Salient points of speech of Hon’ble Union Home Minister & Minister of Cooperation Shri Amit Shah while addressing public rallies in Kushinagar, Salempur & Chandauli, Uttar Pradesh

Press | May 27, 2024

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, सलेमपुर और चंदौली में आयोजित जनसभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्यबिंदु

 

4 जून को भाजपा की प्रचंड जीत होगी और राहुल बाबा के लोग EVM पर ठीकरा फोड़ते हुए नजर आएँगे


सपा के समय हुए सहारा घोटाले की एक-एक पाई वापस जनता को लौटाई जाएगी...यह मोदीकी गारंटी है


अखिलेश यादव की पार्टी सहारा घोटाले के फंड से चलती थी


कांग्रेस की हार का ठीकरा खरगे जी पर फूटने वाला है


भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं आने देगी


भाजपा 400 पार, कांग्रेस 40 सीट में सिमट रही है और अखिलेश को 4 सीट भी नहीं मिल रही है


अगर गलती से इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो: धारा 370, तीन तलाक को वापस लाएँगे, PFI पर से बैन हटाएँगे, आतंकवादियों से बातचीत करेंगे और राम मंदिर पर बाबरीताला लगा देंगे


माननीयकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज सोमवारको उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, सलेमपुर और चंदौली में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए समाजवादीपार्टी की अराजक सरकार तथा कांग्रेस के तुष्टीकरण की जमकर आलोचना की और साथ ही पूरेदेश में पुनः कमल खिलाने की अपील की। इन कार्यक्रमों के दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्षश्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री आर. पी. एन. सिंह, बलियानिवर्तमान सांसद श्री वीरेन्द्र सिंह, कुशीनगरप्रत्याशी श्री विजय कुमार दुबे, सलेमपुर प्रत्याशी श्री रवींद्र कुशवाहा, चंदौली प्रत्याशी श्री महेन्द्र नाथपांडेय सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।  

 

श्रीशाह ने कहा कि कुशीनगर की पवित्र भूमि को गौतम बुद्ध ने परिनिर्वाण के लिए चुना औरकुशीनगर को रामायण काल में भगवान राम के पुत्र कुश की राजधानी भी कहा गया है। आज नकेवल भारत बल्कि पूरी दुनिया भगवान बुद्ध द्वारा दिए गए उपदेशों पर चल रही है। देशमें 6 चरण के मतदान सम्पन्न हो चुकेहैं और 5 चरण के आंकड़ों के अनुसार माननीयप्रधानमंत्री श्री मोदी जी 310 सीटेंपार कर चुके हैं और 7वें चरण तक 400 सीटें पार करेंगे। 4 जून को राहुल बाबा की पार्टी 40 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी और अखिलेश बाबू तो 4 सीटें भी पार नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि चंदौलीआदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कर्मभूमि है और माननीय रक्षा मंत्रीश्री राजनाथ सिंह की जन्मभूमि है।

 

केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कहा कि देश की जनता ने तय कर लिया है कि आगामी 5 वर्षों तक माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्रीबनेगें। 4 जून को भाजपा सरकार और एनडीए की जीत सुनिश्चित है।4 जून को चुनावी नतीजे आने के बाद दोपहर को कांग्रेसपार्टी के लोग प्रेसवार्ता करके ईवीएम को ही दोष देंगे। कांग्रेस की हार का ठीकरा भाई-बहन पर नहीं, बल्कि खड़गे साहब पर फूटेगा। एक ओर अति पिछड़े घर में जन्मे माननीय प्रधानमंत्री जी हैं जिन्होंनें पूरेदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है और दूसरी ओर चांदी की चम्मच के साथ जन्मे शहजादेराहुल बाबा और अखिलेश हैं जिनको पूर्वांचल की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। अखिलेशऔर राहुल बाबा कभी पूर्वांचल की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते। एक ओर माननीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं, जिन पर 23 साल तक राजनीति में रहने के बाद भी 25 पैसे का आरोप नहीं है, वही दूसरी ओर 10 वर्षों में 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले करने वाले शहजादे हैं। एक ओर परिवारवादियों का गठबंधन है जिनका उद्देश्यअपने बेटे-बेटियों को सत्ता तक पहुंचानाहै और अपने बच्चों के लिए सत्ता की राजनीति करने वाले लोग कभी जनता का भला नहीं करसकते। जनता का भला सिर्फ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी ही कर सकते हैं क्योंकि 140 करोड़ की जनता ही उनका परिवारहै।  राहुलबाबा को इस देश का मौसम रास नहीं आता है इसलिए वह हर महीने में छुट्टी पर बैंकॉक चलेजाते हैं वहीं दूसरी ओर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जो 23 वर्ष से एक भी छुट्टी लिए बिना, दीपावली के दिन भी देश के जवानों के साथ मिठाई खाकरत्यौहार मनाते हैं। इन दोनों के बीच पूर्वांचल की जनता को चुनाव करनाहै- एक ओर चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुएअखिलेश यादव और राहुल गांधी हैं दूसरी ओर चाय वाले के परिवार में पैदा होने वालीआदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं।

 

श्रीशाह ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि कुशीनगर चीनी के कटोरे के नाम से प्रसिद्धथा, लेकिन सपा और बसपा की सरकारमें चीनी मिलें बंद कर दी गई। 20 बंद चीनी मिलों को फिर से शुरू करने का काम श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकारने किया है और साथ ही पांच नई मिलें बनाने का काम भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार नेकिया। इसके साथ-साथ 38 चीनी मिलों की क्षमता में वृद्धि की और गन्ने की बुआईका क्षेत्रफल 9 लाख हेक्टेयर बढ़ाने का काम किया है। 1995 से 2017 तक सपा और बसपा की सरकारोंमें 23 हजार करोड़ का भुगतान हुआ था लेकिन भाजपा सरकार ने 2017 से 2024 के कार्यकाल में 2 लाख 50 हजार करोड़ का भुगतान कियाहै। आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार एथेनॉल पॉलिसी लेकर आई। पहले उत्तर प्रदेशमें 42 करोड़ लीटरएथेनॉल बनता था, आज 156 करोड़ लीटर एथेनॉल बन रहा है। मोदी सरकार ने 20 प्रतिशत ब्लेन्डिंग का नियम बनाकर पेट्रोल-डीजल का आयात बिल घटाने के साथ साथ किसानों की आय बढ़ानेका काम भी किया।  

 

केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ के आधार पर सत्ताचलाने वाले इंडी गठबंधन के लोग मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात करते हैं। कर्नाटकऔर हैदराबाद में कांग्रेस सरकार ने पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुस्लिमोंको आरक्षण दिया है। बंगाल में भी इसी प्रकार से आरक्षण लागू करने का प्रयास किया गयाथा लेकिन हाईकोर्ट ने उसपर रोक लगा दी। मुस्लिम आरक्षण संविधान सम्मत नहीं है लेकिनकांग्रेस सरकार अपने वोटबैंक को जिंदा रखने के लिए आरक्षण की बात करते हैं। जब तकदेश में भाजपा सरकार है कोई भी पिछड़े वर्ग के आरक्षण को हाथ नहीं लगा सकता। देश मेंजब तक एक भी सांसद भारतीय जनता पार्टी का है, धर्म के आधार पर आरक्षण को देश में नहीं आने दिया जाएगा।

 

