Press | Oct 29, 2023
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा उज्जैन,मध्य प्रदेश में आयोजित जनसभा में दिए गए संबोधन के मुख्य बिंदु
मध्य प्रदेश की जनता के सामने दो विकल्प हैं- एक है कांग्रेस जिसनेमध्य प्रदेश को बंटाधार और बीमारू प्रदेश बनाकर छोड़ा था, दूसरी ओर है मोदी जी के नेतृत्वभारतीय जनता पार्टी, जिसने 18 साल में मध्य प्रदेश के कोने-कोने में विकास करने काकाम किया है। आपका एक वोट लोकतंत्र को मजबूत करने वाला वोट है।
मध्य प्रदेश की जनता के सामने दो विकल्पहैं- एक तरफमध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ाने वाली कांग्रेस है और दूसरी ओर मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा, जिसने 18 साल में मध्य प्रदेश के कोने-कोनेमें विकास करने का काम किया है।
कांग्रेस तो उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माणका भी विरोध कर रहीथी, लेकिन मोदी जीके शासनकाल में महाकाल लोक का निर्माण हुआ।
महाकाल की धरती से कमलनाथ को चुनौती देते हूँ, कि सोनिया-मनमोहन के 10 और श्री नरेन्द्र मोदीसरकार के 9 साल...किसने प्रदेश का ज्यादा विकास किया, उसका हिसाब दें।
मध्यप्रदेश की जनता से यह अपील करता हूँ कि देश को सुरक्षित,समृद्धऔर विश्व में नंबर वन बनाने में मोदी जी का साथ देने वाली सरकार बनाइये।
श्रीमान बंटाधार के शासन में यहां सिर्फगड्ढे ही गड्ढे थे जबकि मुख्यमंत्री शिवराज जी ने मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाकरमध्य प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने का काम किया है। यहां विकास भाजपा की सरकार मेंहुआ है।
भाजपा कुछ भी करे कांग्रेस को सिर्फ विरोध हीकरना है, उसे विरोधकरने की आदत पड़ गयी है।
विगत 18 सालों में सीएम शिवराज सिंह चौहानके नेतृत्व ने मध्यप्रदेश का जो विकास किया है, कलमनाथ और बंटाधार की टीम के पास इसकाकोई जवाब नहीं है।
ये तीन परिवार गांधी परिवार, कमल नाथ-नकुलनाथ परिवार और दिग्विजय सिंह और उनके बेटे का परिवार ने मध्यप्रदेश को बर्बाद करनेके अलावा कोई काम नहीं किया है।
कमलनाथ जी को शर्म करना चाहिए, उन्हें किसानों की बात करने का कोई हक़नहीं है... उनके समय में सिर्फ 4 लाख40 हजार टन गेहूं खरीदा जाता था। जबकि भाजपाकी सरकार ने किसानों का 71लाख टन गेहूं एमएसपी पर खरीदने का काम कियाहै।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने आज रविवारको मध्य प्रदेश के उज्जैन, टावर चौक पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और मध्यप्रदेश में विकास की इस तेज रफ़्तार को बनाये रखने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्रीनरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पुनः पूर्ण बहुमत से भाजपा की डबल इंजन वाली सरकारबनाने का आह्वान किया। श्री शाह जी ने मंच पर उपस्थित मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्रीवी डी शर्मा, वरिष्ठ नेता डॉ सत्यनारायण गठिया, सभी प्रत्याशियों तथा उज्जैन के लोगोंका अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मैं अपनी वाणी की शुरुआतबाबा महाकालेश्वर को शीश झुका कर करता हूँ। उज्जैन नगरी पूरे भारत के लिए आस्था काकेंद्र है, वेदकाल से पूरे देश की संध्या पूजा का समय भी इसी भूमि से तय होता है। इसीभूमि पर भर्तृहरि ने भी अपने साहित्य की रचना की, राजा विक्रम ने ज्ञान और पराक्रमदिखाया, महाकवि कालिदास की भूमि है, सम्राट अशोक का बचपन भी यहीं बीता, यहीं पर महाराजमूंज और राजा भोज ने महाकाल की उपासना की।
