Salient points of speech of Hon’ble Union Home Minister & Senior BJP leader Shri Amit Shah while addressing “Vijay Sankalp” rally in Villupuram, Tamil Nadu

Press, Share | Feb 28, 2021

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा विलुप्पुरम, तमिल नाडु में आयोजित विजय संकल्प रैली में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

तमिल की महान संस्कृति के बगैर भारतीय संस्कृति अधूरी है। बड़े दुःख के साथ मैं आप सब से क्षमा मांगना चाहता हूं कि देश की सबसे पुरानी एवं महान भाषाओं में से एक अत्यंत ही मधुर भाषा तमिल में आप लोगों से बात नहीं कर सकता।
*********
आज ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात में कहा है कि उनकी बहुत इच्छा है कि वह तमिल भाषा को जानें, संत तिरुवल्लुवर को तमिल में पढ़ें और तमिल संस्कृति को आत्मसात करके देश का गौरव बढ़ाएं।
*********
जब मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को देश के दलितों,गरीबों और आदिवासियों के लिए पिछड़ों के लिए करे हुए काम देखता हूं तब मुझे महान एमजीआर की याद आती है क्योंकि एमजीआर रामचंद्रन एक सच्चे गरीब हितैषी थे। उनके ही विचारों को उनके उत्तराधिकारी जयललिता जी ने आगे बढ़ाया।
*********
आज देशभर में प्रधानमंत्री, जी एमजीआर जी के गरीब कल्याण के सिद्धांत पर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के गरीब कल्याण का मंत्र अंत्योदय पर चलते हुए काम कर रहे हैं।
*********
स्टालिन भ्रष्टाचार की बात करते हैं, इससे ज्यादा हास्यास्पद और क्या हो सकता है! उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। 2G स्कैम भूल गए क्या? देखा जाए तो तमिलनाडु में 2G, 3G और 4G, सब है। 2G का मतलब मारन परिवार की दो पीढियां, 3G का मतलब करुणानिधि परिवार की तीन पीढियां और 4G का मतलब गाँधी परिवार की चार पीढियां।
*********
अभी हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री एल. मुरुगन जी वेल यात्रा लेकर निकले। यह हमारे लिए अत्यंत दुख की बात है कि हमारे उत्सवों, हमारी संस्कृति एवं हमारी परंपरा के लिए हमें आंदोलन करना पड़ रहा है। तमिलनाडु में एक ऐसी सरकार बनाइये जहां किसी और मुरुगन को वेल यात्रा न निकालना पड़े। यह वेल यात्रा तभी सफल मानी जायेगी जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
*********
तमिल नाडु में एक ओर एआईडीएमके-भाजपा का एनडीए है जो देश को मजबूत करना चाहती है, अर्थतंत्र को मजबूत करना चाहती है, तो दूसरी और डीएमके और कांग्रेस है जो अपने परिवार की ही चिंता करती है, भ्रष्टाचार में लिप्त रहती है और डिवाइड एंड रूल की पॉलिटिक्स करती है।
*********
सोनिया जी को चिंता है राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाने की और स्टालिन को चिंता है अपने बेटे उदयगिरी को मुख्यमंत्री बनाने की। उन्हें केवल अपने परिवार की चिंता है।
*********
डीएमके और कांग्रेस तमिल संस्कृति की रक्षा की बात करती है लेकिन नई शिक्षा नीति का विरोध करती है जिसमें प्रधानमंत्री जी ने यह व्यवस्था की है कि प्राथमिक शिक्षा स्थानीय भाषा में ही होगी, तमिल में ही होगी।
*********
राहुल गाँधी जल्लीकट्टू देखने तमिलनाडु तो आये लेकिन कांग्रेस पार्टी ने 2016 में अपने घोषणापत्र में जल्लीकट्टू को बंद करने का वादा किया था। जल्लीकट्टू को बचाने के लिए किसी ने नोटिफिकेशन निकाला तो मोदी सरकार ने किया।
*********
गुड गवर्नेंस के मामले में प्रथम स्थान तमिल नाडु को ही प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में भी प्रथम स्थान तमिलनाडु को ही मिला है और डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट में भी तमिलनाडु प्रथम स्थान पर रहा है।
*********
इस बार के बजट में तमिल नाडु में सड़क के निर्माण लिए एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान मोदी सरकार ने किया है। साथ ही, चेन्नई मेट्रो के फेज II के लिए 63,000 करोड़ रुपये और अन्य परियोजनाओं में राज्य को अलग से 35,000 करोड़ रुपये और दिए गए हैं।
*********
तमिल नाडु के लगभग 45 लाख किसानों को 5,000 करोड़ आर्थिक सहायता मोदी सरकार ने दी है। कोविड स्पेशल पैकेज में नाबार्ड और ग्रामीण सरकारी बैंक के माध्यम से तमिलनाडु के किसानों को ₹30,000 करोड़ रुपये देने का काम मोदी सरकार ने किया है।
*********
चेन्नई-मदुरै रूट पर तेजस एक्सप्रेस का चलना शुरू हो चुकी है। चेन्नई रेलवे स्टेशन का नाम महान एमजीआर के नाम से रखने का काम भी मोदी सरकार ने ही किया है।
*********
पहले तमिलनाडु में रेलवे स्टेशन पर घोषणा अंग्रेजी में ही सुनाई पड़ती थी, अब पूरे तमिलनाडु में तमिल भाषा में भी रेलवे की घोषणा सुनाई देती है, यह व्यवस्था भी मोदी सरकार ने ही की है।
*********
आने वाले दिनों में तमिलनाडु की जनता को फैसला करना है कि राजा-महाराजाओं के बेटे-बेटियों को शासन करने के लिए वोट देना है या तमिल नाडु के विकास के लिए और मछुआरों के कल्याण के लिए वोट देना है।
*********
तमिलनाडु की जनता को इस बार यह निर्णय लेना है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट देना है या तमिल नाडु की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए वोट करना है।
*********

