Press | May 23, 2024
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज, संत कबीरनगर, अंबेडकर नगर और प्रतापगढ़ में आयोजित विशाल जनसभाओं में दिए गएउद्बोधन के मुख्य बिंदु
इस बारकांग्रेस 40 और सपा 4 सीट भी नहीं जीतने वाली
कांग्रेसकेवल गरीबों की बात करती है, लेकिन मोदी जीगरीबों के लिए काम करते हैं
एटम बमोंसे देश के मसले हल नहीं होते हैं, देश के मसले नेताके एटम बम जैसे वज्र इरादों से हल होते हैं, जो मोदी जीमें हैं
6 तारीख कोराहुल और अखिलेश छुट्टी पर जा रहे हैं
इंडीअलायंस का इरादा SC, ST, OBC के आरक्षण पर डाकाडालने का है
पहले यूपीमें कट्टे बनते थे अब मिसाइल बनती है
जब तक मोदीजी हैं SC,ST, OBC केआरक्षण को कोई छीन ही नहीं सकता
माननीयकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज बृहस्पतिवारको उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज, संत कबीरनगर और अंबेडकर नगर में आयोजित जनसभाओं कोसंबोधित करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की भ्रष्टाचार, परिवारवाद औरतुष्टिकरण की राजनीति पर जमकर निशाना साधा और मोदी सरकार के जनकल्याणकारी और विकासकार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रमों के दौरान मंच पर उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्षश्री भूपेन्द्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री संजय निषाद, सांसद श्री संजय सेठ, डुमरियागंज लोकसभा से प्रत्याशी श्री जगदंबिका पाल, संत कबीरनगर से लोकसभा प्रत्याशी श्री प्रवीण निषाद, अंबेडकर नगर से लोकसभा प्रत्याशी श्री रितेश पांडेय, प्रतापगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी श्री संगम लाल गुप्ता सहित पार्टी के अन्य नेतागणउपस्थित रहे।
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध ने समग्र विश्व को जीवन जीने का रास्तादिखाया है। भगवान बुद्ध ने अपने जीवन का एक बड़ा कालखंड काशी, श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर में बिताया था। भगवान बुद्ध ने भारत की संस्कृतिऔर विचार के साथ-साथ बौद्धी शब्द का सार पूरीदुनिया में पहुँचाने का काम किया। देश में हुए अब तक 5 चरणों के चुनावों में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी 400 में से 310 के आंकड़े पार कर गए हैं और इंडी अलायंस का सूपड़ा साफहो गया है। कांग्रेस पार्टी इस बार 40 सीटें भी पार नहीं कर पाएगी और अखिलेश यादव को 4 सीट भी नसीब नहीं होगी। इस चुनावमें श्री जगदंबिका पाल के नाम के सामने कमल के निशान को दिए हुए एक-एक वोट से वे सांसद बनेंगे और साथ ही आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी भी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
श्री शाहने कहा कि विपक्ष यह घमंडिया गठबंधन बनाकर आगे बढ़ा है, लेकिन इनके जीतने की दूर-दूर तक कोई भी संभावना नहीं है, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इस देश की जनताजानना चाहती है कि अगर विपक्षी गठबंधन को बहुमत मिलता है तो उनका प्रधानमंत्री कौनहोगा? अगर इंडी गठबंधन जीतती हैतो इनके पास कोई प्रधानमंत्री पद का कोई उम्मीदवार नहीं है, और उनका कहना है कि सभी लोग बारी-बारी से प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उन्हें यह समझना होगा कि ऐसे देश नहीं चल सकता है। इस देश को एक मजबूत नेतृत्वचाहिए और वह केवल आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ही कर सकते हैं। आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं, डट कर कोरोना का मुकाबला कर सकते हैं, भारत को आत्मनिर्भर बना सकते हैं और महान भारत की रचनाकर सकते हैं। 60 करोड़ गरीबों के जीवन में दीपकजलाने का काम केवल आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ही कर सकते हैं।
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेता केवल अपने परिवार केलिए राजनीति कर रहे हैं, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का परिवारभारत के 140 करोड़ देशवासी हैं जिनके लिएवे दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस वोटबैंक की तुष्टीकरण की राजनीति के चलतेइस कगार पर पहुँच गई है कि कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, ऐसा बोलकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को ताक पर रखने की बात करते हैं, लेकिन भाजपा पाकिस्तान के परमाणु बम से डरने वाली नहींहै। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। विपक्ष को समझना होगा कि परमाणु बम से मसले हल नहींहोते हैं, बल्कि एक नेता के वज्र इरादों से मसले हल होते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि एक देश में 2 संविधान, 2 झंडे और 2 प्रधान नहीं रह सकते है। कांग्रेस पार्टी ने कश्मीरसे धारा 370 को हटाने का भी विरोध कियाहै। राहुल गांधी का कहना था कि धारा 370 को समाप्त कर देंगे तो देशमें खून कि नदियां बह जाएंगी लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्वमें खून कि नदियां छोड़िए किसी में कंकड़ मारने का भी साहस नहीं है। आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त कर देश को सुरक्षितकिया है।
श्री शाहने कहा कि 10 वर्षों तक मनमोहन सिंह किसरकार में देश का अर्थतंत्र 11 वें स्थान पर था, लेकिन पिछले10 वर्षोंमें आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का अर्थतंत्र 11 वें स्थान से 5 वें स्थान पर पहुँच गया है और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जीके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का अर्थतंत्र विश्व का तीसरा सबसे बड़ाअर्थतंत्र बन जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन ने अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डाला है। हालही में, कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक फैसला सुनाया है जिसमें ओबीसी, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की सूची में पश्चिम बंगालसरकार द्वारा 180 मुस्लिमजातियों को शामिल करने और पिछड़े वर्ग का आरक्षण का अधिकार “वर्ग विशेष” को देने केफैसले को निरस्त कर दिया है। हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण का समर्थननहीं करता है। ममता बनर्जी ने कई मुस्लिम जातियों को बिना किसी सर्वे के ओबीसीमें शामिल कर दिया था, 2010 के बाद से जिन अल्पसंख्यकोंको ओबीसी सर्टिफिकेट जारी किए थे, उनको कलकत्ता हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। आदरणीयप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद अनुसूचितजाति, जनजाति और ओबीसी के आरक्षणपर कोई डाका नहीं डाल पाएगा यह मोदी कि गरंटी है।
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव वोटबैंक कि राजनीतिमें अंधे हो गए हैं, उन्हें यह भली भांति समझ लेनाचाहिए कि भाजपा धर्म के आधार पर वर्ग विशेष के आरक्षण को समाप्त कर देगी और अनुसूचितजाति, जनजाति व ओबीसी वर्ग को उनकाहक़ मिलेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी न केवलआरक्षण को सुरक्षित करते हैं बल्कि उन्होंने देश के लाखों गरीबों के लिए ढेरों कामभी किए हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पीएम आवास योजना के 4 करोड़ घरों का निर्माण करवाया है, 14 करोड़ गरीबों के घरों तक नल से जल पहुंचाया, 10 करोड़ गरीबों को गैस सिलेंडर दिया, 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो अनाज निःशुल्क मुहैया करवाया, 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का इलाज निःशुल्क मुहैया करवाया, 1 करोड़ माताओं-बहनों को लखपति दीदी बनाया, 12 करोड़ शौचालयों का निर्माणकिया और 11 करोड़ किसानों को किसान सम्माननिधि के तहत 6000 रुपए देने का काम किया है।उत्तर प्रदेश कि धरती से अनेकों लोग सेना में जाते हैं और देश कि सुरक्षा के लिए अपनीआयु का स्वर्णिम काल सीमा पर बिताते हैं। इंदिरा गांधी के शासन में सैनिकों ने वनरैंक, वन पेंशन कि मांग उठाई, जिसे बाद कि किसी भी सरकार ने पूरा नहीं किया, लेकिनआदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सैनिकों कि वन रैंक, वन पेंशन कि मांग को पूरा करके सैनिकों का सम्मान करनेका काम किया है।
