Salient points of speech of Hon’ble Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah while addressing public rallies in Sambalpur, Kendujhar & Dhenkanal, Odisha

Press | May 21, 2024

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा ओडिशा के संबलपुर, केंदुजहर, ढेंकनाल और पुरी में आयोजित जनसभाओं में दिए गए उद्बोधन केमुख्य बिंदु

 

5 चरणों के चुनाव में मोदी जी 310 सीटें जीत चुके हैं, छठे और सातवें चरण में 400 पार होने जा रहा है


ओडिशा वासी 400 पार कराने के साथ विधानसभा में भी 75 से ज्यादा कमल खिलाने जारहे हैं


उत्कल भूमि पर शासन कोई बाबू नहीं उत्कल भूमि की संतान ही करेगी, जो ओडिया भाषा में बात कर सके


ओडिशा के पास सब कुछ मौजूद है, बस मेहनत करने वाले मुख्यमंत्री की कमी है, भाजपा इस कमी को पूरा करेगी


खनिज संपदा से परिपूर्ण उत्कल भूमि को नवीन बाबू के अफसर लूट रहे हैं


भाजपा सरकार बनी तो रत्नभंडार के एक-एक आने का हिसाब सामने ला देंगे


जो सरकार रामोत्सव न मनाने दे, उसे वोट मांगने का अधिकार नहीं

 

माननीयकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज मंगलवार को ओडिशा के संबलपुर, केंदुजहर, ढेंकनाल और पुरी में आयोजित जनसभाओं को संबोधितकरते हुए बीजेडी की सरकार पर उड़िया भाषा और संस्कृति को महत्व न देने को लेकर जमकरनिशाना साधा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री व संबलपुर से लोकसभाप्रत्याशी श्री धर्मेन्द्र प्रधान, भुवेश्वर से प्रत्याशी श्रीमती अपराजिता सारंगी, बालेश्वर प्रत्याशी श्री प्रताप सारंगी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मनमोहन सामल, ग्रामीण विकास मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, क्योंझर लोकसभा प्रत्याशी श्री अनंत नायक, ढेंकनाल लोकसभा प्रत्याशी श्री रुद्र नारायण पैनी,पुरी से भाजपा प्रत्याशी डॉ संबित पात्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं अन्य पदाधिकारीगणउपस्थित रहे।

 

केंद्रीयगृह मंत्री ने कहा कि 25 साल के बाद ओडिशा की भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के आधार पर ओडिशा में सरकार बनने जारही है। मैं जहां भी जाता हूं लोग कहते हैं कि हमारे सांसद को मंत्री बना देना, लेकिन संबलपुर की जनता को आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदीजी ने बना बनाया मंत्री प्रत्याशी के रुप में दे दिया है। पूरे देश में 5 चरणों के चुनाव पूरे हो चुके हैं और 5 ही चरणों में श्री नरेन्द्र मोदी जी 310 सीटें पार कर गए हैं, छठा और सातवां चरण 400 पार करनेके लिए है। देशभर के लिए सिर्फ 400 पार का लक्ष्य है लेकिन ओडिशा की जनता को विधानसभा में भी 75 से अधिक सीटों पर भाजपा को विजयी बनाकर कमल खिलानाहै। यह चुनाव एक ओर देश को सुरक्षित, समृद्ध करने और आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनानेका चुनाव है, वहीं दूसरी ओर ओडिशा को समृद्ध प्रदेश बनाने का चुनाव है। उड़िया भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के सम्मान को पुनर्स्थापित करने का चुनाव है। महाप्रभु जगन्नाथकी परंपराओं को जीवित करने व सम्मान देने का चुनाव है।

 

