Press | Nov 09, 2023
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ के जशपुर, पत्थलगाँव, कुनकुरी और चंद्रपुर विधानसभाओं में आयोजित जन सभाओं एवं रथ सभाओं में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है और अब यह निश्चित है कि यहाँ भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है
छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार के किस्से जानता है और इसीलिए ये वाक्य बहुत लोकप्रिय हो गया है कि‘सट्टेपे सट्टा कौन कर रहा है...भूपेश कका’
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार कीसभी सीमाएं पार कर दी हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त इस सरकार ने तो भगवान 'महादेव' के नाम को भी नहीं छोड़ा
भूपेश बघेल सरकार ने महादेव के नाम से जुआखिलाने का काम किया
मोदी जी के नेतृत्व में चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई और लैंडिंग बिंदु का नाम ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ रखा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भगवान महादेव का नाम भी सट्टा (महादेव बेटिंग एप) लगाने जैसे गलत कामों से जोड़ दिया
कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ धर्म परिवर्तन का अड्डा बन गया है। भाजपा सरकार के आने के बाद किसी को भी जबरदस्तीधर्मपरिवर्तन नहीं करना पड़ेगा
70 सालों से कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के मुद्दे को लटका रही थी, अटका रही थी, भटका रही थी लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने वाले हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने पर बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ़्त में अयोध्या दर्शन कराया जाएगा
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने पर हर किसान से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान को ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।हर विवाहित महिला को ₹12 हजार सालाना दिए जाएंगे। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत छत्तीसगढ़ में ₹12,000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जायेगी
छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने पर पीएम आवासयोजना के तहत 18 लाख नए घर बनाए जाएंगे। तेंदुपत्ता संग्रहण की दर को बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा किया जाएगा। चरण पादुकायोजना पुनः लागू की जायेगी। अतिरिक्त संग्रहणकरने वालों को बोनस मिलेगा। ₹500 में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज गुरूवारको छत्तीसगढ़ में कई जनसभाओं एवं रथ सभाओं को संबोधित किया। सबसे पहले उन्होंने जशपुरविधानसभा के बागीचा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने जशपुर विधानसभा के ही महादेव दाद और पाथल गाँव के कन्साबेल में रथ सभाओं को संबोधित किया। तत्पश्चातउन्होंने कुनकुरी विधानसभा के कन्डोरा मैदान और चंद्रपुर विधानसभा के डभरा में आयोजितविशाल चुनावी रैलियों को भी संबोधित किया। उन्होंने इसके पश्चात रायगढ़ विधानसभा मेंकबीर चौक से कोतरा रोड थाना एक भव्य रोड शो भी किया। श्री शाह ने जनसभाओं एवं रथ सभाओंमें जनता से कांग्रेस की भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली बघेल सरकारको उखाड़ फेंकते हुए विकास के प्रति समर्पित भाजपा की डबल इंजन वाली जन हितैषी सरकारबनाने की अपील की।
श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। पहले चरण में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है और निश्चित हो गया कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकारआने वाली है।उन्होंनेछत्तीसगढ़कोप्रभु श्रीरामकाननिहालबतातेहुएकहाकि70 सालोंसे कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के मुद्दे को लटका रही थी, अटका रही थी, भटका रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बादआदरणीय श्री नरेन्द्रमोदीजीनेमंदिरकाभूमिपूजनकियाऔर अब 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी करने वाले हैं।भारतीय जनतापार्टीनेअपनेघोषणापत्रमेंयहवादाकियाहैकि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने पर बीपीएल कार्डधारकों को को भाजपा सरकार मुफ़्त में अयोध्या दर्शन कराएगी। मैं जब भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष था, तब राहुल बाबा रोज ताने मारते थे कि ‘मंदिरवहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। आज इस मंच से राहुल गांधी को कहना चाहता हूं कि 22 जनवरी2024 को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला विराजमान होने वाले हैं। भले ही कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के दर्शन करने न जाएकिंतु भाजपा यहाँ केसभीबीपीएलकार्डधारियोंकोरामललाकेदर्शनअवश्यकराएगी।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री ने कांग्रेस सरकार की पोल खोलते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में अंधाधुंधधर्म-परिवर्तन हुआ करते थे। भाजपा छत्तीसगढ़ केलोगों को आश्वस्त कराती है कि आने वाले समय में किसी भी आदवासी भाई-बहन को धर्म-परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। उन्होंनेकहा किपिछले 5 वर्षों में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने केवल और केवल भ्रष्टाचार किया।एक ओर देशके यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चांद पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई और लैंडिंग बिंदु का नाम ‘शिव-शक्ति पॉइंट’ रखा गया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेसनेताओं ने भगवान महादेव का नामभी सट्टा (महादेव बेटिंग एप) लगाने जैसे गलत कामों से जोड़ दिया। कांग्रेस की बघेल सरकार ने चावल वितरण, कोरोना राहत सामग्री, पीएम आवास योजना- सब जगहघोटालाकिया।छत्तीसगढ़काछोटाबच्चाभीभूपेशबघेलकेभ्रष्टाचारकेकिस्सेजानताहैऔरइसीलिएयेवाक्यबहुतलोकप्रियहोगयाहैकि‘सत्ते पे सट्टा, कौन कर रहा है? ‘भूपेश कक्का’ कर रहा है!
श्री शाह ने छत्तीसगढ़ भाजपा के घोषणा पत्र में ‘कृषि उन्नति योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्यमें भाजपा कीसरकार आने पर प्रत्येक किसान से 21 क्विंटलप्रति एकड़ धान को ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।भूपेशबघेलसरकारनेमहतारीवंदनयोजनाकेतहतमहिलाओंकोमुआवजादेनेकावादाकियाथा,लेकिनउन्होंनेअपनावादापूरानहींकिया।भाजपानेयहतयकियाहैकिहर विवाहित महिला को ₹12 हजार सालाना दिए जाएंगे। किसानोंको पीएम किसान सम्मान निधि में केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता के अतिरिक्त किसानों कोसालाना ₹6,000की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जायेगी। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिएआदरणीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्रमोदीनेजोघरआवंटितकियेथे, उसेबघेल सरकारनेबननेनहींदिया।किन्तुराज्यमेंभाजपासरकारआनेकेबादप्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख नए घर बनाए जाएंगे। वर्तमान छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार मेंतेंदुपत्ता संग्रहणसेजुड़ेआदिवासीभाई-बहनोंकेसाथबहुतअन्यायदेखनेकोमिलेहैं। राज्य में भाजपा की सरकार आने पर तेंदुपत्ता संग्रहण की दर को बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा सुनिश्चित किया जाएगा।भाजपा सरकार तेंदुपत्ता संग्रहण प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित करेगी। इसके लिए सरकार चरणपादुका योजना को पुनः लागू करेगी और अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को ₹4,500 का बोनस के तौर पर देने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के आने के बाद माताओं-बहनों को ₹500 में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री नेछत्तीसगढ़में कांग्रेस की भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते हुए कहा कि राज्यमें भाजपा-सरकार बनते ही हजारों-करोड़ों रुपयों के भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय आयोग का गठन किया जाएगा और आयोग की रिपोर्ट के आधार पर सभी भ्रष्टाचारियों को क़ानून के दायरे में उनके उचित स्थान जेल भेजने का कार्य किया जायेगा।छत्तीसगढ़मेंभाजपाकीसरकारआनेकेबादसेराज्यकेविकासकेलिएनएउद्योगलगाएजाएंगे,जिसकेद्वाराअनेकलोगोंकोरोजगारमिलनासंभवहोगा।इसकेसाथही, राज्यके 1 लाख सरकारी पदों पर समयबद्ध तरीके से नियुक्ति कराई जाएगी।
श्री शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार में पाकिस्तान से आये दिन आलिया, मालिया, जमालिया देश में प्रवेश कर जाते थे और बम धमाके कर पाकिस्तान चले जाते थे और कांग्रेस की सरकार चुप रहती थी।परंतु, मोदी जी के समय में उरी और पुलवामा हमलें में पाकिस्तान से आए आतंकवादी भूल गए थेकि अब सरकारबदलचुकीहै। उरी और पुलवामा में आतंकी हमले के 10दिन के भीतर ही सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों की धज्जियां उड़ाने का काम हमारी सेना के वीर जवानों ने किया था।छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, और कई आदिवासी क्षेत्र अब भी नक्सलवाद से प्रभावितहैं लेकिन,भाजपा की डबल इंजन सरकार आते ही, राज्य में 5 साल के भीतर नक्सलवाद को जड़ से खत्म कियाजाएगा।
केंद्रीय गृह एवंसहकारिता मंत्री नेकेंद्रसरकारकीमहत्वपूर्णयोजनाओंकीप्रशंसाकरतेहुएकहाकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर गरीब को मुफ्त ₹5 लाख तक के स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की हैं। भाजपानेयहतयकियाहैकि अब₹5 लाखस्वास्थ्यसेवा राशि को जरूरत पड़ने पर बढ़ाकर ₹10 लाख तक किया जाएगा। मोदी जी ने प्रत्येक गरीब व्यक्ति को प्रति माह 5 किलो धान देने का काम किया है जिससे किसी गरीब को देश में भूखा सोने के लिए विवश न होने पड़े। भाजपा की सरकार ने यह भी तय कियाहै किअगले5 साल तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत5 किलो अनाज मुफ्तमें ही दिया जाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने हरगरीब के घर में शौचालय बनवाए, बिजली पहुंचाई और अब 18 लाख लोग जो प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए थे, उनको भी राज्य में घर देने का काम भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार करेगी।
श्री शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसपार्टी ने कभी भी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया,जबकिभारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा के गरीब घर की आदिवासी बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के राष्ट्रपति पद पर सुशोभित कर आदिवासियों को सम्मान देने का काम किया है। माननीय प्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्रमोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी ‘गौरव दिवस’ मनाने का संकल्प किया और पूरे देश में बसे हुए 8 करोड़ से ज्यादा आदिवासी भाइयों और बहनों को सम्मानित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूल बनवाए, आदिवासी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की और आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय बनाने का काम किया।कांग्रेसकेकार्यकालमेंआदिवासी कल्याण बजटजो₹29 हजारकरोड़ था, उसे बढ़ाकर ₹1 लाख 24 हजार करोड़करनेकाउत्तमकार्यमाननीयप्रधानमंत्रीश्री नरेन्द्रमोदी जी नेकरकेदिखाया।श्रीशाहनेसभीमाताओं-बहनोंसेनिवेदनकियाकि आप सब महतारी वंदन योजना का पर्चा भरें, इसके तहत प्रत्येक माताओं- बहनों के बैंक खाते में प्रति वर्ष ₹12,000 जमा किये जाएंगे। उन्होंनेछत्तीसगढ़ की जनताकोआश्वस्तकरतेहुएकहाकि2024 में आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे।आप सभी भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं और छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाएं ताकिआदरणीय प्रधानमंत्री जीकेसाथमिलकरछत्तीसगढ़विकासकीओरअग्रसरहोसके।