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज रविवार को विलुप्पुरम, तमिलनाडु में आयोजित विशाल ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित किया और राज्य की जनता से विकास के प्रति समर्पित भाजपा-एआईएडीएमके की एनडीए गठबंधन को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री एल मुरुगन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री सी टी रवि, केंद्रीय मंत्री श्री जी किशन रेड्डी, श्री एल गणेशन, केंद्रीय मंत्री श्री जनरल वी के सिंह (रिटायर्ड), पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री पोन राधाकृष्णन, श्री सुधाकर रेड्डी, श्री एच राजा और श्री के टी राघवन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और विशाल संख्या में राज्य की जनता उपस्थित थी।

श्री शाह ने कहा कि बड़े दुःख के साथ मैं आप सब से क्षमा मांगना चाहता हूं कि देश की सबसे पुरानी एवं महान भाषाओं में से एक अत्यंत ही मधुर भाषा तमिल में आप लोगों से बात नहीं कर सकता लेकिन आज ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात में कहा है कि उनकी बहुत इच्छा है कि वह तमिल भाषा को जानें, संत तिरुवल्लुवर को तमिल में पढ़ें और तमिल संस्कृति को आत्मसात करके देश का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने यह मनोभाव व्यक्त किया है कि तमिल की महान संस्कृति के बगैर भारतीय संस्कृति अधूरी है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, एआईएडीएमके के साथ चुनाव के मैदान में उतरी है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी और एआईएडीएमके का गठबंधन है जो रामचंद्रन और जयललिता जी के सिद्धांतों पर चलते हुए गरीबों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है तो वहीं दूसरी ओर डीएमके और कांग्रेस का गठबंधन है जो वंश परंपरागत राजनीति में विश्वास करता है।

श्री शाह ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनते ही श्री नरेन्द्र मोदी जी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की सरकार होगी। उन्होंने विगत छः वर्षों में इसे अक्षरशः चरितार्थ करके दिखाया है। मोदी सरकार ने 13 करोड महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया है तो हर गरीब के घर में बिजली पहुंचाने का काम भी किया है। हमारी सरकार 2022 तक देश के हर घर में टॉयलेट बनाने और पाइप से शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। आयुष्मान भारत से आज देश की गरीब जनता लाभान्वित हो रही है। 70 सालों में जो कांग्रेस पार्टी नहीं कर पाई उसे भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 6 साल में करके दिखा दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को देश के दलितों,गरीबों और आदिवासियों के लिए पिछड़ों के लिए करे हुए काम देखता हूं तब मुझे महान एमजीआर की याद आती है क्योंकि एमजीआर रामचंद्रन एक सच्चे गरीब हितैषी थे। उन्होंने सबसे पहले गरीबों के कल्याण की बात शुरू की थी। उन्होंने सबसे पहले गरीबों को खाना खिलाने की शुरुआत की थी। उनके ही विचारों को उनके उत्तराधिकारी जयललिता जी ने आगे बढ़ाया आज देशभर में प्रधानमंत्री, जी एमजीआर जी के गरीब कल्याण के सिद्धांत पर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के गरीब कल्याण का मंत्र अंत्योदय पर चलते हुए काम कर रहे हैं।

श्री शाह ने कहा कि तमिल नाडु में एक ओर एआईडीएमके-भाजपा का एनडीए है जो देश को मजबूत करना चाहती है, अर्थतंत्र को मजबूत करना चाहती है, देश को सुरक्षित रखना चाहती है तो दूसरी और डीएमके और कांग्रेस है जो अपने परिवार की ही चिंता करती है, भ्रष्टाचार में लिप्त रहती है और डिवाइड एंड रूल की पॉलिटिक्स करती है। सोनिया जी को चिंता है राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाने की और स्टालिन को चिंता है अपने बेटे उदयगिरी को मुख्यमंत्री बनाने की। उन्हें केवल अपने परिवार की चिंता है।

डीएमके पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्टालिन भ्रष्टाचार की बात करते हैं, इससे ज्यादा हास्यास्पद और क्या हो सकता है! उन्हें अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। 2G स्कैम भूल गए क्या? अपने परिवार जनों के घर देखिए कितने बड़े-बड़े महल चुके हैं! कांग्रेस पार्टी की यूपीए सरकार में 12 लाख करोड़ के घपले घोटाले हुए थे और उस वक्त डीएमके पार्टी कांग्रेस के साथ सरकार में शामिल थी। उन्होंने कहा कि देखा जाए तो तमिलनाडु में 2G, 3G और 4G, सब है। 2G का मतलब मारन परिवार की दो पीढियां, 3G का मतलब करुणानिधि परिवार की तीन पीढियां और 4G का मतलब गाँधी परिवार की चार पीढियां।

श्री शाह ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस तमिल संस्कृति की रक्षा की बात करती है लेकिन नई शिक्षा नीति का विरोध करती है जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी ने यह व्यवस्था की है कि प्राथमिक शिक्षा स्थानीय भाषा में ही होगी, तमिल में ही होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी जल्लीकट्टू देखने तमिलनाडु तो आये लेकिन कांग्रेस पार्टी ने 2016 में अपने घोषणापत्र में जल्लीकट्टू को बंद करने का वादा किया था। जल्लीकट्टू को बचाने के लिए किसी ने नोटिफिकेशन निकाला तो मोदी सरकार ने किया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि श्री ई. पलनिसामी और श्री ओ. पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व में तमिलनाडु की सरकार ने काफी अच्छा काम कर के दिखाया है। गुड गवर्नेंस के मामले में प्रथम स्थान तमिल नाडु को ही प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में भी प्रथम स्थान तमिलनाडु को ही मिला है और डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट में भी तमिलनाडु प्रथम स्थान पर रहा है। तमिलनाडु की ही बेटी निर्मला सीतारमण जी ने देश की वित्त मंत्री के रूप में सबसे अच्छा बजट लाने का काम किया है। आज देश की वित्त मंत्री भी तमिलनाडु से है और देश के विदेश मंत्री भी तमिलनाडु से ही। इस बार के बजट में तमिल नाडु में सड़क के निर्माण लिए एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान मोदी सरकार ने किया है। साथ ही, चेन्नई मेट्रो के फेज II के लिए 63,000 करोड़ रुपये और अन्य परियोजनाओं में राज्य को अलग से 35,000 करोड़ रुपये और दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तमिल नाडु के लगभग 45 लाख किसानों को 5,000 करोड़ आर्थिक सहायता मोदी सरकार ने दी है। कोविड स्पेशल पैकेज में नाबार्ड और ग्रामीण सरकारी बैंक के माध्यम से तमिलनाडु के किसानों को ₹30,000 करोड़ रुपये देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

श्री शाह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने 2019 में मत्स्य पालन विभाग का गठन किया और ब्लू रिवोल्यूशन शुरू किया। इसका सबसे बड़ा फायदा तमिल नाडु के मछुआरों को होने वाला है। 2014-15 से लेकर 2020 तक 545 करोड़ों रुपए केंद्र सरकार द्वारा मछुआरों के लिए भेजा जा चुका है। समुद्री और अंतर्देशीय मछली पालन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हेतु मोदी सरकार ने अलग से 20000 करोड़ रुपये दिए हैं। जब निर्मला सीतारमण जी रक्षा मंत्री थीं, तब तमिलनाडु में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की गई जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलने वाला है। सागरमाला योजना के तहत तमिलनाडु में दो लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट आया है। मदुरै में 1264 करोड़ रुपए की लागत से एम्स का भूमि पूजन हो चुका है। ईस्ट कोस्ट रोड 13,795 करोड़ रुपए की लागत से बनना शुरू हो चुका है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि चेन्नई-मदुरै रूट पर तेजस एक्सप्रेस जो कि चेन्नई में ही बनी है, का चलना शुरू हो चुकी है। चेन्नई रेलवे स्टेशन का नाम महान एमजीआर के नाम से रखने का काम भी मोदी सरकार ने ही किया है। पहले तमिलनाडु में रेलवे स्टेशन पर घोषणा अंग्रेजी में ही सुनाई पड़ती थी, अब पूरे तमिलनाडु में तमिल भाषा में भी रेलवे की घोषणा सुनाई देती है, यह व्यवस्था भी मोदी सरकार ने ही की है।

श्री शाह ने कहा कि तमिलनाडु में एक ऐसी सरकार चाहिए जो केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करे और राज्य को विकास के पथ पर और तेजी से गतिशील करे। इसके लिए हमें डबल इंजन की सरकार चाहिए। अभी हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री एल. मुरुगन जी वेल यात्रा लेकर निकले। यह हमारे लिए अत्यंत दुख की बात है कि हमारे उत्सवों, हमारी संस्कृति एवं हमारी परंपरा के लिए हमें आंदोलन करना पड़ रहा है। तमिलनाडु में एक ऐसी सरकार बनाइये जहां किसी और मुरुगन को वेल यात्रा न निकालना पड़े। यह वेल यात्रा तभी सफल मानी जायेगी जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु की जनता को फैसला करना है कि राजा-महाराजाओं के बेटे-बेटियों को शासन करने के लिए वोट देना है या तमिल नाडु के विकास के लिए वोट देना है। तमिलनाडु की जनता को फैसला लेना है कि उदयगिरि को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट करना है या तमिलनाडु के मछुआरों के कल्याण के लिए मतदान करना है। तमिलनाडु की जनता को इस बार यह निर्णय लेना है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट देना है या तमिल नाडु की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए वोट करना है।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: