Press | Apr 11, 2024
केन्द्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताश्री अमित शाह द्वारा मध्य प्रदेश के मंडला और कटनी में आयोजित जनसभाओंमें दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
इंडी अलायंस काएकमात्र मकसद है अपने परिवार को आगे बढ़ाना जबकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी का मकसद है दलित और पिछड़ों को आगे बढ़ाना।
मोदी जी ने2014 में आते ही कहा था कि मेरी सरकार गरीबों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की सरकारहै।
कांग्रेस के शासनमें कभी भी एक गरीब आदिवासी को राष्ट्रपति का पद नहीं दिया गया। मोदी जी ने ओडिशा कीगरीब आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू को महामहिम का पद देने का काम किया।
पिछले 10 सालोंमें सैकड़ों एकलव्य स्कूल बनाकर आदिवासी बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की नींव डालने काकाम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।
पिछले 10 साल मेंदेश की अर्थव्यवस्था को 11वें नबर से 5वें नंबर पर लाने का काम मोदीजी ने किया है।
कांग्रेस वालेकहते हैं कि मध्य प्रदेश, राजस्थान या देश के बाकी हिस्सों का कश्मीर से क्या वास्ताहै?
मोदी जी ने माताओं-बहनोंको लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देकर नारी शक्ति का सम्मान किया है।
देश की जनता कावोट महान भारत की रचना करने वाले मोदी जी के लिए होना चाहिए।
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज गुरुवारको मध्य प्रदेश के मंडला और कटनी में आयोजित विशाला जनसभाओं को संबोधित किया और जनतासे मध्य प्रदेश की सभी की सभी लोक सभा सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने का आह्वानकिया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्षएवं खजुराहो से भाजपा प्रत्याशी श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीकैलाश विजयवर्गीय एवं श्री प्रह्लाद पटेल तथा मंडला से भाजपा प्रत्याशी श्री फग्गनसिंह कुलस्ते सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
कांग्रेस द्वाराभ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति करने पर निशाना साधाते हुए श्री शाह ने कहा किआगामी लोकसभा चुनाव में एक ओर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्वमें भाजपा और एनडीए है, वहीं दूसरी तरफ परिवारवादएवं भ्रष्टाचार वाला इंडी गठबंधन है। माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का उद्देश्य गरीब, आदिवासी और पिछड़े समाज के प्रत्येकव्यक्ति का उत्थान करना है, जबकि विपक्षी गठबंधन एवं कांग्रेस पार्टी का एकमात्र लक्ष्यपरिवार को आगे बढ़ाना है।
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि जब 2014 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने सत्ता में आते ही गरीब, दलित और पिछड़ों के विकास का संकल्प लिया था और मीडियाने इस संकल्प पर कटाक्ष किए। लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशलनेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है।भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में 95 लाख किसानोंको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया है, 70 लाख महिलाओं के घर में नल सेजल पहुंचाया है, 4 करोड़ गरीबों का 5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा मुहैयाकराया है, 80 लाख घरों में शौचालय बनाए है, 83 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया हैऔर 42 लाख गरीबों को आवास दिया है। भाजपा सरकार ने पूरे देश में 80 लाख लोगों कोप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नि:शुल्क खाद्यान्न प्रदान किया है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब कल्याण के अनेक काम किए हैं।
कांग्रेस को आदिवासीविरोधी बताते हुए श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों के शासन में जनजातीय समुदायके लिए कुछ नहीं किया, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पहली बारएक आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बनाकर सम्मान दिया। कांग्रेस ने जनजातीय समुदाय के साथ सिर्फ धोखा किया है, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जीकी भाजपा सरकार में पहली बार जनजातीय मंत्रालय का गठन किया गया और उसके बाद माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बिरसा मुंडा जयंती को “आदिवासी गौरव दिवस” के रूप में मनाना शुरूकिया। भाजपा सरकार ने पेसा अधिनियम को सबसे पहलेमध्य प्रदेश में धरातल पर लागू किया है। भाजपासरकार ने सैकड़ों एकलव्य विद्यालय बनाए हैं, आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए लगभगएक लाख करोड़ रुपए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड के रूप में आवंटित किए हैं। कांग्रेस ने “डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड” की जगह “डायनेस्टी मैनेजमेंट फंड” बनाया। माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी चाहते हैं कि देश आगे बढ़े, लेकिन इंडी गठबंधन के नेता चाहते हैं उनकेबेटे-बेटी आगे बढ़ें। ममता बनर्जी, शरद पवार, स्टालिन और सोनियासहित इंडी गठबंधन के तमाम नेता अपने बेटे-बेटी को सत्ता तक पहुंचाना चाहते हैं। सिर्फअपने परिवार का भला सोचने वाले नेता कभी देश के गरीब, युवा, वंचित और महिला के हितकभी नहीं सोच सकते। देश के गरीब, युवा, वंचित और महिला के हित में सिर्फ माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी ही सोच सकते हैं। भाजपा सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। भाजपासरकार में देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुँच गयीहै। भाजपा सरकार वर्ष 2027 तक भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएगी।