श्री शाह ने उज्जैन की जनसभा में जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट कीअपील करते हुए कहा कि आगामी दिनों में मध्यप्रदेश की जनता को अपना मत प्रकट करना है,मैं आप सभी से कहता हूँ, आप किसी को विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनने के लिए वोटमत दीजिए, आप लोगों का वोट आने वाले मध्यप्रदेश और भारत का भविष्य तय करने वाला है।आप के सामने 2 ही विकल्प है, एक कांग्रेस जिसने इस प्रदेश को बंटाधार और बीमारू राज्यबना कर छोड़ रखा था। और दूसरी ओर है मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा जिसने, 18 साल मेंमध्य प्रदेश के कोने-कोने में विकास कर, दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की दी। उन्होंने कहाकि मैं (मध्य-प्रदेश) के पड़ोसी राज्य गुजरात से आता हूँ, बचपन से ही महाकाल के दर्शनकरने के लिए आता था। अहमदाबाद से दाहोद आते-आते हमें गाड़ी में नींद आ जाती थी मगर जैसेही गाड़ी गड्ढे में धड़ाम से घुसती थी, नींद खुलते ही हमें समझ या जाता था कि बंटाधारके शासन वाले मध्य प्रदेश पहुँच चुके हैं। मगर आज भारतीय जनता पार्टी के शासन और शिवराजजी के नेतृत्व में पिछले 18 सालों में सड़कों का जाल बिछा कर मध्यप्रदेश को एक अग्रणीराज्य बनाने का काम किया है। मध्य प्रदेश, शहरों और उज्जैन का विकास और गांवों और गरीबोंका कल्याण भारतीय जनता पार्टी के शासन में हुआ है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहाकी 2002 में जब कांग्रेस पार्टी ने सरकार छोड़ी तब मध्य प्रदेश का बजट सिर्फ ₹23000करोड़ था, और जब भारतीय जनता पार्टी सत्ता मे आई तो ₹23000 करोड़ के बजट को ₹3,15,000 करोड़ तक पहुंचा दिया। शिक्षा के बजट को ₹ 2456 करोड़ से ₹ 38000 करोड़ तकपहुंचा दिया और प्रति व्यक्ति आय को जो विकास का मानदंड माना जाता है, उसे ₹ 11000से बढ़ाकर ₹ 1,40,000 भारतीय जनता पार्टी ने करके दिखाया है। उन्होंने कांग्रेस परनिशाना साधते हुए कहा की ये बंटाधार की सरकार 60000 किलोमीटर के सड़क छोड़कर गई थी,लेकिन आज मध्य प्रदेश में 5,10,000 किलोमीटर रोड बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी कीसरकार ने किया है।
श्री शाह जी ने आगे कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा की मैं कमलनाथका भाषण सुना जिसमें वे किसानों के उद्धार बात कर रहे थे, उन्हें शर्म कर अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि उनके समय मेंसिर्फ 440000 टन गेहूं खरीदा जाता था, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 71लाख मैट्रिक टन गेहूं किसानों का एमएसपी पर खरीदने का काम किया है। कांग्रेस पार्टीयुवाओं के लिए केवल 620 मेडिकल सीटें छोड़ कर गए थे, भारतीय जनता पार्टी ने उसे बढ़ाकर4000 तक पहुंचा, आईटीआई की संख्या 159 से 1014 तक पहुंचाया, कमलनाथ के राज्य में कानूनऔर व्यवस्था की धज्जियां उड़ रखी थी इसलिए मात्र 64 लाख पर्यटक आते थे, लेकिन भाजपाके शासन में पर्यटकों की संख्या 64 लाख से बढ़कर 9 करोड़ हो गई। यह तथ्य और आंकड़ें इस बात के साक्ष्य है कि भाजपाने विकास को कितना महत्व दिया है और मोदी जी ने अनेक विकास के कार्य किए हैं। लेकिनजनता यह बात याद रखें कि आपका महत्वपूर्ण वोट मात्र एक एमएलए का चुनाव नहीं करेगा,आपका वोट मध्य प्रदेश और भारत का भविष्य तय करेगा।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 9 साल में प्रधानमंत्रीश्री नरेंद्र मोदी जी ने इस देश के अंदर भारी परिवर्तन करने का काम किया है, उन्होंनेकहा की कांग्रेस पार्टी, कमलनाथ और बंटाधार की पार्टी 70-70 साल से धारा 370 को हटातीनहीं थी, 2019 में जनता ने मोदी जी की झोली कमल से भर दी और वे फिर से प्रधानमंत्रीबने फिर 05 अगस्त 2019 की सुबह को धारा 370 को संसद में समाप्त करने का काम कर दिखाया।उस वक्त कांग्रेसी राहुल बाबा सरकार का विरोध कर कहते थे कि धारा 370 को हटाने से कश्मीरमें खून की नदियां बह जाएंगी अब खून की नदियां छोड़ो, कंकड़ चलाने तक की किसी की भी हिम्मतनहीं हुई। श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज हमारे कश्मीर को, भारत माता के मुकुटमणि को,हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ने का काम कर दिया है।