श्री शाहने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार के समय अपराधियों का बोलबाला था, जो आम लोगों की जमीनों को हथियाने का काम करते थे। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रीश्री योगी आदित्यनाथ जी ने गुंडों को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम किया और प्रदेशको अपराध मुक्त किया है। पहले उत्तर प्रदेश में कट्टे बनाए जाते थे, मगर अब यहाँ के डिफेंस कॉरीडोर में तोप के गोले औरब्रह्मोस मिसाईल का निर्माण किया जा रहा है। पहलेउत्तर प्रदेश में गाड़ी चोरी करने वालों का गैंग काम करता था, मगर अब यहाँ गाड़ियों का विनिर्माण हो रहा है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश मेंमेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण किया गया है और बूचड़खानों की जगह पर गौशालाएं बनानेका काम किया है। घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। एक ओर उत्तर प्रदेशमें भ्रष्टाचार करने वाली सपा और यूपीए सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपए के घपले-घोटालों को अंजाम दिया है। वहीं दूसरी ओर 25 साल से संवैधानिक पद पर रहने के बावजूद भी जिनपर 25 पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है, ऐसे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। सपा के शासन में 6 हजार करोड़ पीएफ घोटाला,1500 करोड़ गोमती रिवर फ्रन्ट घोटाला, लैपटॉप घोटाला, नोएडा भूमि आवंटन घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, जल निगम घोटाला हुए। कांग्रेस पार्टी ने दरिया से लेकर आसमान तक सिर्फ घोटालेही किए है।
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि यह चुनाव दो खेमों में बंटा हुआ है। एक तरफ एनडीएका खेमा है, जो श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और दूसरी तरफ इंडीगठबंधन है, जो राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। ये चुनाव रामभक्तों परगोली चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों के बीच का चुनाव है। आतंकियों ने उरीऔर पुलवामा में हमला करने की गलती की, तो भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकरसर्जिकल और एयरस्ट्राइक करके आतंकियों का सफाया किया। कांग्रेस गरीबों की बात करतीहै। राहुल बाबा की दादी ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। एक गरीब चाय वाले के बेटे माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी ने जी मुफ्त राशन देकर देश के 80 करोड़ गरीबों का कल्याण किया।
श्री शाहने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सभी को नि:शुल्क टीका लगा कर कोरोना की महामारी से बचाया। महामारीके समय राहुल गाँधी और अखिलेश यादव जनता से टीका न लगाने बात करके अपनी ओछी राजनीतिका परिचय दिया। इस चुनाव में एक ओर पूरा परिवारवादी कुनबा है, जिसका उद्देश्य अपने बेटे-बेटियों को राजनीति में आगे बढ़ाना है। लालू जी अपनेबेटे को, स्टालिन अपने बेटे को और ममताअपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। सोनिया जी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्रीबनाना चाहती हैं, लेकिन नरेन्द्र मोदी जी कापरिवार देश के 140 करोड़ भारतीयहैं। कांग्रेस और सपा ने 70 साल तक राम मंदिर के निर्माण का कार्य अटककर रखा था। माननीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी के दूसरे कार्यकाल में राम जन्मभूमि केस का निर्णय भी आया, भूमि पूजन भी हुआ और जनवरी में रामलला जी की प्राणप्रतिष्ठा भी हो गई। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता वोटबैंक की राजनीति के चलतेराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं गए और उसका बहिष्कार किया। समाजवादीपार्टी ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और सैंकड़ों कारसेवकों को गोलियों से भून दियागया।