श्री शाहने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हमेशा उड़िया भाषा और संस्कृतिका गौरव बनाए रखा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने ओडिशा के गरीब आदिवासी घर की बेटीको देश का राष्ट्रपति बनाकर समग्र ओडिशा का सम्मान करने का कार्य किया है। पूर्व प्रधानमंत्रीश्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया था और आदरणीय श्री नरेन्द्रमोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। कांग्रेसकी सरकार में केन्द्र का आदिवासी कल्याण बजट सिर्फ 85 हजार करोड़ रुपए था लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसेबढ़ाकर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए किया है। माननीयप्रधानमंत्री जी ने आदिवासी बच्चों के लिए 740 एकलव्य विद्यालय बनाए और 40 हजार आदिवासी शिक्षकों कीभर्ती की। माननीय प्रधानमंत्री जी ने सिकल सेल एनीमिया समाप्त करने के लिए मिशन शुरूकिया है ताकि 10 वर्षों बाद एक भी आदिवासीबच्चे को सिकल सेल न हो। आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंडकी रचना की और 85 हजार करोड़रुपए आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए दिए हैं। दिल्लीमें आयोजित जी-20 में विश्व भर से आए नेताओंके लिए सजाए गए स्वागत स्थान पर ओडिशा के कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर लगाकर ओडिशाको पूरी दुनिया में प्रसिद्ध करने का कार्य यशस्वी श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।ओडिशा की सरकार महान पाइका विद्रोह को भुलाने का कार्य कर रही है जबकि माननीय प्रधानमंत्रीजी ने पाइका संग्राम के लिए सिक्का और डाक टिकेट जारी किया है। नवीन बाबू ओडिशापर बाबूशाही थोप रहे हैं और ओडिशा की जनता, संस्कृतिऔर अस्मिता का अपमान कर रहे हैं। इस महान उत्कल प्रदेश पर कोई तमिलबाबू शासन नहीं करसकता, ओडिशा पर शासन ओडिशा का पुत्र ही करेगा जो उड़िया भाषामें बात कर सके और महाप्रभु जगन्नाथ की परंपराओं को आगे बढ़ाएगा। बीजेडी सरकार आस्थाऔर श्रद्धा के केंद्र जगन्नाथ मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने के नाम पर उसका अपमान कररही है, मठ मंदिरों को तोड़ा जा रहाहै, जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वारनहीं खोले जाते और रथ यात्रा को भी बंद करने की पूरी साजिश की गई थी। ओडिशा देश भर में सबसे समृद्ध राज्य है लेकिन इसके बावजूद सबसे गरीब जनता इसीप्रदेश की है। खनिज संपदा से भरी उत्कल भूमि को नवीन जी के ‘बाबू’ लूटने का कार्य कररहे हैं। भाजपा ऐसा ओडिशा बनाना चाहती है, जहां केएक भी युवा को अपनी पत्नी और बूढ़े मां-बाप छोड़करकिसी और राज्य में मजदूरी करने न जाना पड़े, उसे अपनेप्रदेश में ही काम मिल जाए।

 

केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि ओडिशाबहुत सुंदर स्थान है, यहां एक लंबी समुद्री सीमा है, खनिज संपदा का अंबार है और मेहनती युवा हैं, बस यहां एक मेहनत करने वाले मुख्यमंत्री की कमी है।ओडिशा की जनता यहां भाजपा की सरकार बना दे, तो भाजपा मेहनत करने वाला युवा को मुख्यमंत्रीबनाकर ओडिशा को समृद्ध बनाएगी। बीजद सरकार ने पश्चिमी क्षेत्र के साथ हमेशा से ही अन्यायकिया है। समग्र ओडिशा का विकास हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव प्रतिबद्ध है।यहां आज भी 27 लाख परिवारों के पास घर नहींहै। आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जब पानी देना शुरू किया तो उसके पहले तक सिर्फसाढ़े 3 प्रतिशत लोगों के पास ही यहां पानी था और आज भी 26 लाख परिवारों के पास पानी नहीं है। आज भी 6400 गांव सड़क से कटे हुए हैं,8000 स्कूल बंद हो गए हैं और विकास के पायदानईज आफ डूइंगमें ओडिशा 29वें नंबर पर है। ओडिशा में नवीन बाबू की सरकार झोलासरकार है, क्योंकि जब आदरणीय प्रधानमंत्रीजी गरीब के लिए 5 किलो अनाज देते हैं तो नवीनबाबू उसपर अपनी फोटो वाला झोला लगाकर गरीबों को देते हैं। नवील बाबू झोले से पेट नहींभरता है। अनाज तो श्री नरेन्द्र मोदी दे ही रहे हैं, अगर आपको जरा भी शर्म है तो झोले के मूल्य जितना चावलही आप देते तो गरीबों का भला हो जाता। नवीन बाबू ने 25 वर्षों में ओडिशा को पीछे छोड़ दिया। ओडिशा से ढ़ेर सारे लोग रोजगार के लिएदेशभर में जाते हैं और इसीलिए श्री नरेन्द्र मोदी वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना लेकर लाए हैं ताकि प्रदेश से पलायन करके काम करने गए गरीबयुवा कहीं भी नि:शुल्क राशन ले सकें और उनके मां-बाप को ओडिशा में भी राशन मिलता रहे। नवीन बाबू यहयोजना लागू नहीं करते हैं और बीच के अधिकारी उस राशन को गायब कर देते हैं। नवीन बाबूकी सरकार में यहां स्वास्थ्य योजनाएं, शिक्षाऔर इंफ्रास्ट्रक्चर सब कुछ डिरेल हो चुका है। नवीन बाबू जवाब दें, रत्न भंडार की चाबियां कहां गुम हो गईं? नकली चाबी बनाई गई है या नहीं? नकली चाबी से रत्न भंडार खोला गया या नहीं खोला गया? और रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट को क्यों छिपा कर रखाहै? ओडिशा की जनता भाजपा सरकार बना दे, जिन्होंने रत्न भंडार में डाका डाला है उन्हें 100दिन के अंदर भाजपा सीधा कर देगी। मोदी जी ने संकल्प लिया है, समृद्ध ओडिशा, स्वाभिमानी ओडिशा और सबसे आगे ओडिशा।  

 