श्री शाह ने राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर कांग्रेस पर कटाक्ष करतेहुए कहा कि जब से देश आजाद हुआ है तब से कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के मुद्दे को लटका,भटका और अटका रही थी, लेकिन 2019 के आम चुनाव में मध्यप्रदेश की जनता ने ढेर सारी सीटजिताकर मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। श्री अमित शाह जी ने कहा कि राहुलगांधी ने 2014 से 2019 पार्टी के अध्यक्ष रहकर हर चुनाव में कहते थे कि भाजपा वालेमंदिर वही बनाएंगे मगर तिथि नहीं बताएंगे, मगर अब राहुल गांधी जी को तिथि जान लेनीचाहिए, 22 जनवरी 2024 को श्री नरेंद्र मोदी जी प्राणप्रतिष्ठा में जाने वाले हैं औरयह घोषणा करते हुए कहा कि उसी तारीख पर उसी अयोध्या में उसी जगह पर राम लल्ला विराटमंदिर के अंदर प्रस्थापित होंगे। उन्होंने आगे कहा कहा कि भाजपा शासन में महाकाल लोकबना, दुनिया भर से जीतने लोगों ने महाकाल लोक का दर्शन किया सब ही ने इसकी भरपूर प्रशंसाकरी है, केवल कमालनाथ के अलावा। सिर्फ महाकाल लोक नहीं, श्री नरेंद्र मोदी जी के शासनमें काशी विश्वनाथ कॉरीडोर बना, सोमनाथ का मंदिर सोने का बन रहा है, बद्रीनाथ और केदारनाथका पुनरुद्धार हुआ और भारत चंद्रयान से चंद्रमा पर भी पहुंच गया। भाजपा कि सरकारेंकितना भी विकास करे लेकिन कांग्रेस को विरोध करने की आदत पड़ चुकी है, ट्रिपल तलाक हटानेपर भी कांग्रेस ने कहा था मत हटाओ, हम धारा 370 हटाते हैं वो कहते हैं मत हटाइए, हमसर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को सीधा करने का काम करते हैं, उसमेंभी उनको आपत्ति रही। कांग्रेस के शासनकाल में पाकिस्तान आयें दिन आलिया, मालिया, जमालियादेश में प्रवेश कर जाते थे और बम धमाके कर पाकिस्तान चले जाते थे और कोई जवाब नहींदेता था। परंतु मोदी जी के समय में उरी और पुलवामा हमलें में पाकिस्तान से आए आतंकवादीभुल गए थे की सरकार बदल चुकी थी और मौनी बाबा मनमोहन सिंह की सरकार न होकर अब यहा भारतीयजनता पार्टी के श्री नरेंद्र मोदी की सरकार है। आपको ज्ञात हो कि 10 दिन के भीतर हीपाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर कर आतंकवादियों कीधज्जियां उड़ाने का काम हमारी सेना के जवानों के किया है लेकिन इसका भी कांग्रेस नेविरोध किया है। देशभर के लोग और दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष G-20 में आकार आनंद, हर्षऔर गौरव की अनुभूति कर रहे थे, उसमे भी कांग्रेस ने विरोध कर दिया। महात्मा गांधी कीसमाधि पर दुनिया के सारे राष्ट्राध्यक्ष खड़े होकर जब उन्हें श्रद्धांजलि देते है, हरभारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है मगर इसमें भी कांग्रेस का स्वभाव ही है विरोधकरना।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुएकहा कि 10 साल में सोनिया गांधी और मनमोहन की कांग्रेस सरकार ने भारत के अर्थतंत्रको 11वें नंबर पर छोड़ कर गए थे लेकिन मोदी जी ने भारत के अर्थतंत्र को पांचवें नंबरपर लाकर खड़ा कर दिया है और वह भी मात्र 9 साल के भीतर यह करके दिखाया है। इसके साथही आगामी 2 साल में भारत का अर्थतंत्र दुनिया में तीसरे पायदान पर रहेगा। भाजपा सरकारके प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को सुरक्षित करने का, सीमाओं को चाक चौबंद,वामपंथी उग्रवाद पर लगाम, कश्मीर में शांति स्थापित और पीएफआई जैसे संगठन के 250 सेज्यादा एक्टिविस्ट को पड़कर पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने जैसे अनेकों कार्य किये है। उन्होंनेआगे कहा कि कांग्रेस पार्टी पीएफआई पर लगे प्रतिबंध, राम मंदिर निर्माण का विरोध करतीहै और जब नर्मदा का जयकारा भी लगते हैं तब भी उनको पसंद नहीं आता। जब संत रविदास का मंदिर बनाते हैं तो वह भी पसंदनहीं आता है। मोदी जी के नेतृत्व में जो विकास हुआ है और मध्यप्रदेश में विगत 18 सालमें श्री शिवराज जी के नेतृत्व में जो विकास हुआ है इसका जवाब कमलनाथ और बंटाधार कीटीम के पास भी नहीं है। ये तीन परिवार, गांधी परिवार, कमलनाथ-नकुलनाथ और दिग्विजय सिंहऔर उनके बेटे जयवर्धन ने मध्य प्रदेश को बर्बाद करने के अलावा कोई और काम नहीं कियाहै।
श्री शाह जी ने जनसभा स्थल पर देर से पहुंचने कि वजह बताते हुए कहाआज मुझे आने में देरी हो गई क्योंकि वे हेलीकॉप्टर की जगह इंदौर से उज्जैन सड़क मार्गसे आ रहे थे। उन्होंने कहा जब वे सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे थे उन्होंने देखा कि हर जगह सड़कों पर कहीं न कहीं फ्लाईओवर निर्माणधीनहै और इंदौर में भी मेट्रो का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने आगे कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के ₹ 9 लाख करोड़ के काम श्री नरेंद्रमोदी सरकार ने एक ही बजट में करके दिखाएं है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने 9 साल में₹31 लाख करोड़ मध्य प्रदेश के विकास के लिए खर्च किए हैं। श्री अमित शाह ने कमलनाथको चुनौती देते हुए कहा कहा की, मैं भगवान महाकाल की भूमि से कमलनाथ को चुनौती देताहूं, सोनिया और मनमोहन के 10 साल और नरेंद्र मोदी जी के 9 साल में किसने मध्य प्रदेशका विकास किया इसकी चर्चा के लिए समय और जगह आप तय करके बता दीजिए हमारे उज्जैन केयुवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता भी आपको जवाब दे देगा।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीयजनता पार्टी ने अपने 18 साल के शासन में विकास करने का काम किया है और मध्य प्रदेशमें उद्योग को लाने का काम किया है, मध्य प्रदेश की बच्चियों को पढ़ाई-लिखाई करानेका काम किया है, लाडली बहन योजना देने का काम किया है। उज्जैन की जनता से सवाल पूछतेहुए कहा की, कोरोना के दोनों टीके लगे कि नहीं, और टीके लगाने में क्या किसी को 25पैसे भी देने पड़े हैं ? मोदी जी ने 130 करोड़ भारतवासियों को कोरोना के दोनों टीकेलगाकर भारत को कोरोना से सुरक्षित करने का काम किया है। हर गरीब के घर में 5 किलो अनाजपहुंचाने का काम किया, लगभग 65 लाख गरीबों के घर में नल से जल पहुंचा, मध्य प्रदेशके 93 लाख किसानों को भाजपा की दोनों (केंद्र-राज्य) सरकार ₹ 12000 प्रति साल दे रहीहै, 70 करोड लोगों को ₹ 5 लाख तक के पूरे स्वास्थ्य का खर्चा आज भारतीय जनता पार्टीकी सरकार उठा रही है, 80 लाख से ज्यादा शौचालय बनवाकर महिलाओं को सम्मानित करने काकाम किया और 82 लाख से ज्यादा माताओं को उज्जवला गैस का कनेक्शन देने का काम किया, और 45 लाख गरीबों को घर देने का काम मोदीजी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया।
श्री शाह ने कहा कि कमलनाथ को मध्यप्रदेश की जनता को बताना चाहिएयदि उन्होंने इतने सालों तक राज्य में कांग्रेसके राज्य में विकास किया होता तो भाजपा कि सरकार यहां कि जनता कि भलाई का काम कैसेकर पाती। सच तो ये है कि कमलनाथ जी प्रदेश की जनता के हितों के लिए कुछ किया ही नहीं,मध्यप्रदेश के 5 करोड़ लोगों को जीवन की सभी सुविधायें देने का काम भी श्री नरेंद्रमोदी जी ने किया है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने मध्य प्रदेश कि जनता से निवेदन करते हुए कहा कीउन्हें राज्य में ऐसी सरकार चुननी चाहिए जो देश को सुरक्षित, समृद्ध और गरीब कल्याणकरने मे श्री नरेंद्र मोदी जी का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में ऐसीसरकार चुनी जानी चाहिए जो पूरी दुनिया में भारत को नंबर 1 बनाने में श्री नरेंद्र मोदीजी का हाथ बटायें। यदि आप कमलनाथ की सरकार को चुनते है तो वे प्रदेश में मोदी जी कोईभी योजना भेजेंगे तो वह उसको धरातल पर लागू नहीं करेंगे। उदाहरण के तौर पर किसान कल्याणनिधि श्री नरेंद्र मोदी जी ने कमलनाथ के शासन में की थी मगर उस वक्त केंद्र सरकार कोकिसानों की सूची भेजी ही नहीं गई। जब श्री शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार बनी तब93 लाख किसानों की सूची भेजी गई, और आज हर किसान को ₹ 12 हजार प्रति वर्ष उनको मिलनासंभव हुआ है। श्री अमित शाह जी ने अपना भाषण खत्म करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की जनतासे निवेदन है कि राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए कमल के फूल पर वोट दें।