श्रीशाह ने कहा कि इंडी गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद का चेहरा नहीं है और शरद पवार, ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, उद्धव ठाकरे एवं राहुल गांधीमें से कोई भी नेता प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है। इंडी गठबंधन के नेता हर वर्ष अलगप्रधानमंत्री बनाने की बात करते हैं। विश्व का नेतृत्व कर रहे भारत का प्रधानमंत्रीइस तरह से नहीं बन सकता। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में आए दिन देशमें आतंकी हमले होते थे लेकिन कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर पाती थी परन्तु माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की एवंउरी और पुलवामा का करारा जवाब दिया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया, कोरोनाकाल में पूरे देश का ध्यान रखा, आतंकवाद एवं नक्सलवाद को समाप्त किया, गरीबों को घर, शौचालय, नल से जल, स्वास्थ्यबीमा एवं और निशुल्क अनाज दिया है इसीलिए पूरा देश आज फिर एक बार मोदी सरकार के नारेलगा रहा है। इंडी गठबंधन धारा 370 एवं तीन तलाक बहाल करना, पीएफआई से प्रतिबंध हटाना और राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाना चाहता है। समाजवादीपार्टी की सरकार ने कारसेवकों पर गोली चलाई थी और ये चुनाव कारसेवकों पर गोली चलानेवाले एवं राम मंदिर बनाने वालों के बीच का चुनाव है। सपा औरकांग्रेस ने 70 वर्षों तक राम मंदिर के मुद्देको लटकाए रखा लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने दूसरे ही कार्यकालमें श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करके उन्हें भव्य राम मंदिर में विराजमान कर दिया।राम मंदिर के अलावा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने औरंगजेब द्वारा खंडितकाशी विश्वनाथ मंदिर का भी पुनरुद्धार किया है और सोमनाथ मंदिर के भी स्वर्ण जड़ितहोने का कार्य शुरू कर दिया है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनताकी आस्था, धर्म और संस्कृति का पुनर्जागरणकिया है।  

 

केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, पाकिस्तान के परमाणु बम का डर दिखाकर भारत को पाकिस्तान से पाक अधिकृत कश्मीरन मांगने की नसीहत दे रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी किसी से नहीं डरती है एवं पाकअधिकृत कश्मीर भारत का है, भारत का रहेगा और उसे भाजपाभारत का अभिन्न अंग बनाकर रहेगी। अखिलेश यादव सहारा रिफंडपोर्टल की बात कर रहे हैं लेकिन 85 हजार करोड़ रुपए का सहाराघोटाला स्वयं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में हुआ था। अखिलेश यादवकी पार्टी सहारा के फंड से चलती थी और उन्होंने ही सहारा की लूट को बढ़ावा दिया, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने तो रिफंडदेने की शुरुआत कर दी है। सहकारिता घोटाले का मामला सर्वोच्च न्यायालय में हैमगर भाजपासरकार ने 3.5 करोड़पीड़ितों को 85 हजार करोड़रुपए वापस देने का संकल्प लिया है।

 

श्रीशाह ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में “एक जिला- एक माफिया हुआ करता था लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद कोई माफिया नहीं दिखाईदेता है। श्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की है और केन्द्रकी भाजपा सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट- वन प्रोडक्ट योजना लागू कर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। भाजपा सरकार ने 1600 करोड़ रुपए की लागत से 460 योजनाएं शुरू की हैं, नेशनल हाइवे- 28 का चौड़ीकरण किया है और पंडोरामें मेडिकल कॉलेज, कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं प्रौद्योगिकीऔर कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण किया है। इसके अलावा कुशीनगर में प्रधानमंत्री ग्रामसड़क योजना के तहत 1 हजार किमी सड़क, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 52 हजार आवास, स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 5 लाख 70 हजार शौचालय, जल जीवन मिशन के तहत 5 लाख घरों मे नल से जल और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 5 लाख किसानों को 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष सहित कई विकास कार्य किए गए हैं। भाजपा सरकार ने बाढ़से बचाव के लिए 270 करोड़रुपए की लागत से योजना बनाई है और तीसरी बार सरकार बनते ही भाजपा इस योजना को लागूकर देगी जिससे बलिया और सलेमपुर के कटाव का प्रश्न सदैव के लिए समाप्त हो जाएगा। भाजपा प्रत्याशियों का हर वोट माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कोविजयी बनाने में अहम योगदान देगा। श्री शाह ने स्थानीय प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमतसे विजयी बनाकर देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आह्वान किया।

 

TTToggle Large Font Size

Share this post:

or Copy link: