चाहती है।
*********
केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में तीन मेगा रोड शो का नेतृत्व किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम के साथ-साथ डेबरा और पंसकुरा में भव्य रोड शो किया। नंदीग्राम में आयोजित रोड शो में स्थानीय जनता का अपार उत्साह देखने को मिला। पूरा इलाका भाजपा के झंडों और भगवान् श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो रहा था। रोड-शो को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान् श्रीराम के जयघोष के साथ-साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद और अमित शाह जिंदाबाद के नारों से पूरा नंदीग्राम आह्लादित हो रहा था।
नंदीग्राम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री सुवेंदु अधिकारी के पक्ष में भव्य रोड शो के पश्चात् पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन नंदीग्राम विधानसभा से भाजपा नेता और प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के प्रचार हेतु नंदीग्राम आया था। आज नंदीग्राम के रोड शो में जो अभूतपूर्व उत्साह यहाँ की जनता ने दिखाया है, इससे सुनिश्चित है कि बहुत बड़े अंतर के साथ नंदीग्राम से भाजपा के प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी चुनाव जीतने जा रहे हैं। नंदीग्राम में जिन-जिन लोगों और कार्यकर्ताओं से बात हुई, उन सबका मानना है कि परिवर्तन तो पूरे पश्चिम बंगाल में करना है लेकिन इस परिवर्तन का सबसे सरल रास्ता है नंदीग्राम में ममता दीदी का पराजित होना।
माननीय गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटें जीतेगी। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता के सामने कोई मुख्यमंत्री नहीं होता है, क्योंकि जनता ही मुख्यमंत्री बनाती है और जनता ही सत्ता से हटाती भी है। नंदीग्राम से इस बार भाजपा ही चुनाव जीतेगी।
श्री शाह ने कहा कि आज एक दुखद समाचार सुनने को मिला कि नंदीग्राम में, जहां ममता दीदी निवास करती हैं, उसके 5 किमी के दायरे में ही एक बलात्कार की शर्मनाक घटना घटी। महिला सुरक्षा की बात करने वाली ममता दीदी से मैं पूछना चाहता हूं कि जब आप नंदीग्राम में हो, उस समय ऐसी घटना होती है तो पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा का क्या होगा?
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पहले भाजपा कार्यकर्ता की वृद्ध माता श्रीमती शोभा मजूमदार पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जानलेवा हमला किया गया था। उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा गया कि कल उनकी मृत्यु हो गई। फिर भी ममता दीदी महिला सुरक्षा की बात करती हैं, उनके इस अंतर्विरोध से बंगाल की जनता अब भली-भांति परिचित हो गई है। पश्चिम बंगाल की जनता नहीं चाहती हैं कि प्रदेश में घुसपैठ हो। पश्चिम बंगाल की जनता चाहती है कि नागरिकता संशोधन कानून के माध्यम से शरणार्थियों को नागरिकता मिले। बंगाल की जनता की यह भी आकांक्षा है कि प्रदेश में उद्योग लगे, प्रदेश का विकास हो और यहाँ रोजगार के प्रयाप्त अवसर उपलब्ध हो, शिक्षा की समुचित व्यवस्था हो, प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर विश्वस्तरीय हो, कोलकाता एक विश्वस्तरीय शहर बने और पश्चिम बंगाल की गौरवशाली संस्कृति का बोलबाला पुनः एक बार देश और दुनिया में पुनर्स्थापित हो सके। महर्षि अरबिंदो और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के सपने का “सोनार बांग्ला” माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही साकार हो सकता है।
श्री शाह ने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन हेतु मतदान करने की अपनी प्रतीक्षा में है और नंदीग्राम में भी मैंने यही देखा है। मैं आज नंदीग्राम की जनता से अपील करना चाहता हूं कि आपको सुवेंदु अधिकारी को केवल जिताना ही नहीं है, बल्कि इतने प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना है कि आने वाले दिनों में जनता से किये गए वादों से मुकरना किसी भी राजनेता के लिए नामुमकिन हो जाए और ‘माँ-माटी-मानुष’ के नारे के साथ जिस प्रकार से पिछले 10 वर्षों तक खिलवाड़ किया गया, वैसा आगे करने की कोई हिम्मत न कर सके।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार, भय और आतंक के अंत का समय आ गया है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुनने का मन बना लिया है और प्रदेश के कोने-कोने से भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन इसका प्रमाण है।