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने55 वर्षों तक राम मंदिर के मुद्दे को लटकाया, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने अपने कार्यकाल में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करवाकर 500 वर्षों की प्रतीक्षाको खत्म किया है। राम लला 500 वर्षों के बाद राम नवमी अपने भव्य महल में मनाएंगे।भाजपा सरकार में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर, सोमनाथ मंदिर नवीनीकरण औरमहाकाली मंदिर की पुनर्स्थापना सहित अनेक मंदिरों की पुनर्स्थापना की गई है। कांग्रेस नेता कश्मीर को भारत के अन्य राज्योंसे जोड़ने पर सवाल उठाते हैं, लेकिन कांग्रेसये भूल गई की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धारा 370 हटाकर कश्मीरको हमेशा के लिए भारत का एक अटूट हिस्सा बना दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में आतंकवाद और नक्सलवाद पूरे देशको डस रहा था, लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मध्य प्रदेश सहितपूरे देश से नक्सलवाद लगभग समाप्त कर दिया है।
श्री शाह ने कहाकि कांग्रेस शासन में आए दिन देश में आतंकवादी हमले होते थे, लेकिन कांग्रेस आतंकवादियोंपर कोई कार्रवाई नहीं करती थी। लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी केनेतृत्व में भाजपा सरकार ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियोंका सफाया किया। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्वमें भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचनेवाला विश्व का पहला देश बना और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इसकानाम शिव-शक्ति पॉइंट रखा ,जिसे पूरे विश्व में सराहा गया। माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने जी-20 का सफल आयोजन कर पूरे विश्व में अपना कूटनीतिक परचमलहराया है।
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछले 2 दशकमें मध्यप्रदेश में श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास की गंगा बही है। भारतीयजनता पार्टी के शासन में मध्यप्रदेश में 906 किमी का नर्मदा एक्सप्रेसवे, 3000 करोड़की लागत से रेलवे लाइन और आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया। इसके अलावाजनजातीय कृषि उपज जैसे कोदो, कुटकी, रागी, मक्का को मिलेट के नाम से दुनिया भर मेंप्रसिद्धि दिलाई, हेलन सिंचाई परियोजना केतहत 12 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया, चिंकी बोरास बराज बहुउद्देशीय परियोजना,सिवनी में 210 करोड़ का राजमार्ग, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला में मेडिकल कॉलेज बनवाए।
श्री शाह ने कहाकि कांग्रेस ने 70 वर्षों तक पूरे देश को जातिवाद,परिवारवाद और भ्रष्टाचार में बांटे रखा, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ने देश में से जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीने देश में सिर्फ चार जातियां मानी हैं जो गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 12 लाखकरोड़ रुपए के घोटाला किए और जब उनके ऊपर कार्रवाई हो रही है, तो उन्हें समस्या होरही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर भ्रष्टाचारी को जेल में डालनेऔर जनता को उनकी पाई-पाई लौटाने का संकल्प लिया था, जिसे वे आज चरितार्थ भी कर रहे हैं। कांग्रेसनतृत्व वाली यूपीए सरकार ने अपने 10 वर्ष के शासन में मध्यप्रदेश को मात्र 1 लाख99 हजार करोड़ रुपए आवंटित किया, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीकी सरकार ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में 7 लाख 74 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
केन्द्रीय गृहएवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि “विकसित भारत” के संकल्प को पूरा करने के लिए माननीयप्रधानमंत्री को एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनाना जरुरी है। देश की माताओं - बहनों को संसद में 33% का आरक्षणदेकर महिलाओं को सशक्त बनाने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मंडला कीजनता का आशीर्वाद जरूर मिलना चाहिए। श्री अमित शाह ने हुंकार भरते हुए जनता सेभाजपा को 29 सीटों पर जीत हासिल करवाने और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी को एक फिर से प्रधानमंत्री बनाने और 400 से अधिक सीटों पर विजयी बनाने का आग्रहकिया।