श्री शाहने कहा कि श्रवण धाम को अयोध्या का पूर्वी द्वार कहा जाता है, यही जगह है जहां प्रभु श्री राम के वनवास की नींव रखी गई और अगर प्रभु श्रीरामका वनवास न हुआ होता, तो रावण का वध भी नहीं हुआ होता। श्री रितेश पांडेय के जीतनेके बाद महाराज सुहेलदेव की बड़ी प्रतिमा लगाने का काम पूरा किया जाएगा। यह भूमि निषादराज की भूमि है जिन्होंने भगवान राम को गंगा पार कारवाई थी और आज उनकी मिलन स्थली परनिषादराज का स्मारक बन रहा है। कांग्रेस का कहना है कि इस देश के संसाधनों पर सबसेपहला हक देश के अल्पसंख्यकों का है, लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कहना है कि इस देश के संसाधनोंपर सबसे पहला हक दलित, आदिवासी, पिछड़ा समाज, गरीब और महिलाओं का है। मोदी जी ने अंबेडकरनगर के विकास के लिए अनेकों कामकिए हैं। अम्बेडकर नगर के कटका और बेवाना में 2 औद्योगिक गलियारे बनाए गए हैं, अकबरपुरमें 4 लेन सड़क बनी है, बाईपास की स्वीकृत की गई हैं, 400 किलोवाट की हाई वोल्टेज बिजलीकी लाइन पहुंची ह और पुनथर झील का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी ने क्षेत्र के लगभग 64 हजार गरीबों को घर दिया, 1 लाख 74 माताओं को गैस सिलेंडर प्रदान किया, 3 लाख 15 हजार माताओं को नल से जल दियाऔर 4 लाख 24 हजार घरों में शौचालय बनावाएहैं। सपा-बसपा की सरकारों ने 20 चीनी मिल बंद कर दी थी। भाजपा सरकार ने सभी 20 मिल को फिर से शुरू किया और 5 नई मिल बनाई है।
केंद्रीयगृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने भगवान बुद्ध के लिए सर्किट का निर्माणकिया और स्वदेश दर्शन योजना के तहत बुद्ध सर्किट पर 350 करोड़ रुपए का खर्च किया। भाजपा सरकार ने डुमरियागंज में 800 किलोमीटर सड़क का निर्माण, 10 करोड़ रुपए की लागत से रेलवे अंडरपास का निर्माण, 27 हजार ग्रामीण घर बनाए, 2 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर, 4 लाख घरों को नल से जल कनेक्शन, 4 लाख 11 हजार शौचालय और साढ़े 3 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि मुहैया कारवाई। मोदीसरकार ने सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज, 26 हजार माताओं को निराश्रित पेंशन, 61 हजार लोगों को वृद्ध पेंशन और इटवा को पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रदान किया। भाजपासरकार ने ग्राम सड़क योजना 580 किलोमीटर, खलीलाबाद विधानसभा में रेलवे अंडरपास, 5 हजार करोड़ से संत कबीर नगर को सिद्धार्थनगर को जोड़नेका काम किया है। 1 लाख 33 हजार माताओं को गैस का सिलेंडरदिया और 2 लाख घरों में नल से जल पहुंचाया है। खलीलाबाद क्षेत्रमें बहुत अच्छे पीतल के बर्तन बनते हैं और एक समय में यह बर्तन गुजरात में भी भेजेजाते थे। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने इसको वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट की सूची में शामिल कर के पीतल के बर्तनके उद्योगों को बढ़ावा दिया है। 4 तारीख के परिणाम के बाद सपा और कांग्रेस के शहजादेछुट्टी मनाने के लिए विदेश जाने वाले हैं। एक ओर थोड़ी गर्मी पड़ते ही छुट्टी मनाने केलिए थाइलैंड जाने वाले राहुल बाबा हैं और दूसरी ओर दिवाली के दिन भी छुट्टी न लेनेवाले और सेना के जवान के साथ मिठाई खाकर सरहद पर दिवाली मनाने वाले माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्र मोदी जी हैं। श्री शाह ने उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाने और तीसरी बार मोदी सरकार बनानेकी अपील की।