श्री शाहने कहा कि ओडिशा की जनता भाजपा की सरकार बना दे, तो भाजपा प्रभु जगन्नाथ के रत्न भंडार की पाई-पाई का हिसाब विज्ञापन के माध्यम से ओडिशा की जनता के सामने रखेगी। पूरे रत्नभंडार का मूल्यांकन रिजर्व बैंक आफ इंडिया से करवाकर उसे सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के 90 दिनों के अंदर हम हर बीड़ी कामदार और तेंदूपत्ता के प्रोविडेंट फंड जो मिसमैचहुए हैं, उनको सही कराने का कार्य कियाजाएगा। भाजपा की सरकार संबलपुर के मजदूरों के लिए 500 बेड के अस्पताल को मेडिकल कॅालेज के साथ बनाने का कामकरेगी। आदिवासियों की जमीन बेचने के काम को मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज परपेसा कानूनको यहां पर भी जमीन पर उतारने का काम भाजपा सरकार करेगी। संबलपुर में तेल और गैस क्षेत्र में 10 वर्षों में 2.5 लाख करोड़ को निवेश हुआ है, बलांगीर में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट लगाया गया, झारसुगुड़ा में नया उत्पादन डिपो बना, पारादीप रिफाइनरी 1500करोड़ रुपए का आय प्रतिवर्ष दे रही है,1500 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाया गया, सम्बलपुर में आईआईएम बना, भुवनेश्वर में आईआईटी बने, राउलकेला में एनआईटी बनाए गए और 600 करोड़ की लागत से केन्द्रीय विश्वविद्यालय कोरापुट कोविश्वस्तरीय बनाने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। ओडिशा में मेडिकल साइंस को भी उड़ियाभाषा में पढ़ाने की शुरुआत भाजपा सरकार करेगी। भाजपा ने संकल्प पत्र घोषित किया है कि 18 महीने में चिट फंड के सारे आरोपियों को जेल की सलाखोंके पीछे डाला जाएगा, भाजपा सरकार 3100रुपए प्रति क्विंटल के भाव से किसानों का धान खरीदकर 48 घंटे में खाते में पैसे जमा करने का कार्य करेगी, माताओं-बहनों को सुभद्रा योजना के तहत 50 हजार का नकद बाउचर दो वर्षों में मिलेगा, 25 लाख लखपती दीदी बनाई जाएंगी और साथ ही हर मछुआरे को 10 हजार का वार्षिक भत्ता देने का कार्य भाजपा सरकार करेगी।हर बुनकर को 3 हजार रुपए की बुनकर निधि दी जाएगी, 1.5 लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी देनेका कार्य भाजपा सरकार करेगी। राउलकेला, संबलपुर, परादीप और धामरा में औद्योगिक कॉरिडोर बनेगा, भुवनेश्वर, राहुलकेला, ब्रह्मपुर और बालेश्वर में आईटी पार्क बनेगा, 15 लाख गरीबों को घर दिया जाएगा।

 

केंद्रीयगृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टीने 70 सालोंसे राम मंदिर के निर्माण को रोककर रखा था लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने अपने दूसरे कार्यकाल में ही केस भी जीता, भूमिपूजन भी किया और 24 जनवरीको भव्यता के साथ श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। पूरा देश जब राम उत्सव में लीन था तब ओडिशा की बीजू जनता दल की सरकार राम उत्सवमें राम भक्तों को हिस्सा लेने से रोक रही थी। ओडिशा की जनता यदि इस बार भाजपा की पूर्णबहुमत की सरकार बना दे तो भाजपा ओडिशा का भविष्य संवारने का कार्य करेगी। माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने इश देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का कार्य किया है। कश्मीरमें धारा 370 इतने सालों से बनी हुई थीजिसकी वजह से आतंकवाद बढ़ता था, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेधारा 370 को समाप्त कर देश को आतंकवाद से मुक्त करने का कार्यकिया है। कांग्रेस कहती है कि पाक अधिकृत कश्मीर की बात मत करिए, पकिस्तान के पास एटम बम है। राहुल गांधी और कांग्रेसको डरना है तो डरे, पाक अधिकृत कश्मीर भारत काहै और भारत उसे लेकर रहेगा। कांग्रेस और बीजेडी वाले देश को कोरोना जैसी महामारीसे नहीं बचा सकते, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब नहीं दे सकते और चंद्रयानको चंद्रमा तक नहीं पहुंचा सकते। यह काम सिर्फ और सिर्फ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ही कर सकते हैं।

 

श्री शाहने ओडिशा की जनता से निवेदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नवीन बाबू ने ओडिशा के लिएकुछ भी नहीं करते हैं और बाबूशाही ही ओडिशा को चला रही है, इसलिए इस बार जनता को ओडिशा के ही धरती पुत्र को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए क्योंकिबाबूशाही से शासन नहीं चलता है और यह काम सिर्फ भाजपा की सरकार ही कर सकती है। श्रीअमित शाह ने स्थानीय भाजपा विधायक और सांसद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकरदेश व ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की।

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: